Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to EXERCISE-2 (Subjective Questions) of chapter ज्यामितीय प्रकाशिकी of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterज्यामितीय प्रकाशिकी
BANSAL HINDIEXERCISE-2 (Subjective Questions)
Number Of Questions36
Academic Year2023-24
  1. दो समतल दर्पणों के परावर्तित पृष्ठ एक दूसरे के सामने रखे है, एक दर्पण का एक किनारा दुसरे दर्पण के किनारे के साथ सम्पर्क में है ताकि दर्पणों के मध्य कोण `60^(@)` है। X-अक्ष के सापेक्ष प्रतिबिम्ब की सभी कोणीय स्थितियां ज्ञात कीजिये। स्थिति लिजिये जब एक बिन्दु वस्तु दर्पणों के मध्य 1. 1) पर है। कटान बिन्दु (0.0) तथा प्रथम दर्पण x-अक्ष के अनुदिश है।


    03:27
    View Solution
  2. चित्र में दिखाए अनुसार 2.5 m/s से गतिशील एक दर्पण के सामने एक बिन्दुवत् वस्तु 5 m/s की चाल से गति कर रहा है, वस्तु के प्रतिबिम्ब का वेग धरातल के सापेक्ष `sqrt(10)xm//s` हो, तो x क्या होगा।


    04:47
    View Solution
  3. चित्र में एक दर्पण निकाय प्रदर्शित है। यदि दो परावर्तनों के पश्चात् प्रतिबिम्ब व बिम्ब 0 एक-दूसरे के सम्पाती हों, तो अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या का मान (मीटर में) ज्ञात कीजिये। (a=3m)


    03:51
    View Solution
  4. 20 cm फोकस दूरी का एक अवतल दर्पण बीच में से दो भागों में काट दिया जाता है तथा दो भागों को पूर्व मुख्य अक्ष AB से 1 cm दूरी पर लम्बवत् विस्थापित कर दिया जाता है। दोनो भागों द्वारा उत्पन्न प्रतिबिम्बो के मध्य दूरी ज्ञात कीजिये।


    07:09
    View Solution
  5. एक खुले सिरे वाले एक अपादर्शी बेलनाकार टेंक का व्यास 3.00 m है तथा पूर्ण रूप से पानी से भरा हुआ है। जब अस्त होता हुआ सूर्य क्षैतिज से `37^(@)` कोण पर पहुँचता है, तो सूर्य का प्रकाश पात्र के तल के किसी भाग को प्रतिदीप्त नहीं कर पाता है। पात्र की गहराई कितनी है?


    04:01
    View Solution
  6. एक बिन्दु वस्तु वक्रता त्रिज्या 40 cm के एक उत्तल दर्पण से 33 cm पर रखी जाती है। 6 cm मोटाई तथा अपवर्तनांक 2.0 की एक काँच पट्टिका वस्तु तथा दर्पण के मध्य रखी जाती है, दर्पण के समीप। वस्तु से अन्तिम प्रतिबिम्ब की दूरी ज्ञात कीजिये।


    04:02
    View Solution
  7. n अपवर्तनांक के एक पारदर्शी गोले पर प्रकाश का एक संकरा समान्तर पुंज आपतित किया जाता है। अन्ततः यदि पुंज गोले के केन्द्र से `2xx` (गोले की त्रिज्या) दूरी पर स्थित एक बिन्दु पर केन्द्रित हो जाता है, तो n ज्ञात कीजिये ।


    07:13
    View Solution
  8. एक पात्र, जिसका तल समतल तथा पूर्ण परावर्तक है को जल से `(mu=4//3) h=40 cm` ऊँचाई तक भरा जाता है। एक बिन्दुवत वस्तु का पात्र के ऊपर वायु में एक नियत चाल =4 m/s से जल की सतह की ओर आ रहा है। उस क्षण पर वस्तु के द्वारा स्वयं देखा अंतिम प्रतिबिम्ब की सापेक्ष चाल (m/5 में) क्या है, जब वस्तु जल की सतह से 30 cm ऊपर


    03:34
    View Solution
  9. चित्र में दर्शाए अनुसार जल दर्पण समायोजन (तंत्र) में एक कीड़ा 'P' बिन्दु पर अपना दो प्रतिबिम्ब देखता है। एक प्रतिबिम्ब जल के द्वारा सीधे आंशिक परावर्तन से प्राप्त होता है तथा अन्य प्रतिबिम्ब अपवर्तन, परावर्तन तथा पुनः अपवर्तन जो कि जल दर्पण निकाय द्वारा होता है, से प्राप्त होता है। दोनों प्रतिबिम्बो के मध्य दूरी (cm में) ज्ञात करो। दर्पण M की फोकस दूरी `60 cm, mu_(w)=4//3` है।


    06:19
    View Solution
  10. `sqrt(2)` अपवर्तनांक का एक प्रिज्म का अपवर्तक कोण `30^(@)` है। प्रिज्म के किसी एक अपवर्तक सतह को पालिश किया गया है। एकवर्णी प्रकाश का पुंज पुनः इसके पथ पर लौटने के लिये, अपवर्तक सतह पर आपतन कोण ज्ञात कीजिये।


    02:57
    View Solution
  11. एक पतले काँच के प्रिज्म `(mu= 1.5)` के सभी समान फलकों में से किसी एक फलक को रजतित किया हुआ है। एक किरण अन्य फलक पर अभिलम्बवत् आपतित होती है, ङ्केफालाक BC से परावर्तन को पश्चात किरण फलाक AB से पुनः पाप में प्रवेशा पारती है। निर्गत किरण का अभिलम्ब के साथ बनाया गया कोण (डिग्री में) क्या है ?


    04:42
    View Solution
  12. एक समबाहु प्रिज्म एक किरण को दो अलग-अलग आपतन कोणों के लिए `23^(@)` कोण पर विचलित करता है, जिनका अन्तर `23^(@)` है। प्रिज्म का `mu` ज्ञात कीजिये?


    View Solution
  13. चित्र में एक समद्विबाहु प्रिज्म जिसका शीर्षकोण `delta= 60^(@)` है, में प्रकाश पुंज का पथ प्रदर्शित है। (प्रिज्म के अन्दर पुंज आधार के समान्तर है)। विक्षेपण कोण डिग्री में ज्ञात करो ? प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक 1.732 है।


    02:45
    View Solution
  14. 14 6cm मोटाई व 1.5 अपवर्तनांक के एक मोटे उभयोत्तल लैन्स की मोटाई एक ओर से देखने पर 5 cm व दूसरी ओर से देखने पर 4.8 cm प्रतीत होती है। लैन्स के दोनों फलकों की वक्रता त्रिज्या की गणना कीजिये।


    05:45
    View Solution
  15. एक चन्द्राकार लैंस `mu_(2)` अपवर्तन गुणांक के कॉच से बनी हुई है। इसके दोनो सतहो की वक्रता त्रिज्या R है। इसके दोनो तरफ के माध्यम का अपवर्तन गुणांक `mu_(1)` तथा `mu_(3)` है (जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है।) लैंस की फोकस दूरी ज्ञात करो जब `mu_(2) lt mu_(2) lt mu_(3)` एवं प्रकाश चित्र में दर्शाये अनुसार आपतित होती है।


    06:26
    View Solution
  16. एक बिन्दु वस्तु 20 cm फोकस दूरी के उत्तल लैंस से 25 cm दूरी पर स्थित है। यदि t मोटाई तथा 1.5 अपवर्तनांक की एक कॉच पट्टिका लैंस तथा वस्तु के मध्य प्रवेशित की जाए। तब प्रतिबिम्ब अनन्त पर बनता है। t मोटाई ज्ञात कीजिये?


    03:54
    View Solution
  17. प्रकाश का एक बिन्दु स्त्रोत इसके प्रकाशिक अक्ष पर, एक उत्तल (converging) लैंस से 15 cm की दूरी पर रखा हुआ है। लैंस की फोकस दूरी 10 cm तथा इसका व्यास 3 cm है। लैंस के दूसरे भाग पर स्थित एक पर्दा इससे 20 cm की दूरी पर लैंस के अक्ष के लम्बवत् है। तब पर्दे के प्रतिदिप्त भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिये?


