Doubtnut Promotions Sticky

बढ़ती हुई आबादी का पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ा?

Text Solution
Verified by Experts

बढ़ती हुई आबादी का पर्यावरण पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा, जो आज हमारे सामने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या के रूप में दिखाई दे रहा है। आबादी के बढ़ने पर मनुष्यों के आवास के लिए भूमि का विनाश करके आवास बनाए गए जिससे प्रकृति में असंतुलन उत्पन्न हो गया। बढ़ती हुई आबादियों ने समुद्र को पीछे सरकाना शुरू कर दिया, पेड़ों को रास्तों से हटाना शुरू कर दिया है, फैलते हुए प्रदूषण ने पक्षियों को बस्तियों से भगाना शुरू कर दिया। अब गरमी में ज्यादा गरमी, बेवक्त की बरसातें, तूफान, बाढ़, भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाएँ और नये-नये रोग मनुष्य को प्राप्त हो रहे हैं। बढ़ती आबादी के कारण प्रकृति का दोहन होने से वस्तुओं, पदार्थों की गुणवत्ता समाप्त हो चुकी है और महँगाई समस्या के रूप में खड़ी हुई है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions