Doubtnut Promotions Sticky

एक यूकैरियोटिक mRNA के पश्च अनुलेखनीय रूपान्तरणों का विवरण दीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

अनुलेखित आर०एन०ए० का प्रसंस्करण-यूकैरियोटिक कोशिका में अनुलेखन प्रक्रिया में हेटरोजिनस न्यूक्लियर आर०एन०ए० (hnR.N.A.) का निर्माण होता है। चूंकि यूकैरियोट्स में जीन स्प्लिट (split) होती हैं अतः प्रारम्भिक अनुलेख (primary transcript) में एक्सॉन (exon) तथा इन्ट्रॉन (intron) दोनों ही उपस्थित होते हैं। इस कारण प्राथमिक अनुलेख अक्रियाशील होता है। इसे कार्यशील बनाने हेतु इसका सम्बन्ध या स्लाइसिंग (splicing) आवश्यक होता है। स्लाइसिंग वह प्रक्रिया है जिसमें प्रारम्भिक अनुलेख में से इन्ट्रॉनों को काटकर निकाल कर एक्सॉनों को सही क्रम में जोड़ दिया जाता है। इस प्रक्रिया में स्प्लाइसियोसोम (epliceogome) नामक रचना भाग लेती है। एक स्लाइसियोसोम अनेक राइबोन्यूक्लियोप्रोटीन से बना होता है। यही वह जटिल है जो इन्ट्रॉनों को काटकर एक्सानों को आपस में जोड़ देता है। इस hnR.N.A. में निम्न क्रियाएँ भी सम्पन्न होती हैं
(i) आच्छादन या कैपिंग (Capping)-विषमांगी केन्द्रकीय आर०एन०ए० (heterogenous nuclear R.N.A. : hnR.N.A.) के 5 सिरे से एक असामान्य न्यूक्लियोटाइड मिथाइल ग्वानोसीन ट्राइफॉस्फेट (methyl guanosine triphosphate) जुड़ जाता है। यह प्रक्रिया कैपिंग कहलाती है अर्थात् कैप (टोपी) लगना। यह कैप एक रूपान्तरित ग्वानीन न्यूक्लियोटाइड है। यह कैप m.R.N.A, को प्रोटीन संश्लेषण के समय राइबोसोम से जुड़ने में मदद करती है।
(ii) पुच्छन या टेलिंग (Tailing)-hnR.N.A. के 3 सिरे पर अनेक-अनेक एडीनीन (A) न्यूक्लियोटाइड का जुड़ना टेलिंग कहलाता है। इस बहुएडीनाइलेशन (polyadenylation) प्रक्रिया में 200-300 एडीनीन न्यूक्लियोटाइड्स hn-R.N.A. के सिरे से जुड़ते हैं। पॉली A पुच्छ (PolyA tail) m-R.N.A. को केन्द्रक कला के रास्ते केन्द्रक से कोशिकाद्रव्य में आने में मदद करती है। यह टेलिंग प्रक्रिया m-R.N.A. को एन्जाइमों की क्रिया से भी बचाती है।
स्प्लाइसिंग, कैपिंग व टेलिंग के बाद पूर्ण प्रसंस्करित hnR.N.A. अब m-R.N.A. कहलाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions