Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to बहुविकल्पीय प्रश्न - I of chapter प्रकाशिकी of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterप्रकाशिकी
JEE Main & Advanced (Hindi Medium)बहुविकल्पीय प्रश्न - I
Number Of Questions78
Academic Year2023-24
  1. जब एक प्रकाश किरण वायु से काँच की एक पट्टिका में प्रवेश करती है, तब


    03:47
    View Solution
  2. यंग द्वि - स्लिट प्रयोग में स्लिटों के बीच की दूरी आधी तथा स्लिट व पर्दे के बीच की दूरी दोगुनी कर देने पर, फ्रिंज की चौड़ाई हो जाएगी


    03:33
    View Solution
  3. 1.5 अपवर्तनांक वाले एक काँच का प्रिज्म, जल ( अपवर्तनांक 4/3 ) में डुबोया जाता है | एक प्रकाश पुँज पृष्ठ AB पर अभिलम्बवत आपतित होता है, तथा पूर्णतया परावर्तित होकर BC पर पहुँचेगा, यदि


    04:16
    View Solution
  4. 40 सेमी फोकस दूरी वाला उत्तल लेंस, 25 सेमी फोकस दूरी वाले अवतल लेंस के संपर्क में रखा जाता है | संयोग की क्षमता है


    03:43
    View Solution
  5. एक प्रकाश किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में आपतन कोण i पर चित्रानुसार प्रवेश करती है | परावर्तित तथा अपवर्तित किरणें एक - दूसरे से 90 ° का कोण बनाती हैं | परावर्तन तथा अपवर्तन कोण क्रमशः r' तथा r हैं | क्रांतिक कोण का मान है


    06:38
    View Solution
  6. यंग के द्वि - स्लिट प्रयोग में स्लिट को प्रकाशित करने के लिए श्वेत प्रकाश प्रयुक्त किया जाता है | स्लिटों के बीच अंतराल b है तथा पर्दा स्लिटों से d ( >> b ) दूरी पर है | दोनों स्लिटों में से एक स्लिट के ठीक सामने पर्दे के एक बिंदु पर कुछ तरंगदैर्ध्य अप्राप्त हैं | इन अप्राप्त तरंगदैर्ध्यों में से कुछ है


    06:49
    View Solution
  7. दो कला - सम्बद्ध एकवर्णी प्रकाश पुँज जिनकी तीव्रताएँ I तथा 4I हैं , अध्यारोपित होती हैं | परिणामी पुँज में उच्चिष्ठ तथा निमनिष्ठ की संभव तीव्रताएँ हैं


    03:02
    View Solution
  8. एक छोटी रेखीय वस्तु जिसकी लम्बाई b है, f फोकस दूरी के अवतल दर्पण की अक्ष पर दर्पण के ध्रुव से दूरी पर रखी है | प्रतिबिम्ब का आकार लगभग बराबर है


    05:29
    View Solution
  9. लाल, हरे तथा नीले रंग का एक प्रकाश पुँज एक समकोणिक प्रिज्म पर आपतित होता है | लाल, हरे तथा नीले रंग की तरंगदैर्ध्यों के लिए प्रिज्म के पदार्थ के अपवर्तनांक क्रमश : 1.39, 1.44 तथा 1.47 हैं | प्रिज्म


    05:14
    View Solution
  10. एक खगोलीय दूरदर्शी का दूरस्थ वस्तुओं के लिए कोणीय आवर्धन का परिमाण 5 है | अभिदृश्यक तथा नेत्रिका के बीच की दूरी 36 सेमी है तथा अंतिम प्रतिबिम्ब अनंत पर बनता है | अभिदृश्यक की फोकस दूरी `f_(o)` तथा नेत्रिका की फोकस दूरी `f_(e)` हैं


    02:01
    View Solution
  11. 1.54 अपवर्तनांक के काँच से बने एक पतले प्रिज्म `p_(1)` को, जिसका कोण `4^(@)` है, 1.72 अपवर्तनांक के काँच से बने दूसरे पतले प्रिज्म `p_(2)` के साथ विचलन रहित विक्षेपण उत्पन्न करने के लिए जोड़ा जाता है | प्रिज्म `p_(2)` का कोण है


    03:45
    View Solution
  12. `f_(1)` व `f_(2)` फोकस दूरी के दो पतले उत्तल लेंस परस्पर क्षैतिज दूरी d से पृथक्कृत हैं `(d lt f_(1), d lt f_(2))` तथा उनके केंद्र ऊर्ध्वाधर पृथक्करण `Delta` से चित्रानुसार विस्थापित हैं | निर्देशांकों का मूल बिंदु O पहले लेंस के केंद्र पर लेने पर, इस लेंस - निकाय के फोकस बिंदु के x तथा y निर्देशांक बाईं ओर से आने वाले समान्तर किरण पुँज के लिए होंगे


    10:20
    View Solution
  13. एक पतले लेंस में गोलीय विपथन को कम किया जा सकता है


    03:29
    View Solution
  14. 1 मिमी चौड़ाई की एक पतली स्लिट, 600 नैनोमीटर तरंगदैर्ध्य वाले एकवर्णी प्रकाश से प्रकाशित होती है | 2 मी की दूरी पर स्थित पर्दे पर दोनों ओर के निमनिष्ठों के बीच की दूरी है


    03:57
    View Solution
  15. एक समद्विबाहु प्रिज्म का कोण `120^(@)` तथा उसके पदार्थ का अपवर्तनांक 1.44 है | एकवर्णी प्रकाश की दो समान्तर किरणें चित्रानुसार प्रिज्म में प्रवेश करती हैं | किरणें विपरीत पृष्ठ से बाहर आने वाली किरणें


    05:15
    View Solution
  16. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक तथा नेत्रिका की फोकस दूरियाँ क्रमशः 2.0 सेमी तथा 3.0 सेमी हैं | अभिदृश्यक तथा नेत्रिका के बीच की दूरी 15.0 सेमी है | नेत्रिका द्वारा बनाने वाला अंतिम प्रतिबिम्ब अनंत पर बनता है | दोनों लेंस पतले हैं | अभिदृश्यक लेंस से वस्तु तथा अभिदृश्यक द्वारा बने वस्तु के प्रतिबिम्ब की दूरियाँ ( सेमी में ) क्रमशः हैं


    05:18
    View Solution
  17. वस्तु से 1.0 मी दूरी पर स्थित पर्दे पर वस्तु का उससे छोटा प्रतिबिम्ब बनता है | यह स्थिति निम्न से प्राप्त की जा सकती है


    03:57
    View Solution
  18. एक नेत्र विशेषज्ञ द्वारा लिखे चश्में में 40 सेमी फोकस दूरी का उत्तल लेंस, 25 सेमी फोकस दूरी के अवतल लेंस के संपर्क में है | इस लेंस संयोजन की क्षमता ( डायोप्टर में ) है


    03:57
    View Solution
  19. एक दूर स्थित वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब समतल - उत्तल लेंस द्वारा उसकी मुख्य अक्ष पर बनता है | गोलीय विपथन


    06:04
    View Solution
  20. एक समान्तर एकवर्णी प्रकाश पुँज एक पतली स्लिट पर अभिलम्बवत गिरता है | आपतित पुँज की दिशा के लम्बवत रखे एक पर्दे पर विवर्तन प्रतिरूप बनाता है | विवर्तन प्रतिरूप के प्रथम निमनिष्ठ पर, स्लिट के दोनों किनारों से आने वाले किरणों के बीच कालांतर है


    03:25
    View Solution
  21. एक अवतल दर्पण क्षैतिज मेज पर इस प्रकार रखा है कि उसकी अक्ष ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर हो | यदि दर्पण का ध्रुव O तथा वक्रता केंद्र C है तो C पर रखी एक बिंदु वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब C पर ही बनता है | दर्पण को जल से भर देने पर प्रतिबिम्ब


    03:06
    View Solution
  22. वक्रता त्रिज्या R का एक गोलीय पृष्ठ वायु ( अपवर्तनांक 1.0 ) को काँच ( अपवर्तनांक 1.5 ) से पृथक करता है | वक्रता केंद्र काँच में है | वायु में स्थित एक बिंदु वस्तु P का काँच में वास्तविक प्रतिबिम्ब Q बनता है | रेखा PQ पृष्ठ को एक बिंदु O पर काटती है तथा PO=OQ है | दूरी PO बराबर है


    04:45
    View Solution
  23. एकल स्लिट विवर्तन प्रयोग में, जिसमें स्लिट की चौड़ाई 0.6 मिमी है, पीला प्रकाश प्रयुक्त किया जाता है | यदि पीले प्रकाश को X- किरणों में बदल दिया जाए तो प्रेक्षित प्रतिरूप दर्शाएगा कि


    01:11
    View Solution
  24. काँच के एक सिलिंडर से उसकी अक्ष के समान्तर तल के अनुदिश एक पतला स्तर खंड काटा गया है | स्तर - खंड को एक समतल काँच की प्लेट पर रखा जाता है | इस संयोजन से प्राप्त व्यतिकरण फ्रिन्जें होंगी


    04:55
    View Solution
  25. काँच ( अपवर्तनांक 1.5 ) के एक अवतल लेंस के दोनों पृष्ठों की समान वक्रता त्रिज्या R है | 1.75 अपवर्तनांक के माध्यम में डुबाने पर, यह लेंस होगा


    06:52
    View Solution
  26. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में मध्यवर्ती प्रतिबिम्ब है


    03:02
    View Solution
  27. एक खोखला द्वि - अवतल लेंस बहुत पतले पारदर्शी माध्यम से बना है | यह वायु अथवा क्रमशः `n_(1)` तथा `n_2 (n_(2) gt n_(1) gt 1)` अपवर्तनांक वाले दो द्रवों, `L_(1)` तथा `L_(2)` से भरा जा सकता है | यह लेंस प्रकाश के एक समान्तर किरण पुँज को अपसारित करेगा, यदि


    05:26
    View Solution
  28. एक बिंदु स्रोत S जिसके लिए अपसारी कोण `alpha` है, से प्राप्त एक अपसारी किरणपुँज से एक काँच पट्टिका पर चित्रानुसार आपतित होता है | दो चरम किरणों का आपतन कोण बराबर है | यदि काँच पट्टिका की मोटाई t तथा अपवर्तनांक n है, तब निर्गत किरण का अपसारी कोण है


    09:19
    View Solution
  29. एक द्विक स्लिट प्रयोग में समान मोटाई की 2 स्लिटें लेने के स्थान पर एक ही स्लिट को दूसरी स्लिट की चौड़ाई के दोगुने के बराबर लेने पर व्यतिकरण प्रतिरूप मे


    04:07
    View Solution
  30. प्रकाश का एक बिंदु स्रोत S, दीवार पर ऊर्ध्वाधर लटके d चौड़ाई वाले समतल दर्पण S के केंद्र से L दूरी पर स्थित है | दर्पण से 2L दूरी पर उसके समान्तर रेखा के अनुदिश एक व्यक्ति दर्पण के सामने से चित्रानुसार गुजरता है | वह अधिकतम दूरी जहाँ वह व्यक्ति बिंदु स्रोत का प्रतिबिम्ब दर्पण में देख सकता है |


    09:42
    View Solution
  31. अपवर्तनांक `n_(1)` की एक आयताकार काँच पट्टिका ABCD, अपवर्तनांक `n_(2)` के पानी में डुबाई जाती है `(n_(1) gt n_(2))` | एक प्रकाश किरण पट्टिका के पृष्ठ अब पर आपतित होती है | आपतन कोण का वह अधिकतम मान `alpha_("max'")` जिसके लिए निर्गत किरण दूसरे पृष्ठ CD से बाहर आए, होना चाहिए


    05:34
    View Solution
  32. I तथा 4I तीव्रताओं की दो प्रकाश तरंगें व्यतिकरण द्वारा पर्दे पर फ्रिन्जें बनाती हैं | पर्दे के बिंदु a पर तरंगों के बीच कालांतर `pi//2` है तथा बिंदु B पर `pi` है | A तथा B पर परिणामी तीव्रताओं के बीच अंतर है


    05:05
    View Solution
  33. यंग के प्रयोग में 600 नैनोमीटर तरंगदैर्ध्य का प्रकाश प्रयुक्त करने पर पर्दे के किसी भाग में 12 फ्रिन्जें दिखाई पड़ती हैं | यदि प्रकाश की तरंगदैर्ध्य 400 नैनोमीटर कर दी जाए तो पर्दे के उसी भाग में फ्रिन्जें दिखाई पड़ेंगी


    02:39
    View Solution
  34. एक प्रकाश किरण चार पारदर्शी माध्यमों से गुजरती है जिनके अपवर्तनांक क्रमशः `mu_(1), mu_(2), mu_(3)` तथा `mu_(4)` हैं | सभी माध्यमों के तल परस्पर समान्तर हैं | यदि निर्गत किरण CD, आपतित किरण AB के समान्तर है, तब


    03:56
    View Solution
  35. एक समबाहु प्रिज्म P में एक दी गई प्रकाश किरण में अल्पतम विचलन उत्पन्न होता है | उसी पदार्थ तथा उसी आकार के दो प्रिज्मQ व R चित्रानुसार रख दिए गए हैं | अब यह किरण


    02:47
    View Solution
  36. एक प्रेक्षक पिन - छिद्र से ऊँचाई h वाली एक पतली छड़ के ऊपरी सिरे को देख सकता है| बीकर की ऊँचाई 3h तथा त्रिज्या h है | जब बीकर को 2h ऊँचाई तक किसी द्रव से भरा जाता है तो प्रेक्षक छड़ के निचले सिरे को देख सकता है | ऐसी अवस्था में द्रव का अपवर्तनांक है


    11:26
    View Solution
  37. निम्न में से कौन - सा गोलीय लेंस विक्षेपण प्रदर्शित नहीं करेगा ? लेंसों के पृष्ठों की वक्रता त्रिज्याएँ चित्रानुसार हैं


    02:24
    View Solution
  38. आदर्श द्वि - स्लिट प्रयोग में जब व्यतिकारी किरणों ( तरंगदैर्ध्य `lambda`) में से एक के मार्ग में मोटाई की काँच की प्लेट ( अपवर्तनांक = 1.5 ) रखी जाती है, तो जहाँ पहले केंद्रीय उच्चिष्ठ बनता था | उस स्थान पर तीव्रता अपरिवर्तित रहती है | काँच की प्लेट की न्यूनतम मोटाई है


    02:05
    View Solution
  39. दो समतल दर्पण A तथा B परस्पर समान्तर रखे गए हैं | दर्पण A के एक सिरे के ठीक भीतर स्थित एक बिंदु पर एक प्रकाश किरण `30^(@)` के कोण पर चित्रानुसार आपतित है | आपतन तल चित्र के तल के सम्पाती है | प्रकाश किरण दर्पणों के दूसरे सिरे से निर्गत होने से पहले अधिक से अधिक जितनी बार परावर्तित होती है ( प्रथम परावर्तन को सम्मिलित करते हुए ) वह है


    04:20
    View Solution
  40. संलग्न चित्र में CP तरंगाग्र है और AO तथा BP दो संगत किरणें हैं | किरण BP तथा परावर्तित किरण आप OP के बीच P पर सम्पोषी व्यतिकरण के लिए का मान होगा


    06:54
    View Solution
  41. 30 सेमी फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस द्वारा अनंत पर स्थित वस्तु के प्रतिबिम्ब का आकार 2 सेमी है | यदि उत्तल लेंस तथा प्रतिबिम्ब के बीच उत्तल लेंस से 26 सेमी की दूरी पर, 20 सेमी फोकस दूरी का एक अवतल लेंस रख दिया जाए, तो प्रतिबिम्ब का नया आकार होगा


    04:54
    View Solution
  42. एक प्रकाश - किरण काँच - जल अंतरापृष्ठ पर कोण I पर आपतित होती है तथा अंत में जल - वायु अंतरापृष्ठ के समान्तर निर्गत होती है | काँच का वायु के सापेक्ष अपवर्तनांक है


    06:21
    View Solution
  43. श्वेत प्रकाश काँच - जल अंतरापृष्ठ पर चित्रानुसार आपतित है | यदि हरा प्रकाश पूर्णतया आतंरिक परावर्तित होता है तो वायु में निर्गत किरण में रंग होंगे


    05:52
    View Solution
  44. एक प्रकाश किरण क्षैतिज मेज पर रखे काँच के समबाहु प्रिज्म पर आपतित होती है | अल्पतम विचलन के लिए निम्न में से कौन - सा सत्य है ?


    01:47
    View Solution
  45. 6 सेमी त्रिज्या के काँच के ( अपवर्तनांक = 1.5 ) गोले के केंद्र पर एक बिंदु वस्तु रखी गई है | गोले की सतह से आभासी प्रतिबिम्ब की दूरी है


    02:47
    View Solution
  46. यंग द्वि - स्लिट प्रयोग में द्विवर्णी प्रकाश जिसमें दो तरंगदैर्ध्य ( 400 नैनोमीटर तथा 560 नैनोमीटर ) निहित हैं, का प्रयोग किया गया है | स्लिटों के बीच की दूरी 0.1 मिमी है और पर्दे तथा स्लिट के तल के बीच की दूरी 1 मी है | दो क्रमागत पूर्ण अंध क्षेत्रों के बीच की दूरी है


    11:10
    View Solution
  47. यंग द्वि - स्लिट प्रयोग में किसी बिंदु पर तीव्रता अधिकतम तीव्रता की एक चौथाई है | इस बिंदु की कोणीय स्थिति है


    03:34
    View Solution
  48. एक बर्तन में 33.25 सेमी ऊँचाई तक जल `(mu = 1.33)` भरा है | जल स्तर से 15 सेमी ऊपर अवतल दर्पण रखा गया है, तथा बर्तन की तली पर रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब जल स्तर से 25 सेमी नीचे बनता है | अवतल दर्पण की फोकस दूरी है


    05:30
    View Solution
  49. एक उत्तल लेंस एक अवतल लेंस के साथ संपर्क में है | उनकी फोकस दूरियों के परिमाणों का अनुपात 2/3 है | संयोग की तुल्य फोकस दूरी 30 सेमी है | लेंसों की अलग - अलग फोकस दूरियाँ होंगी


    04:33
    View Solution
  50. एक बिंदु वस्तु, 15 सेमी फोकस दूरी वाले पतले समतल - उत्तल लेंस से 20 सेमी की दूरी पर रखी है | समतल पृष्ठ पर चाँदी की पॉलिश करने पर निकाय द्वारा बना प्रतिबिम्ब


    04:44
    View Solution
  51. लेंस से वस्तु की दूरी ( u ) तथा प्रतिबिम्ब की दूरी ( v ) के बीच ग्राफ चित्रानुसार है | लेंस की फोकस दूरी है


    07:38
    View Solution
  52. एक द्वि - उत्तल लेंस जिसकी फोकस दूरी f है, फोकस तल में स्थित सूर्य का r त्रिज्या का वृत्तीय प्रतिबिम्ब बनाता है | कौन सा विकल्प सही है ?


    03:53
    View Solution
  53. अवतल दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात करने के u-v विधि प्रयोग में एक छात्र ध्रुव P से x दूरी पर मुख्य अक्ष पर वस्तु पिन A रखता है | छात्र पिन तथा इसका उल्टा प्रतिबिम्ब PA रेखा में नेत्र द्वारा कुछ दूरी से देखता है | तब छात्र अपनी आँख बाई ओर खिसकाता है तब प्रतिबिम्ब वस्तु के दायी ओर खिसकता प्रतीत होता है, तब


    03:13
    View Solution
  54. जल में चलने वाली एक प्रकाश - किरण जल के पृष्ठ पर, जो वायु में खुला है, आपतित होती है | आपतन कोण`theta` , क्रांतिक कोण से छोटा है, तब


    03:43
    View Solution
  55. एक प्रिज्म से ( प्रिज्म कोण `= 60^(@)` ) लाल व बैंगनी रंग के प्रकाश के पुँज अलग - अलग गुजरते हैं | न्यूनतम विचलन की स्थिति में अपवर्तन कोण का मान होगा


    02:11
    View Solution
  56. एक प्रकाश पुँज क्षेत्र -I से क्षेत्र- IV में चित्रानुसार गतिमान है | क्षेत्र - I, II, III, व IV के अपवर्तनांक क्रमश: `n_(0), (n_(0))/(2), (n_(0))/(6)` तथा `(n_(0))/(8)` हैं | आपतन कोण `theta` का वह मान जिसके लिए पुँज क्षेत्र- IV में प्रवेश करने से थोड़ा ही बच जाएगा, हैं


    06:22
    View Solution
  57. एक झील के पानी की सतह से 20 मी की ऊँचाई पर एक गेंद छोड़ी जाती है | पानी का अपवर्तनांक 4/3 है | झील में स्थित एक मछली, जो गेंद के गिरने की रेखा में है, गिरती हुई गेंद को देख रही है | जब गेंद पानी की सतह से 12.8 मी ऊपर है | उस समय मछली गेंद की गति को देखेगी `(g=10"मी/से"^(2))`


    07:05
    View Solution
  58. 15 cm फोकस दूरी वाला एक उभयोत्तल लेंस एक समतल दर्पण के सामने रखा है | लेंस तथा दर्पण के बीच की दूरी 10 सेमी है | एक छोटा बिम्ब लेंस से 30 cm की दूरी पर रखा गया है | इसका अंतिम प्रतिबिम्ब


    06:21
    View Solution
  59. एक प्रकाश किरण काँच में चलकर काँच - वायु अंतरापृष्ठ पर आपतन कोण `theta` से पड़ रही है | परावर्तित ((R) एवं निर्गमित (T) तीव्रताओं में बदलाव कोण के सदृश खींचे गए हैं | सही आरेख है


    04:09
    View Solution
  60. यंग द्वि - स्लिट प्रयोग को तीन बार क्रमशः हरा, लाल और नीला प्रकाश प्रयुक्त करके किया गया | एक बार में एक ही प्रयोग किया गया | तीन फ्रिंज - चौड़ाई क्रमशः `beta_(G), beta_(R)` और `beta_(B)` पाई गई | तब


    06:36
    View Solution
  61. चित्र में दर्शाए अनुसार दो पतले समतल - उत्तल n = 1.5 लेंसों को मिलाकर एक उभयोत्तल लेंस बना है| पहले लेंस का अपवर्तनांक (n) 1.5 और दूसरे का 1.2 है | दोनों लेंसों के गोलीय फलकों की वक्रता - त्रिज्या , r = 14 सेमी है | इस उभयोत्तल लेंस के लिए यदि बिम्ब की दूरी 40 सेमी हो, तब प्रतिबिम्ब दूरी होगी


    04:25
    View Solution
  62. एक समोत्तल लेंस का व्यास 6 सेमी है, और केंद्र पर मोटाई 3 मिमी है | यदि लेंस के पदार्थ में प्रकाश की चाल `2 xx 10^(8)` मी/से है, तब लेंस की फोकस दूरी है


    04:55
    View Solution
  63. एक तीव्रता `I_(0)` के अध्रुवित प्रकाश पुँज को एक पोलेरॉयड A से गुजारा जाता है और फिर उसे एक दूसरे पोलेरॉयड B से गुजारा जाता है | B का मुख्य तल A के मुख्य तल से `45^(@)` का कोण बनाता है | निर्गत प्रकाश की तीव्रता है


    03:04
    View Solution
  64. दो कला सम्बद्ध बिंदु स्रोत `S_(1)` एवं `S_(2)` एक लघु दूरी d द्वारा एक - दूसरे से दूर हैं, जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है | पर्दे पर देखी गई फ्रिंजे हैं


    01:24
    View Solution
  65. एक त्रिभुजाकार प्रिज्म के लिए विचलन कोण `(delta)` और आपतन कोण `(i)` के बीच ग्राफ किससे दर्शाया जाता है ?


    02:20
    View Solution
  66. एक समतल उत्तल लेंस एक वास्तविक प्रतिबिम्ब लेंस के 8 मी पीछे बनाता है, जोकि वस्तु के आकार का एक - तिहाई है | लेंस के अंदर प्रकाश की तरंगदैर्ध्य, निर्वात की तरंगदैर्ध्य से `(2)/(3)` गुना है | लेंस के गोलीय वकृत पृष्ठ की वक्रता त्रिज्या है


    05:52
    View Solution
  67. एक समतल दर्पण पर आपतित प्रकाश किरण की प्रगामी दिशा `(1)/(2)(hati+sqrt3hatj)` है | परावर्तन के बाद प्रगामी दिशा `(1)/(2)(hati-sqrt3hatj)` हो जाती है | किरण का आपतन कोण है


    03:44
    View Solution
  68. एक यंग द्वि - स्लिट प्रयोग में `lambda` तरंगदैर्ध्य के एकवर्णी प्रकाश का प्रयोग किया जाता है | ऐसे बिंदु का जिस पर प्रकाश की तीव्रता शिखर तीव्रता की आधी है, पथांतर है ( पूर्णांक n के पदों में )


    03:10
    View Solution
  69. व्यंजक `2d sin theta=lambda,` का उपयोग करते हुए हम `theta` को माप कर d का मान जानना चाहते हैं, `theta` का मान `"0 व "90^(@)` के बीच में है | तरंगदैर्ध्य का मान हमें परिशुद्धतः ज्ञात है तथा `theta` के मापने में त्रुटि, `theta` के सभी मानों के लिए समान है | जैसे `theta` का मान `0^(@)` से बढ़ता है, तब


    02:26
    View Solution
  70. क्राउन काँच `(mu=(3)/(2))` से बने एक पतले उत्तल लेंस की फोकस लम्बाई है | जब इसे अपवर्तनांक `(4)/(3)` एवं `(5)/(3)` वाले दो भिन्न द्रवों में रखकर मापा जाता है, तब फोकस लम्बाईयाँ क्रमशः `f_(1)` एवं `f_(2)` हैं | फोकस लम्बाइयों के बीच सही सम्बन्ध है


    10:01
    View Solution
  71. एक हरे रंग का प्रकाश क्रांतिक कोण `(theta)` पर पानी से वायु - जल अंतरापृष्ठ तक आपतित है | सही कथन चुनिए | (


    06:42
    View Solution
  72. ध्रुवण के परस्पर लम्बवत तलों वाले समतल ध्रुवीय प्रकाश की दो पुँज A तथा B एक पोलरॉइड द्वारा देखी जाती है | उस स्थिति में जहाँ पुँज A की अधिकतम तीव्रता है ( और पुँज b की शून्य तीव्रता है ) पोलरॉइड का `30^(@)` से घूर्णन दोनों पुंजों के एकसमान द्युतिमान को प्रकट करता है | यदि दोनों पुंजों की प्रारम्भिक तीव्रताएँ क्रमश: `I_(A)` तथा `I_(B)` हैं | तब `(I_(A))/(I_(B))` का मान है


    06:44
    View Solution
  73. एक बिंदु प्रकाश स्रोत (S) एक 10 मिमी ऊँचाई वाले पारदर्शी गुटके की निचली सतह पर रखा गया है | गुटके का अपवर्तनांक 2.72 है | गुटके को एक कम अपवर्तनांक वाले द्रव में डुबोया जाता है, जैसा चित्र में दर्शाया गया है | गुटके से निकलकर द्रव में जाने वाला प्रकाश, गुटके की ऊपरी सतह पर 11.54 मिमी व्यास का एक दीप्त वृत्त बनाता है | द्रव का अपवर्तनांक है


    03:41
    View Solution
  74. दो काँच ( अपवर्तनांक = 1.5 ) की समरूप छड़ों `S_(1)` तथा `S_(2)` का एक छोर 10 cm वक्रता त्रिज्या की उत्तल सतह है | उनकी वक्र सतह एक दूसरे से d दूरी पर दर्शाए चित्रानुसार रखी हैं, तथा उनके अक्ष एक रेखा ( चित्र में असतत रेखा ) पर हैं | यदि प्रकाश के एक बिंदु स्रोत P को छड़, `S_(1)` के अंदर वक्र सतह से 50 cm की दूरी पर रखने पर इससे निकलने वाली प्रकाश की किरणें छड़ `S_(2)` के अंदर अक्ष के समान्तर हों, तब दूरी d होगी


    07:03
    View Solution
  75. दूर स्थित 10 m ऊँचे पेड़ को एक 20 आवर्धन क्षमता वाले टेलिस्कोप से देखने पर क्या महसूस होगा ?


    01:25
    View Solution
  76. एक प्रयोग करके तथा `i-delta` ग्राफ बनाकर एक काँच से बने प्रिज्म का अपवर्तनांक निकाला जाता है | जब एक किरण को `35^(@)` पर आपतित करने पर वह `40^(@)` से विचलित होती है तथा यह `79^(@)` पर निर्गम होती है | इस स्थिति में निम्न में से कौन - सा मान अपवर्तनांक के अधिकतम मान के सबसे पास है ?


    06:06
    View Solution
  77. वायु से आती प्रकाश की एक समान्तर किरण पुँज एक समकोण त्रिभुजीय प्रिज्म, जिसका अपवर्तनांक `n= sqrt2` है, के PQ तल पर `alpha` कोण से आपतित होती है | जब `alpha` का न्यूनतम मान `45^(@)` है, तो प्रकाश का प्रिज्म की पर सतह पर पूर्ण आतंरिक परावर्तन होता है | प्रिज्म का कोण 0 क्या होगा ?


    07:45
    View Solution
  78. एक छोटी वस्तु को 30 सेमी फोकस दूरी वाले एक पतले उत्तल लेंस की बाईं ओर 50 सेमी की दूरी पर रखा गया है | 100 सेमी की वक्रता त्रिज्या वाले एक उत्तल गोलाकार दर्पण को लेंस की दाई ओर 50 सेमी की दूरी पर रखा गया है | दर्पण को इस तरह से झुकाया गया है कि दर्पण का अक्ष लेंस के अक्ष से `0 = 30^(@)` का कोण बनाता है, जैसा चित्र में दर्शाया गया है |

    यदि निर्देशांक पद्धति का मूलबिंदु लेंस के मध्य में हो तो जहाँ प्रतिबिम्ब बना है उस बिंदु का निर्देशांक `( x, y )`, सेंटीमीटर में, क्या होगा?


    08:17
    View Solution

बहुविकल्पीय प्रश्न - I questions and complete solutions for chapter प्रकाशिकी of JEE MAINS & ADVANCED PHYSICS (HINDI) of Class 12