Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to EXERCISE-5 (CBSE Previous Year.s Questions) of chapter ज्यामितीय प्रकाशिकी of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterज्यामितीय प्रकाशिकी
BANSAL HINDIEXERCISE-5 (CBSE Previous Year.s Questions)
Number Of Questions41
Academic Year2023-24
  1. अपवर्तक खगोलीय दूरदर्शी में प्रतिबिम्ब निर्माण को दर्शाने के लिये नामाकित किरण आरेख बनाइये। एक दूरदर्शी के अभिदृश्यक का व्यास अधिक क्यों होना चाहिये।


    07:37
    View Solution
  2. कोई प्रकाश-पुंज बिन्दु P पर अभिसरित होता हैं। कोई लेन्स इस अभिसारी पुंज के पथ में बिन्दु P से 12 सेमीo दूर रखा जाता है। यदि यह-(a)20सेमीo फोकस दूरी का उत्तल लेन्स है, (b)16सेमीo फोकस दूरी का अवतल लेन्स है, तो प्रकाश-पुंज किस बिन्दु पर अभिसरित होगा?


    05:00
    View Solution
  3. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता को परिभाषित कीजिये। संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता में क्या परिवर्तित होता है, जब
    (i) वस्तु का अभिदृश्यक लैन्स के मध्य के माध्यम का अपवर्तनांक बढ़ जाता है?
    (ii) प्रयुक्त विकिरण की तरंगदैर्ध्य बढ़ायी जाती है?


    03:45
    View Solution
  4. 1.5 अपवर्तनांक के काँच के एक द्विउत्तल लैन्स की दोनो सतहों की वक्रता त्रिज्या समान है, जो 30 cm है। 5 cm ऊँचाई की एक वस्तु को लैन्स से 12.5 cm की दूरी पर रखा जाता है। निर्मित प्रतिबिम्ब के आकर की गणना कीजिये।


    06:54
    View Solution
  5. 1.5 अपवर्तनांक के एक काँच के लैन्स को द्रव के पात्र में रखा जाता है। लैन्स को अदृश्य करने के लिये द्रव का अपवर्तनांक क्या होगा?


    01:40
    View Solution
  6. वायु से एक समबाहु त्रिभुजाकार काँच के प्रिज्म में से होकर गुजरने वाली एक प्रकाश किरण न्यूनतम विचलित होत है जब आपतन कोण प्रिज्म कोण का `3//4^(th)` होता है। प्रिज्म में प्रकाश की चाल की गणना कीजिये।


    03:02
    View Solution
  7. (a) `n_(1)` अपर्वनांक के सघन माध्यम से `n_(2)` अपवर्तनांक के विरल माध्यम में गतिमान एक प्रकाश किरण के लिये, सिद्ध कीजिये कि `(n_(2))/(n_(1))=sin i_(c)` होता है, जहाँ `i_(c)` माध्यम के लिये क्रान्तिक आपतन कोण है।
    (b) एक आरेख की सहायता से स्पष्ट कीजिये, कि किस प्रकार उपरोक्त सिद्धान्त का उपयोग प्रकाशिक तन्तुओं (optical fibres) का प्रयोग करते हुये दृश्य संकेतो के प्रसारण के लिये किया जाता है।


    05:18
    View Solution
  8. आपको निम्न तीन लैन्स दिये गये है। आप खगोलीय दूरदर्शी बनाने के लिये किन दो लैन्सों का प्रयोग नैत्रिका के रूप में तथा अभिदृश्यक के रूप में करेगे?


