Class 12 | PHYSICS |
Chapter | विद्युत क्षेत्र |
SCIENCE PUBLICATION | पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- उत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न ) |
Number Of Questions | 22 |
Academic Year | 2023-24 |
घर्षण विद्युत से क्या तात्पर्य है? इसकी उत्पत्ति की व्याख्या कीजिये।
दो स्थिर बिन्दु आवेशों के मध्य लगने वाले बल के लिये कूलॉम के नियम का कथन दीजिये।
आवेश के क्वाण्टीकरण को समझाइये।
बलों के लिये अध्यारोपण का सिद्धान्त लिखिये।
दो बिन्दु आवेशों के मध्य उन्हें मिलाने वाली रेखा के किसी बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता शून्य है। इससे आप आवेशों के बारे में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हो?
एक इकाई ऋण आवेशित आयन तथा एक इलेक्ट्रान विद्युत क्षेत्र E के प्रभाव में गतिमान हैं। इन दोनों में से कौन सा कण तीव्र गति से चलेगा और क्यों?
विद्युत क्षेत्र रेखा किसे कहते हैं? इनके दो गुण लिखिये।
आवेश संरक्षण नियम समझाइये।
माध्यम के लिये आपेक्षिक विद्युतशीलता की परिभाषा दीजिये।
किसी धात्विक गोले को बिना स्पर्श किये आप किस प्रकार धनावेशित कर सकते हैं?
आप किस प्रकार प्रदर्शित करेंगे कि आवेश दो प्रकार के होते हैं ?
आवेशों के संदर्भ में `q_1+q_2=0` क्या सूचित करता है?
एक समान विद्युत क्षेत्र में एक विद्युत द्विधुव रखा जाता है। दिखायें कि यह स्थानान्तरित त्वरित गति नहीं करेगा।
एक आवेशित छड़ P द्वारा आवेशित छड़ R को आकर्षित किया जाता है जबकि P द्वारा अन्य आवेशित छड़ Q को प्रतिकर्षित किया जाता है। Q तथा R के मध्य उत्पन्न बल की प्रकृति क्या होगी?
किसी बिन्दु आवेश के कारण विद्युत क्षेत्र का निर्धारण करने के लिये प्रयुक्त परीक्षण आवेश (Test charge) अत्यन्त सूक्ष्म होना चाहिये। व्याख्या कीजिये कि क्यों?
2 g के ताँबे के गोले में `2xx 10^22` परमाणु हैं। प्रत्येक परमाणु के नाभिक पर आवेश 29 e है गोले को `2muC` आवेश देने के लिये गोले से कितने अंश (fraction) इलेक्ट्रान हटाये जाये?
ठीक बराबर द्रव्यमान के सर्वसम धातु के दो गोले लिये गये हैं। एक को q ऋणावेश तथा दूसरे को उतने ही धनावेश से आवेशित किया गया है। क्या दोनों गोलों के द्रव्यमान में कोई अन्तर आयेगा? यदि हाँ तो क्यों?
एक बिन्दु आवेश से दूर जाने पर आवेश के कारण उत्पन्न विद्युत क्षेत्र घटता है। यही बात एक विद्युत द्विध्रुव के लिये भी सत्य है। क्या दोनों में विद्युत क्षेत्र समान दर से घटता है?
आवेश संरक्षण नियम का उपयोग करके निम्न नाभिकीय
अभिक्रियाओं में X तत्व को पहचानिये
` ._1H^1+_4Be^9 to X + _0n^1`
आवेश संरक्षण नियम का उपयोग करके निम्न नाभिकीय
अभिक्रियाओं में X तत्व को पहचानिये
`._6C^12+._1H^1 to X`
आवेश संरक्षण नियम का उपयोग करके निम्न नाभिकीय
अभिक्रियाओं में X तत्व को पहचानिये
`._7N^15+._1H^1 to X + ._2He^4`
एक आवेशित कण विद्युत क्षेत्र में गति करने के लिये स्वतंत्र है । क्या यह सदैव विद्युत क्षेत्र रेखा के अनुदिश गति करेगा?
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- उत्तर (लघूत्तरात्मक प्रश्न ) questions and complete solutions for chapter विद्युत क्षेत्र of SCIENCE PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12