Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to उदाहरण of chapter किरण प्रकाशिकी of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterकिरण प्रकाशिकी
SCIENCE PUBLICATIONउदाहरण
Number Of Questions53
Academic Year2023-24
  1. एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 50 cm है। इसकी फोकस दूरी ज्ञात कीजिये।


    01:53
    View Solution
  2. मान लीजिए चित्र में दर्शाए अवतल दर्पण के परावर्तक पृष्ठ के नीचे का आधा भाग किसी अपारदर्शी ( अपरावर्ती ) पदार्थ से ढक दिया गया है। दर्पण के सामने स्थित किसी बिंब के दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा


    01:48
    View Solution
  3. एक वस्तु 15 cm वक्रता त्रिज्या के अवतल दर्पण के सामने 10 cm की दूरी पर स्थित है। प्रतिबिंब की स्थिति, प्रकृति तथा आवर्धन ज्ञात कीजिये।


    06:06
    View Solution
  4. किसी अवतल दर्पण के मुख्य अक्ष पर एक मोबाइल फोन रखा है। उचित किरण आरेख द्वारा प्रतिबिंब की रचना दर्शाइए। व्याख्या कीजिए कि आवर्धन एकसमान क्यों नहीं है ? क्या प्रतिबिंब की विकृति दर्पण के सापेक्ष फोन की स्थिति पर निर्भर करती है ?


    04:10
    View Solution
  5. अवतल दर्पण के सामने रखे एक बिंब का प्रतिबिंब दर्पण के सामने 100 सेमी. पर बनता है। यदि दर्पण की फोकस दूरी 98 सेमी. हो, तो बिंब की दूरी ज्ञात करो।


    02:52
    View Solution
  6. एक अवतल दर्पण की फोकस-दूरी `f` है। वस्तु की फोकस से दूरी `x` है। रैखिक आवर्धन की गणना कीजिए।


    02:27
    View Solution
  7. एक मनोरंजन पार्क में लगे अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 4 m है। एक बालिका दर्पण के सामने खड़ी है ताकि यह अपनी वास्तविक लम्बाई की 2.5 गुनी प्रतीत होती है। यदि प्रतिबिंब सीधा है तो यह दर्पण से कितनी दूरी पर खड़ी है ?


    04:01
    View Solution
  8. एक उत्तल दर्पण की फोकस दूरी `f` है। यह वास्तविक बिम्ब इसके समाने इसके ध्रुव से दूरी `f` पर रखा जाए तो इसका प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए।


    02:15
    View Solution
  9. मान लीजिए कि आप किसी स्थिर कार में बैठे हैं। आप 2m वक्रता त्रिज्या के पार्श्व दृश्य दर्पण में किसी धावक को अपनी ओर आता हुआ देखते हैं। यदि धावक `5ms^(-1)` की चाल से दौड़ रहा हो, तो उसका प्रतिबिंब कितनी चाल से दौड़ता प्रतीत होगा जबकि धावक `(a) 39 m, (b) 29 m, (c) 19 m` , तथा `(d) 9 m` दूर है।


    08:59
    View Solution
  10. एक उत्तल दर्पण की फोकस दूरी `f` है। उसमें निर्मित प्रतिबिंब की लम्बाई वस्तु की लम्बाई की `1/n` गुनी है। दर्पण से वस्तु की दूरी ज्ञात करो।


    02:08
    View Solution
  11. एक अवतल दर्पण से 20 cm दूर रखे एक पिन का प्रतिबिम्ब दर्पण से 40 cm दूरी पर बनता है। दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये।


    02:06
    View Solution
  12. अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 10 सेमी. है। वस्तु को 10 गुना बड़ा देखने के लिए वस्तु की स्थिति ज्ञात करो।


    03:30
    View Solution
  13. सूर्य का व्यास पृथ्वी के किसी बिन्दु पर 20' का कोण बनाता है। 2 मीटर फोकस-दूरी के अवतल दर्पण द्वारा बनाये गये सूर्य के प्रतिबिम्ब का व्यास एवं स्थिति ज्ञात कीजिए।


    06:47
    View Solution
  14. वायु में प्रकाश का वेग `3xx10^(8)` मीटर `"सेकण्ड"^(-1)` है । यदि काँच का अपवर्तनांक 1.5 हो तो काँच में प्रकाश का वेग ज्ञात कीजिये।


    03:36
    View Solution
  15. चित्र प्रकाश की एक किरण के भाग के पथ को दर्शाता है। जब यह तीन भिन्न माध्यमों से गुजरती है।

    इन माध्यमों के अपवर्तनांकों के बारे में क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?


    02:31
    View Solution
  16. एक प्रकाश किरण 1.62 अपवर्तनांक वाले काँच के आयताकार गुटके पर आपतित होती है। यदि परावर्तित और अपवर्तित किरण परस्पर लम्बवत हों, तो आपतन -कोण का मान कितना होगा ?


    05:50
    View Solution
  17. प्रकाश के किसी रंग की वायु में तरंगदैर्ध्य 6000 Å है जो जल में4500 Å हो जाती है। जल में प्रकाश की चाल क्या होगी ?


    03:58
    View Solution
  18. जल तथा काँच के अपवर्तनांक क्रमशः `4//3` तथा `3//2` है। जल का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिये यदि प्रकाश की किरण काँच से जल में गमन करती है।


    02:10
    View Solution
  19. काँच और जल के निरपेक्ष अपवर्तनांक क्रमशः `3/2` तथा `4/2` हैं। काँच और जल में प्रकाश की चाल का अनुपात ज्ञात कीजिये।


    03:04
    View Solution
  20. यदि हीरे का अपतर्वनांक 2.42 है तो उसके लिये क्रान्तिक कोण का मान ज्ञात कीजिये।


    01:40
    View Solution
  21. किसी माध्यम से प्रकाश हवा में प्रवेश करता है, तो प्रकाश किरण का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होता है। इस समय माध्यम से हवा में क्रान्तिक कोण `30^(@)` है। माध्यम का अपवर्तनांक ज्ञात करो ।


    02:52
    View Solution
  22. एक प्रकाश तन्तु रेखा के क्रोड का अपवर्तनांक 1.47 तथा परिनिधान अधिपटट्न का अपवर्तनांक 1.31 है। आपतन कोण `i` जिसके लिये प्रकाश तन्तु में पूर्ण आन्तरिक परिवर्तन होता है, ज्ञात कीजिए।


    03:25
    View Solution
  23. वायु में रखे किसी बिन्दु स्रोत से प्रकाश काँच के किसी गोलीय पृष्ठ पर पड़ता है। ( `mu=1.5` तथा वक्रता त्रिज्या `=10cm` )। प्रकाश स्रोत की काँच के पृष्ठ से दूरी 100 cm है। प्रतिबिंब कहाँ बनेगा ?


    03:44
    View Solution
  24. 6.0 cm की वह एक वस्तु एक लेंस से 30.0 cm पर स्थित है। परिणामी प्रतिबिम्ब की ऊँचाई का परिमाण 2.0 cm है तथा प्रतिबिम्ब व्युत्क्रमित है लेंस की फोकस दूरी क्या है ?


    03:11
    View Solution
  25. कोई जादूगर खेल दिखाते समय `mu=1.47` अपवर्तनांक के काँच के लेंस को किसी द्रव से भरी द्रोणिका में डालकर अदृश्य कर देता है। द्रव का अपवर्तनांक क्या है ? क्या यह द्रव जल हो सकता है ?


    01:49
    View Solution
  26. एक उत्तल लेंस की वक्रता त्रिज्याएं क्रमशः 20 cm तथा 30 cm है। लेंस के पदार्थ का अपवर्तनांक 1.5 है। यदि लेंस जल `(mu=1.33)` में रखा जाये तो इसकी फोकस दूरी ज्ञात करो।


    03:27
    View Solution
  27. काँच `(mu=1.5)` के एक उत्तल लैंस की फोकस दूरी 2 सेमी. है। यदि इस लैंस को एक द्रव में डुबाया जाये तो फोकस दूरी क्या होगी ? यदि द्रव का अपवर्तनांक 1.25 है।


    05:14
    View Solution
  28. एक बिम्ब की उत्तल लेंस से दूरी क्या होगी यदि प्रतिबिम्ब दो गुना आवर्धित है लेंस की फोकस दूरी 10 cm है।


    04:34
    View Solution
  29. यदि कोई नेत्र चिकित्सक `+2.5D` तथा `-4.0D` क्षमता के संशोधक लैंस निर्धारित करता है तो लैंस की प्रकृति व फोकस दूरी ज्ञात कीजिये।


    03:25
    View Solution
  30. 5.0 cm फोकस दूरी का अभिसारी लेंस 10.0 cm फोकस दूरी के एक अभिसारी लेंस के सम्पर्क में रखा है। संयुक्त निकाय की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।


    01:25
    View Solution
  31. चित्र में दिए गए लैंसों के संयोजन द्वारा निर्मित प्रतिबिंब की स्थिति ज्ञात कीजिए।


    07:12
    View Solution
  32. एक 3 cm लम्बी मोमबत्ती 10 cm फोकस दूरी वाले लेंस से कितनी दूरी पर रखी जाये कि उसका 6 cm लम्बा स्पष्ट प्रतिबिम्ब उचित स्थान पर रखे पर्दे पर प्राप्त किया जा सके ?


    07:52
    View Solution
  33. काँच के एक आयताकार चौकोर टुकड़े को एक ओर से काट लिया गया है। इस गोल तल का अर्द्धव्यास 10 सेमी. है। यह पृष्ठ बीच में ऊपर की ओर उठा हुआ है। तल के सामने हवा में 30 सेमी. की दूरी पर एक वस्तु रखी है। इस वस्तु का प्रतिबिम्ब कहाँ बनेगा ? काँच का अपवर्तनांक 1.5 है।


    03:47
    View Solution
  34. किसी काँच के उभयोत्तल लेंस के पृष्ठों की वक्रता त्रिज्यायें क्रमशः 20 cm एवं 30 cm हैं। काँच का अपवर्तनांक 1.5 है। लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये।


    02:52
    View Solution
  35. 1.50 अपवर्तनांक वाले काँच के एक लेंस की वायु में फोकस दूरी 0.3 m है। यदि इसे 1.33 अपवर्तनांक के जल में डुबाया जाये तो लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये।


    04:11
    View Solution
  36. एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `60^(@)` है। यदि अल्पतम विचलन का कोण `38^(@)` हो , तो प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिये। (`sin49^(@)=0.7547`)


    01:56
    View Solution
  37. यदि `mu=sqrt(3)` वाले काँच के प्रिज्म का न्यूनतम विचलन कोण इसके अपवर्तनांक कोण के बराबर है , तब प्रिज्म का कोण ज्ञात कीजिए।


    03:02
    View Solution
  38. प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक 1.65 है। यदि यह प्रकाश-किरणों को `7.5^(@)` के कोण से विचलित करता है, तो प्रिज्म के कोण की गणना कीजिए।


    01:30
    View Solution
  39. एक छोटे कोण A के प्रिज्म के एक पृष्ठ पर प्रकाश आपतन कोण `i` पर आपतित होता है तथा इसके विपरीत पृष्ठ से अभिलम्बवत निर्गत होता है यदि प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक `mu`, है तो आपतन कोण का मान ज्ञात करो।


    02:50
    View Solution
  40. एक प्रिज्म के पदार्थ का लाल रंग के लिये अपवर्तनांक `1.58` तथा नीले रंग के लिये अपवर्तनांक `1.60` है। यदि प्रिज्म कोण `2^(@)` हो तो दोनों रंगों का विचलन तथा प्रिज्म द्वारा उत्पन्न कोणीय विक्षेपण ज्ञात कीजिये।


    03:31
    View Solution
  41. लाल तथा बैंगनी रंग की प्रकाश किरणों के लिये क्रॉऊन काँच का अपवर्तनांक क्रमशः 1.514 तथा 1.523 है। क्रॉऊन काँच से बने `6^(@)` कोण वाले प्रिज्म द्वारा उत्पन्न कोणीय विक्षेपण ज्ञात कीजिये।


    03:15
    View Solution
  42. किसी व्यक्ति जिसके लिए d का मान 50 cm है, के पढ़ने के लिए चश्मे के लैंस की फोकस दूरी क्या होनी चाहिए ?


    02:57
    View Solution
  43. निकट दृष्टि दोषयुक्त किसी व्यक्ति का दूर बिन्दु, नेत्र के सामने 80 cm दूर है। उस लेंस की अपेक्षित क्षमता क्या होगी जो इस व्यक्ति को बहुत दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देखने योग्य बना देगा ?


    07:11
    View Solution
  44. संशोधक लेंस किस प्रकार उपरोक्त व्यक्ति की सहायता करता है ? क्या लेंस बहुत दूर की वस्तुओं को आवर्धित करता है ? सावधानीपूर्वक उत्तर दीजिए।


    03:33
    View Solution
  45. उपरोक्त व्यक्ति पुस्तक पढ़ते समय अपना चश्मा उतरना चाहता है। स्पष्ट कीजिए ऐसा क्यों है ?


    07:11
    View Solution
  46. दीर्घ दृष्टि दोषयुक्त किसी व्यक्ति का निकट बिन्दु नेत्र से 75 cm दूर है। उस लैंस की आवश्यक क्षमता क्या होगी जो इस व्यक्ति को नेत्र से 25 cm दूरी पर रखी पुस्तक जी स्पष्ट पढ़ने योग्य बना देगा ?


    07:40
    View Solution
  47. संशोधन लैंस किस प्रकार उपरोक्त व्यक्ति की सहायता करता है ? क्या लैंस नेत्र के निकट की वस्तुओं को आवर्धित करता ?


    03:33
    View Solution
  48. उपरोक्त व्यक्ति आकाश देखते समय अपना चश्मा उतरना चाहता है स्पष्ट कीजिए ऐसा क्यों है ?


    03:09
    View Solution
  49. राशि की आँखों का दूर का बिन्दु 5 m है।
    राशि की दृष्टि के बारे में नीचे दिया गया कौन सा कथन सत्य है ?
    (a) वह दीर्घ दृष्टि दोष से पीड़ित है तथा दृश्य ठीक करने के लिए उसे अभिसारी लेंस चाहिए।
    (b) वह निकट दृष्टि दोष से पीड़ित है तथा दृष्टि ठीक करने के लिए उसे अपसारी लेंस चाहिए।
    (c) वह निकट दृष्टि दोष से पीड़ित है तथा दृष्टि ठीक करने के लिए उसे अभिसारी लेंस चाहिए।
    (d) वह दूर दृष्टि दोष से पीड़ित है तथा दृष्टि ठीक करने के लिए उसे अभिसारी लेंस चाहिए।


    02:42
    View Solution
  50. एक खगोलीय दूरदर्शी की रचना सामान्य समायोजन में आवर्धन क्षमता 50 के लिए की जानी है। यदि नलिका की लम्बाई 102 cm है तो अभिदृश्यक एवं नेत्रिका की क्षमता क्या होगी।


    04:33
    View Solution
  51. एक सरलसूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता 11 है। इससे प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बनता है। इसमें प्रयुक्त लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिये।


    02:21
    View Solution
  52. एक दूरदर्शी के अभिदृश्यक की फोकस-दूरी 50 सेमी. तथा नेत्रिका की फोकस दूरी 5 सेमी. है। स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी 25 सेमी. है। इसे 200 सेमी. दूर पैमाने पर फोकस किया जाता है। गणना कीजिए (i) अभिदृश्यक से नेत्रिका तक की दूरी तथा (ii) आवर्धन।


    07:42
    View Solution
  53. एक दूरदर्शी की आवर्धन क्षमता 9 है। जब इसे समान्तर किरणों के लिये समायोजित किया जाता है तब नेत्रिका तथा अभिदृश्यक के बीच की दूरी 20 cm होती है । दोनों लेंसों की फोकस दूरियाँ ज्ञात कीजिये।


    02:38
    View Solution

उदाहरण questions and complete solutions for chapter किरण प्रकाशिकी of SCIENCE PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12