    05:39
    View Solution
  9. तीन प्रकाश किरणें लाल (R). हरी (G) तथा नीली (B) एक समकोण प्रिज्म 'abc' के फलक 'ab' पर आपतित होती है। लाल, हरी व नीली तरंगदैर्यों के लिये प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक क्रमशः 1.39. 1.44 तथा 1.47 है। तीनों में से कौनसे रंग की किरण फलक 'ac' से बाहर निकलेगी? अपने उत्तर को स्पष्ट कीजिये। इन किरणों का फलक 'ab' से गाजरने के पश्चात का पथ ज्ञात कीजिये।


    06:11
    View Solution
  10. बायो-सावर्ट नियम का प्रयोग करते हुये, R त्रिज्या, N घेरों व I धारा वाली एक वृत्ताकार कुण्डली के केन्द्र पर चुम्बकीय क्षेत्र के लिये व्यंजक व्युत्पन्न कीजिये।


    04:43
    View Solution
  11. संयुक्त सूक्ष्मदर्शी द्वारा प्रतिबिम्ब निर्माण के लिये नामांकित किरण चित्र आरेखित कीजिये। संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के पूर्ण आवनि के लिये व्यंजक व्युत्पन्न कीजिये। स्पष्ट कीजिये कि संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक व नैत्रिका दोनों की फोकस दूरियाँ कम क्यों होनी चाहिये।


    12:34
    View Solution
  12. एक अभिसारी लेंस एक अपसारी लेंस के साथ समाश्ताः सम्पर्क में है| दोनों लेंसों की फोकस दूरियां समान है| संयोजन की फोकस दुरी क्या है?


    02:02
    View Solution
  13. (i) सामान्य समंजन में खगोलीय दूरदर्शी का नामांकित किरण आरेख बनाइये। इसकी कार्यप्रणाली को संक्षेप में स्पष्ट कीजिये।
    (ii) एक खगोलीय दूरदर्शी 100 तथा 1D समताओं के दो लैन्सों का प्रयोग करता है। सामान्य संमजन में इसकी आवर्धन क्षमता क्या है?


    05:15
    View Solution
  14. (i) एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी का स्वच्छ व नामांकित चित्र बनाइये। इसकी कार्यप्रणाली को संक्षेप में स्पष्ट कीजिये।
    (ii) संयुक्त सूक्ष्मदर्शी के अभिदृश्यक व नैत्रिका दोनों की फोकस दूरियाँ कम होना आवश्यक क्यों है?


    03:36
    View Solution
  15. एक प्रदीप्त वस्तु व एक पर्दा एक दूसरे से 90 cm दूर स्थित है। पर्दे पर वस्तु के दो गुना आकार का स्पष्ट प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिये आवश्यक लैन्स की फोकस दूरी व प्रकृति ज्ञात कीजिये।


    04:48
    View Solution
  16. अपवर्तनांक `1.5` के काँच के एक उत्तल लेन्स को क्रमशः (i) `1.65` अपवर्तनांक के माध्यम (ii) `1.33` अपवर्तनांक के माध्यम में डुबोया गया।
    (a) इन दो दशाओ में यह लेंस अभिसारी लेंस की भांति कार्य करेगा या अपसारी लेंस की भांति ?
    इन दो माध्यमों में लेंस की फोकस दुरी में किस प्रकार परिवर्तन होगा ?


    06:45
    View Solution
  17. दर्पण समीकरण का प्रयोग करके दर्शाये कि (a) एक अवतल दर्पण के fतथा 2f के मध्य स्थित वस्तु 2f के आगे एक वास्तविक प्रतिबिम्ब निर्मित करती है। (b) एक उत्तल दर्पण बिम्ब की स्थिति पर निर्भर न रहते हुये सदा एक आभासी प्रतिबिम्ब निर्मित करता है। (c) एक अवतल दर्पण के ध्रुव व फोकस के मध्य स्थित एक आभासी व बड़े प्रतिबिम्ब का निर्माण करती है।


    09:48
    View Solution
  18. एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी 4cm फोकस दूरी के अभिदृश्यक लैन्स व 10 cm फोकस दूरी के नैत्रिका लैन्स का प्रयोग करता है। वस्तु अभिदृश्यक लैन्स से 6 cm पर स्थित है। संयुक्त सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता की गणना कीजिये। सूक्ष्मदर्शी की लम्बाई की भी गणना कीजिये।


