Question

डी०एन०ए० द्विगुणन replication of DNA के प्रमुख चरणों का उल्लेख कीजिए। DNA के महत्त्वपूर्ण कार्य क्या हैं? या डी०एन०ए० के द्विगुणन प्रतिकृतियन का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।या डी०एन०ए० की अर्धसंरक्षी द्विगुणन विधि का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

डी०एन०ए० का द्विगुणन वाटसन एवं क्रिक Watson and Crick ने बताया कि डी०एन०ए० DNA एक द्विकुण्डलिनी संरचना है जो दो पॉलीन्यूक्लियोटाइड श्रृंखलाओं से मिलकर बना है। ये श्रृंखलाएँ प्रतिसप्तान्तर antiparallel तथा एक-दूसरे की पूरक complementary होती हैं। डी०एन०ए० अणु का द्विगुणन अर्द्धसंरक्षी semiconservative होता है। इसका तात्पर्य यह है कि नये बने DNA अणु में एक सूत्र strand पैतृक होगा तथा दूसरा सूत्र नवनिर्मित होगा। सन् 1958 में मैथ्यू मेसेल्सन । Matthew Meselson तथा फ्रैंकलिन स्टाहल Franklin Stahl ने एश्केरीशिया कोलाई Eischerichia coli = E. coli नामक जीवाणु के डी०एन०ए० अणु पर ऐसे द्विगुणन की पुष्टि की। डी०एन०ए० के द्विगुणन को हम निम्नलिखित प्रमुख चरणों में बाँट सकते हैं –1. डी0एन0ए0 अणुओं के पराकुण्डलों का अकुण्डलन एवं पुनर्कुण्डलन Decoiling and Recoiling of Supercoils of DNA Molecules – डी०एन०ए० अणुओं के पराकुण्डलन एवं अकुण्डलन का नियमन कुछ विशेष एन्जाइम करते हैं जिन्हें टोपोआइसोमेरेज topoisomerase कहते हैं। द्विगुणन के लिए ये एन्जाइम धीरे-धीरे डी०एन०ए० अणु के छोटे-छोटे स्थानीय खण्डों में इसका पराकुण्डलन समाप्त करके द्विकुण्डलिनी duplex को खोलते रहते हैं और द्विगुणन के बाद सन्तति अणुओं का पुनर्कुण्डलन भी करते रहते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं-टोपोआइसोमेरेज-1 topoisomerase-I तथा टोपोआइसोमेरेज-II topoisomerase-II।टोपोआइसोमेरेज-I DNA की द्विकुण्डलिनी के एक सूत्र में कटाव nick पैदा करता है जबकि टोपोआइसोमेरेज-II DNA द्विकुण्डलिनी के दोनों सूत्रों में कटाव उत्पन्न करता है। इसे डी०एन०ए० गाइरेज DNA gyrase भी कहते हैं। इन कटावों के बनने से ही स्थानीय अकुण्डलन से शेष द्विकुण्डलिनी में होने वाला घूर्णन rotation समाप्त । होता है। 2. द्विकुण्डलिनी का खुलना Unwinding of Double Helix – डी०एन०ए० अणु का द्विगुणन कुछ निर्दिष्ट स्थानों पर ही होता है जिन्हें द्विगुणन मूल replication origins कहते हैं। यूकैरियोटिक कोशिकाओं में DNA अपेक्षाकृत लम्बे रेखीय वे एक से लेकर कई युग्मों pairs में होते हैं। प्रत्येक अणु के द्विगुणन के लिए इसमें अनेक द्विगुणन मूल होते हैं। इन द्विगुणन मूल पर कुछ विशेष प्रकार की मूल-बन्धिनी प्रोटीन्स origin-binding proteins द्विकुण्डलिनी से जुड़ जाती हैं। यहीं पर विभिन्न प्रकार के प्रोटीन्स व एन्जाइम्स एकत्र होकर द्विगुणन में विविध भूमिकाएँ निभाते हैं।ई० कोलाई E. coli में इन मूल-बन्धिनी प्रोटीन्स को ‘ori C’ का नाम दिया गया है। ये प्रोटीन्स ए०टी०पी० की सहायता से द्विगुणन मूलों के समाक्षारों के युग्मों से H-बन्धों H-bonds को हटा देती हैं। द्विगुणने मूल H-बन्धों H-bonds के टूटते ही दोहरा हैलिक्स खुल जाता है इसे डी०एन०ए० अणु का द्रवण melting कहते हैं। दोनों कुण्डल के अलग होने से ‘Y’ आकार की चिमटी के समान द्विशाखी द्विगुणन काँटे replication fork जैसी संरचना बन जाती है। प्रत्येक द्विशाख पर एक सूत्र से डी०एन०ए० हेलिकेज DNA helicase नामक एन्जाइम का एक बड़ा अणु लिपट जाता है। यह एन्जाइम डी०एन०ए० के सूत्रों को धीरे-धीरे खोलने अर्थात् द्रवण का कार्य करता है। 3. न्यूक्लियोटाइड्स का सक्रियकरण Activation of Nucleotides – न्यूक्लियोसाइड एन्जाइम फॉस्फोराइलेज phosphorylase तथा ए०टी०पी० की उपस्थिति में सक्रिय हो जाते हैं। इस प्रक्रिया को फॉस्फोरिलेशन कहते हैं। 4. आर0एन0ए0 प्रवेशक का निर्माण Formation of RNA Prirmers – द्विगुणन शाखाओं के बनते ही प्रत्येक द्विशाख पर अलग हुए प्रत्येक DNA सूत्र पर राइबोन्यूक्लियोटाइड ribonucleotide अणुओं की एक छोटी अनुपूरक complementary श्रृंखला RNA का छोटा अणु बन जाती है। इन RNA अणुओं को प्रवेशक primer कहते हैं क्योंकि इन्हीं के 3′ छोरों पर डीऑक्सीराइबो न्यूक्लियोटाइड अणुओं को जोड़कर DNA की एक नयी श्रृंखला का संश्लेषण किया जाता है। आर०एन०ए० प्राइमर का संश्लेषण प्राइमेज primase एन्जाइम  या RNA पॉलीमेरेज RNA polymerase की सहायता से होता है।5. डी0एन0ए0श्रृंखला का निर्माण तथा दीर्धीकरण Formation and Elongation of DNA Chain – एन्जाइम डी०एन०ए० पॉलीमेरेज-III DNA polymerase-III RNA प्राइमर में 5’→3′ दिशा में नये क्षारकों को जोड़ता है। इन क्षारकों का क्रम DNA टेम्पलेट के अनुसार होता है। डी०एन०ए० अणु के दो सूत्र प्रतिसमान्तर होते हैं अर्थात् एक की दिशा 5’→3′ तथा दूसरे की 3′ → 5′ होती है।एन्जाइम डी०एन०ए० पॉलीमरेज III क्षारकों को केवल 5′ – 3′ दिशा में ही जोड़ सकता है; अत: 3′ – 5′ दिशा वाले DNA टेम्पलेट पर नई DNA श्रृंखला का सतत् निर्माण continuous synthesis होता है। ऐसे सूत्र को अगुआ सूत्र या अग्रक रज्जुक leading strand कहते हैं। इसके विपरीत जिस नई DNA श्रृंखला का निर्माण 3’→ 5′ दिशा में होता है अर्थात् 5’→3′ दिशा वाले पैतृक सूत्र पर यह असतत् होता है। इस प्रकार यह निर्माण छोटे-छोटे खण्डों के रूप में होता है ये खण्ड ओकाजाकी खण्ड Okajaki fragments कहलाते हैं। इस प्रकार खण्डों के रूप में हुए निर्माण के कारण इस नये सूत्र को पश्चगामी रज्जुक या पिछुआ सूत्र lagging strand कहते हैं। पिछुआ सूत्र के पृथक्-पृथक् टुकड़ों में बनने की प्रक्रिया की खोज रोजी ओकाजाकी Reiji Okajaki 1968 ने की थी ।6. आर0एन0ए0 प्रवेशक का हटना Removal of RNA Primer – DNA श्रृंखला की लम्बाई बढ़ने के बाद आर०एन०ए०प्रवेशक RNA primer श्रृंखला से हट जाता है। आर०एन०ए० प्रवेशक के हटने से उत्पन्न रिक्त स्थान को भरने में डी०एन०ए०पॉलीमेरेज-1 DNA polymerase-I सहायता करता है। जब DNA का निर्माण पूरा हो जाता है तो एन्जाइम DNA हेलिकेज की क्रिया रुक जाती है।डी०एन०ए० का महत्त्व तथा कार्य न्यूक्लिक अम्लों को जीवन को चलाये रखने का प्रमुख आधार माना जाता है। ये पीढ़ी-दर-पीढ़ी लक्षणों के प्रकटन से लेकर उन लक्षणों के अन्तर्गत विभिन्न क्रियाओं को उनके निर्दिष्ट तक उचित विधि द्वारा उचित स्वरूप में तथा नियमित एवं नियन्त्रित अनुक्रियाओं के द्वारा पहुँचाने का कार्य करते हैं। इस प्रकार –1. डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल DNA आनुवंशिक सूचनाओं के वाहक का कार्य करता है। तथा सभी आनुवंशिक लक्षणों को पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी में पहुँचाता है। 2. DNA के द्वारा निर्मित राइबोन्यूक्लिक अम्ल RNA विभिन्न अमीनो अम्लों से DNA द्वारा निर्देशित प्रोटीन का संश्लेषण करते हैं जो विभिन्न प्रकार की क्रियाओं-अनुक्रियाओं को होने देने में एन्जाइम्स enzymes के रूप में सहायक होती हैं। 3


Related Solutions