Class 12 | PHYSICS |
Chapter | विद्युत क्षेत्र |
SCIENCE PUBLICATION | पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- उत्तर (आंकिक प्रश्न ) |
Number Of Questions | 15 |
Academic Year | 2023-24 |
वायु में एक-दूसरे से 30 cm दूरी पर रखे दो छोटे आवेशित गोलों पर क्रमशः `2xx10^(-7)` C तथा `3xx10^(-7)`C आवेश हैं। उनके मध्य बल ज्ञात करो।
दो समान धातु के गोले `+10muC` एवं `- 20muC` आवेश से आवेशित किये गये हैं यदि इनको एक दूसरे के सम्पर्क में लाकर अलग कर पुनः उसी दूरी पर रख दिया जाये तब दोनों अवस्थाओं में बल का अनुपात ज्ञात कीजिये।
भुजा a वाले एक समबाहु त्रिभुज के शीर्ष A और B पर समान आवेश q है। त्रिभुज के बिन्दु C पर विद्युत क्षेत्र का परिमाण ज्ञात कीजिये।
दो एक समान आवेशित गोलों को बराबर लम्बाई की डोरियों से लटकाया गया है। डोरियां परस्पर `30^@` कोण बनाती है जब 0.8g cm घनत्व के द्रव में लटकाया जाता है, तब भी वही कोण रहता है। यदि गोले के पदार्थ का घनत्व 1.6g `cm^(-3)` है तब द्रव का परावैद्युतांक ज्ञात कीजिये।
दो समरूप गोलाकार चालक B व C समान आवेश से आवेशित हैं तथा परस्पर F बल से प्रतिकर्षित करते हैं जबकि उनको परस्पर कुछ दूरी पर रख दिया जाता है। तीसरा गोलाकार चालक इन्हीं के समरूप है परन्तु अनावेशित है पहले यह B के सम्पर्क में लाया जाता है तत्पश्चात C के सम्पर्क में लाकर दोनों से अलग कर दिया जाता है B तथा C के मध्य नवीन प्रतिकर्षण बल ज्ञात कीजिये।
चित्र में चार बिन्दु आवेश 2 cm भुजा के वर्ग कोनों पर रखे हैं। वर्ग के केन्द्र O पर विद्युत क्षेत्र की तीव्रता व दिशा ज्ञात कीजिये। `Q=0.02muC` है।
विद्युत आवेश Q को दो भागों `Q_1` व `Q_2` में विभक्त करके परस्पर r दूरी पर रखा गया है। दोनों के मध्य प्रतिकर्षण का बल अधिकतम होने की शर्त क्या होगी?
a भुजा वाले समबाहु त्रिभुज ABC के शीर्षों पर तीन आवेशों +2q, -q तथा -q को क्रमशः A, B एवं C पर चित्र के अनुसार रखा गया है। इस निकाय का द्विध्रुव आघूर्ण ज्ञात कीजिये।
दो समान छोटी गेंदे, प्रत्येक का द्रव्यमान m तथा प्रत्येक पर आवेश q सिल्क के धागों से (प्रत्येक धागे की लम्बाई l) चित्र के अनुसार लटकाई गई है इनके मध्य दूरी x और धागों के मध्य कोण `(2theta ~~ 10^@)` है। तब साम्यावस्था की स्थिति में दूरी x का मान ज्ञात करो।
किसी निकाय में दो आवेश `q_A=2.5xx10^(-7)` C तथा `Q_B = -2.5xx 10^(-7)` C क्रमशः दो बिन्दुओं A (0, 0, - 15 cm) तथा B(0,0, +15 cm) पर स्थित है निकाय का विद्युत द्विधुव आघूर्ण ज्ञात कीजिये।
`4xx10^(-9)`Cm द्विध्रुव आघूर्ण का कोई विद्युत द्विधुव `5xx10^4NC^(-1)` परिमाण के एकसमान विद्युत क्षेत्र की दिशा से `30^@` पर संरेखित है। द्विध्रुव पर कार्यरत बलाघूर्ण के परिमाण का परिकलन कीजिये।
दो बिन्दु आवेशों `q_1` तथा `q_2` के मध्य दूरी 3 m है। इन आवेशों का योग `20 muC` हैं यदि एक आवेश दूसरे आवेश को 0.075 N के बल से प्रतिकर्षित करें तब दोनों आवेशों के मान ज्ञात करो।
`+10muC` तथा `-10muC` के दो आवेशों को 2 cm की दूरी पर रखा जाता है। इनकी अक्षीय रेखा एवं निरक्ष रेखा पर द्विधुव के केन्द्र से 60 cm की दूरी पर स्थित किसी बिन्दु पर विद्युत क्षेत्र की गणना करो।
दो समान बिन्दुवत आवेश Q जो परस्पर कुछ दूरी पर रखे गये हैं, को मिलाने वाली रेखा के मध्य में अन्य आवेश q रखा गया है। q का मान एवं प्रकृति ज्ञात कीजिये कि निकाय संतुलित रहे।
एकसमान विद्युत क्षेत्र में प्रोटॉन, न्यूट्रॉन एवं `alpha`-कण के त्वरणों का अनुपात ज्ञात कीजिये।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न- उत्तर (आंकिक प्रश्न ) questions and complete solutions for chapter विद्युत क्षेत्र of SCIENCE PUBLICATION PHYSICS (HINDI) of Class 12