    06:05
    View Solution
  19. (a) किसी वेधशाला की विशाल दूरबीन के अभिदृश्यक की फोकस दूरी `1.0` मीटर है। यदि `1.0` सेमीo फोकस दूरी के नेत्रिका प्रयुक्त की गयी है, तो दूरबीन का कोणीय आवर्धन क्या है ?
    (b) यदि इस दूरबीन का उपयोग चन्द्रमा का अवलोकन करने में किया जाए तो अभिदृश्यक लेन्स द्वारा निर्मित चन्द्रमा के प्रतिबिम्ब का व्यास क्या है? चन्द्रमा का व्यास `3.75xx10^(6)` मीटर तथा चन्द्रमा की कक्षा की त्रिज्या `3.8xx10^(8)` मीटर है।


    04:17
    View Solution
  20. आपतन कोण के समान मान के लिये, तीन माध्यमों A, B तथा C में अपवर्तन कोण क्रमश: 1`5^(@),25^(@)` तथा `35^(@)` है। किस माध्यम में प्रकाश का वेग न्यूनतम होगा?


    06:57
    View Solution
  21. एक वस्तु AB एक अवतल दर्पण के सम्मुख रखी है जैसाकि संलग्न चित्र (a) में दिखाया गया है |

    (i) वस्तु के प्रतिबिम्ब निर्माण को दर्शाने वाला किरण आरेख पूर्ण कीजिए |
    (i) प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा तीव्रता किस प्रकार प्रभावित होगी यदि दर्पण की परावर्तक सतह निचला अर्द्ध भाग काला रंग दिया जाए ?


    01:58
    View Solution
  22. किसी एक परावर्तक दूरदर्शक का नामांकित किरण-आरेख बनाइए| अपवर्ती दूरदर्शक की तुलना में इसके दो लाभों को लिखिए |


    03:21
    View Solution
  23. आपको प्रत्येक 20cm फोकस दूरी के तीन लैन्स `L_(1),L_(2)` तथा `L_(3)` दिये जाते है। एक वस्तु को दर्शाये अनुसार `L_(1)`, सामने 40 cm पर रखा जाता है। अन्तिम वास्तविक प्रतिबिम्ब `L_(3)` के फोकस T' पर बनता है। `L_(1),L_(2)`, व `L_(3)` के मध्य पृथकता ज्ञात कीजिये।


    03:33
    View Solution
  24. `f_(1)` फोकस-दूरी का उत्तल लेन्स `f_(2)` फोकस-दूरी के अवतल लेन्स के सम्पर्क में रखा है | संयुक्त लेन्स की फोकस-दूरी एवं प्रकृति ज्ञात कीजिए | जबकि `f_(1)lt f_(2)`


    02:43
    View Solution
  25. अपवर्ती दूरदर्शी का नामांकित किरण आरेख खीचिए | इसकी आवर्धन क्षमता को परिभाषित कीजिए तथा इसके लिए व्यंजक लिखिए | परावर्ती दूरदर्शी की तुलना में अपवर्ती दूरदर्शी की दो सीमाएँ लिखिए |


    05:49
    View Solution
  26. एक दिन अचानक चेतना की माताजी ने पेट दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें एण्डोस्कोपी की सलाह दी जिसमें बहुत अधिक खर्च लगना था । चेतना ने अपनी शिक्षिका से इसकी चर्चा की तो उन्होंने भी कुछ पैसों की व्यवस्था करवाई क्योंकि चेतना एक गरीब परिवार की थी। डॉक्टर से यह बताने पर उन्होंने भी कुछ छूट तथा माताजी का परीक्षण किया।
    इस स्थिति में चिकित्सक के कार्यों को आप किस प्रकार देखते हैं?


    02:04
    View Solution
  27. 1.5 अपवर्तनांक के पारदर्शी पदार्थ से बने किसी उभयोत्तल लेंस को 1.33 अपवर्तनांक के जल में डुबोया गया है। क्या यह लेंस अभिसारी के रूप में व्यवहार करेगा अथवा अपसारी के रूप में ? कारण दीजिए।


    06:23
    View Solution
  28. किसी समद्विबाहु समकोण प्रिज्म ABC के फलक AB पर दर्शाए अनुसार एकवर्णी प्रकाश की दो किरणें अभिलम्बवत् आपतन करती हैं। काँच के प्रिज्म के अपवर्तनांक किरणों '1' व '2' के लिए क्रमशः 1.3 और 1.5 हैं। इन किरणों का प्रिज्म में प्रवेश करने के पश्चात् का पथ आरेखित कीजिए।


    04:13
    View Solution
  29. 20 cm फोकस दूरी के किसी उत्तल लेंस को 10 cm फोकस दूरी के किसी अवतल दर्पण के समाक्ष इस प्रकार रखा गया है कि उन दोनों की एक-दूसरे से दूरी 50 cm है। मुख्य अक्ष के समान्तर कोई प्रकाश पुन्ज उस उत्तल लेंस पर आपतित है। इस संयोजन द्वारा बने अंतिम प्रतिबिम्ब की स्थिति ज्ञात कीजिए। प्रतिबिम्ब बनना दर्शाने के लिए किरण आरेख भी खींचिए।


    05:01
    View Solution
  30. जब प्रकाश किसी प्रकाशतः सघन माध्यम से विरल माध्यम में गमन करता है, तब आपतन का क्रांतिक कोण प्रकाश के वर्ण (रंग) पर निर्भर क्यो करता है?


    04:56
    View Solution
  31. (a) एक प्रकाश किरण `""_(a)mu_(g)=1.5` अपवर्तनांक के एक समकोण प्रिज्म के फलन AB पर अभिलम्बवत् आपतित होती है। प्रिज्म को अज्ञात अपवर्तनांक के एक द्रव में आंशिक रूप से दुबोया जाता है। द्रव के उस अपवर्तनांक का मान ज्ञात कीजिये जिससे कि किरण प्रिज्म से अपवर्तन के पश्चात् फलक BC के अनुदिश छूते हुए गुजरे।

    (b) किरणों का पथ खींचिए यदि यह फलक ``पर अभिलंबवत आपतित होती है |


    03:41
    View Solution
  32. (a) एक बिंदु बिम्ब वक्रता त्रिज्या R की एक उत्तल गोलीय सतह के मुख्य अक्ष पर रखी है जो `n_(1)` व `n_(2)(n_(2) gt n_(1))` अपवर्तनांकों के दो माध्यमों को पृथक करती है | किरण चित्र बनाइये तथा विरल से सघन माध्यम में जाते समय उत्तल गोलिये सतह पर अपवर्तनक के होने के लिए बिम्ब की दुरी (u) प्रतिबिम्ब की दुरी (v) व वक्रता त्रिज्या (R) के बीच सम्बन्ध व्युत्पन्न कीजिये |
    (b) वास्तविक प्रतिबिम्ब बनने की स्थिति में `n_(1)` व `n_(2)` के पदों में वास्तु की स्थिति व वक्रता त्रिज्या पर शर्त प्राप्त करने लिए उपरोक्त सम्बन्ध का प्रयोग कीजिये |


    16:04
    View Solution
  33. (a) एक संयुक्त सूक्ष्मदर्शी द्वारा सामान्य समायोजन में प्रतिबिम्ब निर्माण को दर्शाने वाला एक नामांकित किरण आरेख बनाइये। इसकी आवर्धन क्षमता के लिये व्यंजक व्युत्पन्न कीजिये।
    (b) एक सूक्ष्मदर्शी की विभेदन क्षमता कैसे परिवर्तित होती है जब
    (i) अभिदृश्यक लैन्स का व्यास घटाया जाता है,
    (ii) आपतित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य बढ़ायी जाती है? प्रत्येक स्थिति में अपना उत्तर स्पष्ट कीजिये।


