Doubtnut Promotions Sticky

जीवों के कुछ सर्वमान्य गुण लिखो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जीवों के कुछ सर्वमान्य गुण निम्नलिखित हैं -
1. कोशिकीय संरचना कोशिका जीवन की सबसे छोटी इकाई है। सभी जीवित वस्तुएँ कोशिकाओं से बनी हैं। प्रत्येक जीवित वस्तु में कोशिकाओं की संख्या भिन्न-भिन्न होती है।
2. श्वसन जीवित रहने के लिए सभी जीवधारी लगातार सांस लेते रहते हैं। यह क्रिया उनकी मृत्यु तक निरंतर चलती रहती है।
3. पोषण सभी जीवों को भोजन की आवश्यकता पड़ती है। भोजन उनकी वृद्धि में सहायता करता है।
4. शारीरिक वृद्धि-सभी जीवधारियों की शारीरिक वृद्धि होती है। जन्म के समय बच्चा छोटा होता है, परंतु समय व्यतीत होने पर धीरे-धीरे उसका शरीर बड़ा हो जाता है। शारीरिक वृद्धि कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि के कारण होती है।
5. उत्तेजनशीलता-सभी जीवधारी वातावरण के प्रति उत्तेजनशील होते हैं। ये गर्मी, सर्दी आदि को अनभव करते हैं। सुनना, सूंघना, देखना आदि ये सभी वातावरण के प्रति प्रतिक्रियाएं हैं।
6. जीवन-चक्र प्रत्येक जीवधारी जन्म लेता है, बड़ा होता है, संतान उत्पन्न करता है और उसकी मृत्यु हो जाती है। प्रत्येक सजीव का जीवनकाल अलग-अलग होता है।
7. उत्सर्जन प्रत्येक सजीव अपने शरीर से हानिकारक तथा अनावश्यक पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इस क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं।
8. प्रजनन सभी जीव अपना वंश चलाने के लिए अपनी जैसी संतान उत्पन्न कर सकते हैं, जैसे कुत्ते का बच्चा कुत्ते जैसा ही होगा। गेहूँ के पौधे से गेहूँ ही प्राप्त होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions