Doubtnut Promotions Sticky

ऊँट मरुस्थल में रहने के लिए किस प्रकार अनुकूलित है? तीन कारण लिखो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ऊँट को .मरुस्थल का जहाज. कहते हैं, क्योंकि यही केवल एक ऐसा पशु है जो मरुस्थल की कठिन परिस्थितियों में बोझ ढोने, सवारी या यातायात के साधन के रूप में काम आता है। यह रेगिस्तान में रहने के लिए निम्नलिखित रूप से अनुकूल है -
(1) इसके खुर बड़े गद्देदार तलवों से ढके होते हैं जो गर्म रेत में चलने के लिए सहायता करते हैं।
(2) यह दस से चौदह दिन तक बिना भोजन या जल के रह सकता है। इसका भोजन वसा के रूप में इसके कूबड़ में एकत्रित रहता है। इसे यह आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकता है।
(3) यह एक ही गूंट में 50 लीटर पानी पी जाता है। पानी इसके शरीर में इकट्ठा रहता है। यह पानी 10-12 दिन के लिए काफी होता है।
(4) इसे पसीना कम आता है।
(5) इसके श्वसन में कम नमी होती है।
(6) यह बाहर के पर्यावरण से अपने शरीर का तापमान संतुलित कर लेता है। इसके शरीर का तापमान 42C तक बढ़ सकता है।
(7) ऊँट मूत्र उत्सर्जन भी कम करता है जिससे जल की कम मात्रा में हानि होती है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions