Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to CRITICAL THINKING OBJECTIVE QUESTIONS of chapter एक विमीय गति of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterएक विमीय गति
ERRORLESS HINDICRITICAL THINKING OBJECTIVE QUESTIONS
Number Of Questions24
Academic Year2023-24
  1. एक सरल रेखा में गतिशील कण आधी दूरी 3 मी/सैकण्ड की चाल से तय करता है तथा शेष आधी दूरी दो समान समयांतरालों में क्रमशः 4.5 मी/सैकण्ड तथा 7.5 मी/सैकण्ड की चाल से तय करता है। पूरी गति में कण की औसत चाल होगी


    06:09
    View Solution
  2. एक ट्रेन विराम से एक नियत दर `alpha` से त्वरित होकर `t_1` समय में `x_1` दूरी तय करती है। इसके पश्चात् यह विराम से अवमंदित होकर नियत दर `beta` से `t_2` समय में `x_2` दूरी तय करती है। निम्न में से कौन सा संबंध सही है


    03:31
    View Solution
  3. सरल रेखा AB पर एक कण नियत त्वरण में A से B तक गति करता है। यदि A तथा B पर वेग क्रमशः u तथा v हो, तब मध्य बिन्दु C पर कण का वेग होगा


    04:22
    View Solution
  4. पृथ्वी सतह से 3400m की ऊँचाई पर एक वायुयान उड़ रहा है। यदि 10 सेकण्ड बाद सतह के प्रेक्षण बिन्दु पर वायुयान द्वारा अन्तरित कोण `30^@` हो, तब उसकी चाल होगी


    06:11
    View Solution
  5. एक कण विराम से गति प्रारम्भ करता है, इसका त्वरण समय ग्राफ चित्र में दिखाया गया है। कण की अधिकतम चाल होगी


    03:17
    View Solution
  6. एक कार विराम से कुछ समय तक नियत दर `alpha` से त्वरित होती है इसके पश्चात् यह नियत दर `beta` से मंदित होकर रुक जाती है। यदि कुल लिया गया समय t हो, तो कार के द्वारा प्राप्त अधिकतम वेग है


    06:45
    View Solution
  7. एक पत्थर किसी h ऊँचाई की मीनार से छोड़ा जाता है तथा यह t सैकण्ड में पृथ्वी तल तक पहुंचता है। उसी मीनार से दो पत्थर (एक ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर तथा दूसरा ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर) समान वेग u से फेंके जाएँ तथा उनके द्वारा पृथ्वी तक पहुंचने में लगे समय क्रमशः `t_1`व `t_2` हो, तब


    08:43
    View Solution
  8. एक पैराशूटधारी कूदने के पश्चात् 50m बिना घर्षण (प्रतिरोध) के गिरता है। जब पैराशूट खुलता है तो यह `2m//s^2` से अवमंदित होता है। यदि वह पृथ्वी तल पर 3 m/s के वेग से पहुँचता है, तो वह कितनी ऊँचाई से कूदा था


    06:30
    View Solution
  9. एक कण को कुछ ऊँचाई से नीचे छोड़ा जाता है। इसके द्वारा क्रमागत 1-1 मीटर की दूरी तय करने में लगा समय होगा


    04:55
    View Solution
  10. 2 सैकण्ड के नियत समयांतराल से कोई व्यक्ति गेंदों को एक के पश्चात् एक समान चालों से ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर उछालता है। प्रक्षेपण वेग का मान क्या हो ताकि किसी भी समय दो से अधिक गेंदें हवा में रहें।


    06:30
    View Solution
  11. किसी गेंद को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर u वेग से प्रक्षेपित किया जाता है, ऊपर की ओर गति के अंतिम t सैकण्डों में गेंद द्वारा तय की गई दूरी होगी


    06:09
    View Solution
  12. एक घर्षण विहीन नत तल पर एक गुटका विराम से नीचे की ओर फिसलना प्रारम्भ करता है। यदि समय t=n-1 से t=n के बीच तय की गयी दूरी `S_n` हो तो `(S_n)/(S_(n+1))` का मान होगा


    03:01
    View Solution
  13. समय t=0 पर एक कण x=0 पर स्थित है। यह धनात्मक x-अक्ष की दिशा में v वेग से गति करता है, जो `v = alpha sqrtx` के अनुसार परिवर्तित है, तब समय के साथ कण का विस्थापन परिवर्तित होगा


    03:15
    View Solution
  14. एक बिन्दु विरामावस्था से x-अक्ष के अनुदिश गति करता है। समय के साथ इसका त्वरण समीकरण` a= (6t+5) m//s^2` के अनुसार परिवर्तित होता है। यदि यह मूल बिन्दु से गति प्रारम्भ करता है तब 2 सैकण्ड में चलित दूरी होगी


    02:46
    View Solution
  15. एक सीधी सड़क पर कारों की एक स्पर्धा में, कार A को कार B की अपेक्षा अंत तक पहुँचने में t समय कम लगता है तथा अन्त बिन्दु पर उसकी गति कार B से 'v' अधिक होती है। दोनों कारें स्थिरावस्था से नियत त्वरण `a_1` तथा ` a_2` से चलती है।'v' का मान होगा


    05:40
    View Solution
  16. एक कण t=0 पर मूल बिन्दु से चलना आरम्भ करता है और धनात्मक x-अक्ष की दिशा में गति करता है। चित्र में वेग का समय के सापेक्ष ग्राफ दिखाया गया है। t=5s पर कण की स्थिति क्या होगी


    04:48
    View Solution
  17. दो कण, A एवं B, बराबर कोणीय वेग `omega` से `R_1` एवं `R_2` त्रिज्या के दो समकेन्द्रित वृत्तों पर चल रहे है। समय t=0 पर उनकी गति की दिशायें एवं स्थितियों को चित्र में दिखाया गया है `t = (pi)/(2 omega) ` पर सापेक्ष वेग `(vecv_A -vecv_B)` होगा


    04:53
    View Solution
  18. एक कण स्थिरावस्था से एक धनात्मक x-अक्ष की दिशा में मूलबिंदु O से नियत त्वरण से चलता है। वह सभी चित्र ज्ञात कीजिये जो इस कण की गति को गुणात्मक रूप में सही दर्शाते हैं (a = त्वरण, v = वेग,x = विस्थापन, t = समय)


    04:51
    View Solution
  19. एक नदी की धारा 2km/h की गति से बह रही है। एक तैराक 4km/h की गति से तैर सकता है। तैराक का नदी के प्रति तैरने की वह दिशा, जिससे वह नदी को सीधा पार कर सके, क्या होगी


    03:37
    View Solution
  20. एक कण की स्थिति समय 't' के फलन में निम्न है` x(t) = at + bt^2 - ct^3` जहाँ a, b तथा c नियतांक हैं। जब कण का त्वरण शून्य है, तब उसका वेग होगा


    03:28
    View Solution
  21. एक कण का स्थिति-सदिश समय के साथ निम्न सूत्र से बदलता है, `vecr (t) = 15t^2 hati - (4 - 20t^2) hatj`
    t = 1 पर कण के त्वरण का परिमाण होगा


    02:15
    View Solution
  22. एक गेंद को पृथ्वी की सतह से आरम्भिक वेग `V_0` से ऊपर की ओर फेंका जाता है। गेंद की गति एक अवरोधक बल `m gamma v^2` से प्रभावित होती है। यहाँ m गेंद का द्रव्यमान, v उसका तात्कालिक वेग तथा `gamma` एक स्थिरांक हैं। गेंद द्वारा अपने शीर्षबिंदु तक पहुँचने में लगा समय होगा


    06:36
    View Solution
  23. एक कण चाल` v = b sqrtx ` से धनात्मक x- अक्ष की दिशा में चल रहा है। समय `t=tau` पर कण की चाल होगी (माना कि t=0 पर कण मूल बिन्दु पर है।)


    03:12
    View Solution
  24. स्थिर जल में किसी तैराक की चाल 20m/s है। नदी के जल की चाल 10m/s है तथा ठीक पूर्व की ओर बह रहा है। यदि वह दक्षिणी किनारे पर खड़ा है और नदी को लघुतम पथ के अनुदिश पार करना चाहता है तो उत्तर के सापेक्ष उसे जिस कोण पर स्ट्रोक लगाने चाहिए वह है


    03:01
    View Solution

CRITICAL THINKING OBJECTIVE QUESTIONS questions and complete solutions for chapter एक विमीय गति of ERRORLESS PHYSICS (HINDI) of Class 12