Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to ASSERTION AND REASON of chapter एक विमीय गति of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterएक विमीय गति
ERRORLESS HINDIASSERTION AND REASON
Number Of Questions24
Academic Year2023-24
  1. प्रक्कथन : यदि किसी क्षण वस्तु का वेग शून्य हो, तब भी वस्तु में त्वरण हो सकता है।
    कारण : जब वस्तु अपनी गति की दिशा पलटती है, तो वह क्षण भर के लिए विरामावस्था में आती है।


    03:16
    View Solution
  2. प्रक्कथन : विभिन्न द्रव्यमानों की दो गेंदें ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर समान चाल से फेंकी जाती हैं। गेंदे वापस नीचे की दिशा में अपने प्रक्षेपण बिन्दु पर समान चाल से पहुँचेंगी।
    कारण : अधिकतम ऊँचाई तथा नीचे की दिशा में प्रक्षेपण बिन्दु पर गेंद का वेग, गेंद के द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करते।


    07:53
    View Solution
  3. प्रक्कथन : एक स्वतंत्रतापूर्वक गिरती हुई वस्तु का वेग नियत हो सकता है।
    कारण : वस्तु स्वतंत्रतापूर्वक तब गिरती है, जब वस्तु का त्वरण, गुरुत्वीय त्वरण के समान हो जाता है।


    04:25
    View Solution
  4. प्रक्कथन : किसी समयांतराल में किसी वस्तु का औसत वेग उसी समयांतराल में वस्तु की औसत चाल से कम अथवा बराबर होता है।
    कारण : वेग एक सदिश राशि है, जबकि चाल एक अदिश राशि है।


    06:19
    View Solution
  5. प्रक्कथन : किसी वस्तु की चाल नियत किन्तु वेग परिवर्ती हो सकता है।
    कारण : चाल एक अदिश परन्तु वेग एक सदिश राशि है।


    05:23
    View Solution
  6. प्रक्कथन : किसी वाहन का स्पीडोमीटर वाहन की औसत चाल को मापता है।
    कारण : औसत वेग, कुल विस्थापन तथा कुल लगे समय के अनुपात के बराबर होता है।


    03:28
    View Solution
  7. प्रक्कथन : एक विमीय गति में एक समान रूप से गति करती वस्तु के स्थिति-समय ग्राफ का ढाल ऋणात्मक हो सकता है।
    कारण : जब समय के साथ गतिमान वस्तु की चाल घटती है, तब स्थिति-समय ग्राफ का ढाल ऋणात्मक होता है।


    05:25
    View Solution
  8. प्रक्कथन : किसी वस्तु का त्वरण धनात्मक होते हुऐ भी उसकी चाल कम हो सकती है।
    कारण : त्वरण एक सदिश राशि है।


    02:52
    View Solution
  9. प्रक्कथन : वस्तु का त्वरण ऋणात्मक होते हुऐ भी उसकी चाल में वृद्धि होती है।
    कारण : गतिमान वस्तु के वेग में वृद्धि गति की दिशा पर निर्भर नहीं करती।


    03:07
    View Solution
  10. प्रक्कथन: एकसमान गति में औसत तथा तात्क्षणिक वेग का मान समान होता है।
    कारण : एकसमान गति में, वस्तु का वेग एकसमान रूप से बढ़ता है।


    05:19
    View Solution
  11. प्रक्कथन : उड़ान भरता हुआ रॉकेट प्रक्षेप्य का उदाहरण नहीं है
    कारण : रॉकेट ईंधन के दहन की प्रतिक्रिया स्वरुप उड़ान भरता है तथा यह केवल गुरुत्व के अंतर्गत गति नहीं करता।


    02:58
    View Solution
  12. प्रक्कथन : एक समान गति करती हुई एक वस्तु का स्थिति समय ग्राफ स्थिति अक्ष के समांतर एक सीधी रेखा होती है।
    कारण : एकसमान गति में स्थिति-समय ग्राफ का ढाल वस्तु के वेग के बराबर होता है।


    05:23
    View Solution
  13. प्रक्कथन : किसी स्थिर वस्तु का स्थिति-समय ग्राफ समय अक्ष के समांतर एक सीधी रेखा होती है।
    कारण : स्थिर वस्तु की स्थिति समय के साथ परिवर्तित नहीं होती।


    03:16
    View Solution
  14. प्रक्कथन : उच्च वेग से गति करती हुई वस्तु के विस्थापन समय ग्राफ का ढाल कम वेग से गति करती हुई वस्तु के विस्थापन-समय ग्राफ के ढाल से तीव्र (अधिक) होता है।
    कारण : विस्थापन-समय ग्राफ का ढाल = वस्तु का वेग।


    06:28
    View Solution
  15. प्रक्कथन : एकसमान त्वरित गति करती वस्तु का दूरी-समय ग्राफ समय अक्ष से झुकी हुई एक सीधी रेखा होता है।
    कारण : एकसमान त्वरित गति करती हुई वस्तु द्वारा तय की गई दूरी लगने वाले समय के वर्ग के समानुपाती होती है।


    04:20
    View Solution
  16. प्रक्कथन : अशून्य त्वरण से गति करती हुई वस्तु का वेग नियत हो सकता है।
    कारण : वस्तु के वेग में परिवर्तन की दर को त्वरण कहते हैं।


    02:31
    View Solution
  17. प्रक्कथन : एक वस्तु चाहे किसी भी प्रकार की गति में हो, स्वयं के निर्देश फ्रेम में स्थिर रहती है।
    कारण : स्वयं के सापेक्ष किसी वस्तु का आपेक्षिक वेग शून्य होता है।


    03:34
    View Solution
  18. प्रक्कथन: किसी वस्तु का विस्थापन शून्य हो सकता है, जबकि उसके द्वारा तय की गई दूरी शून्य न हो।
    कारण : प्रारंभिक तथा अंतिम बिंदुओं के बीच की अधिकतम दूरी को विस्थापन कहा जाता है।


    04:33
    View Solution
  19. प्रक्कथन : गति के समीकरण केवल तभी प्रयुक्त होते हैं, जब त्वरण, वेग की दिशा के अनुदिश हो तथा नियत हो।
    कारण : यदि वस्तु का त्वरण नियत हो, तब इसकी गति एक समान गति होती है।


    03:49
    View Solution
  20. प्रक्कथन : उत्तर की ओर गतिशील एक बस समान चाल से पूर्व की ओर मुड़ जाती है। बस के वेग में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
    कारण : वेग एक सदिश राशि है।


    04:17
    View Solution
  21. प्रक्कथन: विपरीत दिशा में गति करती हुई दो वस्तुओं का आपेक्षिक वेग दोनों वस्तुओं के वेगों के योग के बराबर होता है।
    कारण : कभी-कभी दो वस्तुओं के बीच आपेक्षिक वेग दोनों वस्तुओं के वेगों के अंतर के बराबर होता है।


    05:44
    View Solution
  22. प्रक्कथन : किसी वस्तु का विस्थापन उसके वेग-समय ग्राफ के क्षेत्रफल के सदिश योग के तुल्य होता है।
    कारण : विस्थापन एक सदिश राशि है।


    03:41
    View Solution
  23. प्रक्कथन : एकसमान रैखिक गति करती वस्तु का वेग-समय ग्राफ समय अक्ष के समांतर एक सीधी रेखा होती है।
    कारण : एकसमान गति में वस्तु का वेग गति में लगने वाले समय के वर्ग के अनुसार बढ़ता है।


    03:18
    View Solution
  24. प्रक्कथन : कोई वस्तु तब भी त्वरित हो सकती है, जबकि यह एक समान गति करती है।
    कारण : जब वस्तु की गति की दिशा बदलती है, तब उसमें त्वरण हो सकता है।


    04:02
    View Solution

ASSERTION AND REASON questions and complete solutions for chapter एक विमीय गति of ERRORLESS PHYSICS (HINDI) of Class 12