    08:34
    View Solution
  34. आरेख में दर्शाए अनुसार कोई किरण POप्रिज्म BAC के अपवर्ती फलक BA पर आपतित होकर इसके अन्य अपवर्ती फलक AC से RS के रूप में इस प्रकार निर्गत होती है, कि AQ =AR हो। यदि प्रिज्म कोण `A= 60^(@)` तथा प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक `sqrt(3)` है, तो कोण `theta` परिकलित कीजिए।


    03:40
    View Solution
  35. (i) प्रकाश के सघन माध्यम से विरल माध्यम में गमन करने के प्रकरण में हाइगेन्स के तरंग सिद्धान्त के आधार पर स्नेल । का नियम व्युत्पन्न कीजिए।
    (ii) समतल तरंगाग्र और गोलीय तरंगाग्र के बीच विभेदन करने के लिए आरेख खींचिए।


    11:08
    View Solution
  36. (i) कोई पर्दा किसी बिम्ब से 100 cm दूरी पर स्थित है। इस पर्दे पर किसी उत्तल लेंस की दो स्थितियों, जिनके बीच की दूरी 20 cm है, के लिए प्रतिबिम्ब बनते हैं। लेंस की फोकस दूरी परिकलित कीजिए।
    (ii) कोई अभिसारी लेंस किसी अपसारी लेंस के समाक्ष सम्पर्क में रखा है तथा दोनों लेंसों की फोकस दूरियां समान हैं। इस संयोजन का फोकस दूरी क्या है?


    05:36
    View Solution
  37. यदि बैंगनी प्रकाश को लाल प्रकाश से बदला जाए तो प्रिज्म में न्यूनतम विचलन कोण पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?


    04:55
    View Solution
  38. 589nm तरंगदैर्ध्य का कोई एकवर्णी प्रकाश वायु से किसी जल के पृष्ठ पर आपतित होता है। यदि जल का `mu=1.33` है, तो परावर्तित प्रकाश की तरंगदैर्ध्य, आवृत्ति और चाल ज्ञात कीजिए।
    (b) 1.55 अपवर्तनांक के काँच से कोई उभयोत्तल लेंस बनाया गया है जिसके दोनों फलकों की वक्रता त्रिज्या समान हैं। यदि एक लेंस की फोकस दूरी 20 cm है. तो आवश्यक वक्रता त्रिज्या ज्ञात कीजिए।


    08:57
    View Solution
  39. तरंगाग्र की परिभाषा लिखिए। हाइगेन्स सिद्धान्त का उपयोग करके अपवर्तन के नियम सत्यापित कीजिए। प्रकाश के प्रकीर्णन की प्रक्रिया द्वारा रैखिकतः धुवित प्रकाश किस प्रकार प्राप्त किया जाता है। जब काँच का अपवर्तनांक = 1.5 है, तो वायु - काँच अंतरापृष्ठ के लिए ब्रूस्टर कोण ज्ञात कीजिए।


    12:34
    View Solution
  40. चित्र `(4)/(3)` अपवर्तनांक के जल में रखे `(3)/(2)` अपवर्तनांक वाले एक समबाहु काँच प्रिज्म के फलक AB पर अभिलम्बयत् गिरने वाली एक प्रकाश किरण को दर्शाता है। फलक AC पर टकराने पर क्या इस किरण में पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होगा?


    05:51
    View Solution
  41. (a) प्रतिबिम्ब निर्माण को दर्शाने वाला एक किरण चित्र बनाइये जब अवतल दर्पण वस्तु का एक वास्तविक, उल्टा व आवर्धित प्रतिबिम्ब निर्मित करता है।
    (b) दर्पण का सूत्र प्राप्त कीजिये तथा रेखीय आवर्धन के लिये व्यंजक लिखिये।
    (c) अपवर्तक दूरदर्शी से अलग एक परावर्तक दूरदर्शी को दो लाभ समझाइये।


    12:59
    View Solution

EXERCISE-5 (CBSE Previous Year.s Questions) questions and complete solutions for chapter ज्यामितीय प्रकाशिकी of BANSAL PHYSICS (HINDI) of Class 12