Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to विविध उदाहरण (Advance Level ) of chapter किरण प्रकाशिकी of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterकिरण प्रकाशिकी
SCIENCE PUBLICATIONविविध उदाहरण (Advance Level )
Number Of Questions11
Academic Year2023-24
  1. काँच के 7 सेमी. त्रिज्या वाले एक ठोस काँच के गोले के अन्दर हवा का एक बुलबुला है, जो त्रिज्या की दिशा में देखने पर गोले की सतह से 5.6 सेमी. दूर दिखाई गई देता है। यदि काँच का अपवर्तनांक 1.5 हो, तो हवा के बुलबुले की वास्तविक स्थिति ज्ञात कीजिये।


    03:12
    View Solution
  2. एक उत्तल लैंस से वस्तु का पाँच गुना बड़ा प्रतिबिम्ब बनता है। यदि वस्तु 3 सेमी. पीछे हटा दी जाए तो प्रतिबिम्ब का आवर्धन 2 गुना रह जाता है। लैंस की फोकस दूरी और वस्तु की प्रारम्भिक स्थिति ज्ञात कीजिये।


    09:40
    View Solution
  3. एक लैंस को 25 सेमी . फोकस-दूरी वाले अवतल लैंस के सम्पर्क में रखा जाता है। इस संयोजन से 20 सेमी. दूर रखी वस्तु का 5 गुना बड़ा वास्तविक प्रतिबिम्ब बनता है। लैंस की फोकस दूरी एवं प्रकृति ज्ञात कीजिए।


    04:38
    View Solution
  4. प्रकाश की अभिसारी किरणें एक अपसारी लैंस से निकलकर 15 सेमी. पीछे अक्ष पर फोकस हो जाती है। यदि लैंस की फोकस-दूरी 20 सेमी. हो , तो लैंस की अनुपस्थिति में ये किरणें कहाँ फोकस होंगी ?


    03:01
    View Solution
  5. एक कमरे की एक दीवार में एक छोटा-सा विधुत बल्ब लगा है । उत्तल लैंस की सहायता से सामने की दीवार पर उसका प्रतिबिम्ब बनाना है। दोनों दीवारों के बीच की दूरी 3 मीटर है। इस उद्देश्य के लिए प्रयुक्त उत्तल लैंस की अधिकतम फोकस दूरी क्या होगी ?


    07:12
    View Solution
  6. एक समतलोत्तल लैंस के उत्तल तल की वक्रता त्रिज्या 12 सेमी. तथा अपवर्तनांक 1.5 है। यदि लैंस के समतल पृष्ठ पर चाँदी की कलई कर दें, तो लैंस के उत्तल पृष्ठ पर गिरने वाली समान्तर किरणें कितनी दूरी पर अभिसरित होंगी ?
    यदि एक बिंदु वस्तु लैंस के मुख्य अक्ष पर लेंस से 20 सेमी. की दूरी पर स्थिति हो, तो उसके प्रतिबिम्ब की दूरी ज्ञात कीजिये।


    04:38
    View Solution
  7. दो लैंसों को एक- दूसरे से 6 सेमी . की दूरी पर इस प्रकार रखा जाता है कि वे अवर्णक संयुक्त लैंस बनायें। यदि एक लैंस की फोकस-दूरी 8 सेमी. हो , तो दूसरे लैंस की फोकस दूरी क्या होगी ?


    01:36
    View Solution
  8. चित्रानुसार एक प्रिज्म `(mu=1.5)` पर दो समान्तर किरणें आपतित होती हैं। प्रिज्म से निर्गत होने पर दोनों किरणों के बीच का कोण ज्ञात कीजिए।


    View Solution
  9. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक और नेत्रिका की फोकस-दूरियाँ क्रमशः 2 सेमी. और 5 सेमी. हैं। ये एक-दूसरे से 20 सेमी. की दूरी पर हैं। अन्तिम प्रतिबिम्ब नेत्रिका से 25 सेमी. दूरी पर बनता है। वस्तु की स्थिति तथा सम्पूर्ण आवर्धन ज्ञात कीजिए।


    07:12
    View Solution
  10. उत्तल लैंस के सामने रखी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब वस्तु की ऊँचाई का प्राप्त होता है। वस्तु को लैंस की ओर 10 सेमी. पास लाने से अब 3 गुना आवर्धित वास्तविक प्रतिबिम्ब प्राप्त होता है। लैंस की फोकस दूरी ज्ञात करो।


    06:54
    View Solution
  11. एक उत्तल व अवतल लेंस के संयोजन के सामने उत्तल लेंस से 15 सेमी . की दूरी पर एक बिम्ब रखा है। अन्तिम प्रतिबिम्ब अवतल लेंस से 25 सेमी . की दूरी पर बनता है । लेंसों के मध्य की दूरी 15 सेमी . तथा उत्तल लेंस की फोकस दूरी 10 सेमी . है। अवतल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात करो। अन्तिम प्रतिबिम्ब का आवर्धन भी ज्ञात करो।


    06:47
    View Solution

विविध उदाहरण (Advance Level ) questions and complete solutions for chapter किरण प्रकाशिकी of SCIENCE PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12