    05:31
    View Solution
  18. एक समत्तलोतल लैंस `(mu=1.5)` की अधिकतम मोटाई 1 mm है। यदि द्वारक का व्यास 4 cm है। तो ज्ञात कीजिये (i) वक्रीय सतह की वक्रता त्रिज्या (ii) वायु में इसकी फोकस दूरी


    05:49
    View Solution
  19. वस्तु पर्दे से 1=45 cm दूरी पर रखा जाता हुआ है। लैंस की सहायता से हम वस्तु का छोटा प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त कर पाते है। लैंस को गति कराने पर, हमें पर्दे पर भिन्न-भिन्न प्रतिबिम्ब प्राप्त होते है। किस प्रतिबिम्ब का आकार पहले प्रतिबिम्ब की तुलना में 4 गुना होगा। लैंस की फोकस दूरी (सेमी में) क्या है ?


    07:58
    View Solution
  20. दिये गये चित्र में उभयोत्तल लैन्स की वक्रता त्रिज्या 10 cm है व इसके पदार्थ का अपवर्तनांक 1.5 है। 2.0 अपवर्तनांक वाला R= 15 cm त्रिज्या का एक ठोस गोला लैन्स के साथ समाक्षीय रूप से इस प्रकार रखा जाता है कि पृथकता `O_(1)O_(2)= 25cm` हो। मानाकि स्रोत से आने वाली किरणें लैन्स से गुजरने के पश्चात् समान्तर हो जाती है तथा फिर पारदर्शक ठोस गोले से गुजरती है, अन्त में किसी बिन्दु S पर प्रतिच्छेदित होती है। दूरी PS (cm में) ज्ञात कीजिये।


    06:34
    View Solution
  21. `mu=3//2` अपर्वनांक वाले पदार्थ व `f_(1) = 20 cm` फोकस दूरी से बने `r_(1) = 120 cm` वक्रता त्रिज्या वाले उत्तल लैंस के एक किनारे को रजतित किया जाता है। इसे क्षैतिज पृष्ठ पर रजतित पृष्ठ को सतह से सम्पर्क रखते हुये रखा जाता है। `f_(2)= 20 cm`फोकस दूरी वाला दूसरा उत्तल लैंस समाक्षीय रूप से d= 10 cm ऊपर दृढ़ है। अक्ष पर एक प्रदीप्त बिन्दु वस्तु 0 इस पर आपतित एक प्रतिबिम्ब को ऊपर उठाता है। ऊपरी लैंस के ऊपर इसकी ऊँचाई ज्ञात कीजिये।


    02:59
    View Solution
  22. कोई व्यक्ति जिसका नजदीकी बिन्दु 25 cm का है, अपनी आँखो को लैन्स के निकट रखकर 10 cm फोकस दूरी के एक सरल आवर्धक लैन्स से एक छल्ला देखता है। छल्ले का कोणीय आवर्धन क्या है। यदि इसकी स्थिति इस प्रकार हो कि इसका प्रतिबिम्ब (a) नजदीकी बिन्दु तथा (b) अनन्त पर बने?


    04:54
    View Solution
  23. यदि लैन्स निकाय (कार्निया + लैन्स) से रेटिना तक की दूरी 2.00 cm है, दर्शाइये कि 25.0cm से अनन्त तक वस्तुओं को देखने के लिये लैन्स निकाय की फोकस दूरी 1.85 cm तथा 2.00 cm के मध्य परिवर्तित करनी पड़ेगी।


    02:32
    View Solution
  24. एक सूक्ष्मदर्शी में एक नैत्रिका जो अनन्त पर अन्तिम प्रतिबिम्ब के लिये 5.00 का कोणीय आवर्धन देता है तथा 15.0 mm फोकस दूरी का अभिदृश्यक लैन्स है। सूक्ष्मदर्शी की नलिका की लम्बाई 16.0 cm है। (a) केवल अभिदृश्यक लैन्स के कारण अनुप्रस्थ आवर्धन क्या है? (b) सूक्ष्मदर्शी के कारण कोणीय आवर्धन क्या है? (c) वस्तु को अभिदृश्यक से कितनी दूर रखा जाना चाहिए ?


    05:49
    View Solution
  25. आपके पास 25.0 cm (लैन्स 1) तथा 5.0 cm (लैंस 2) फोकस दूरियों के दो लैन्स है। (a) एक खगोलीय दूरदर्शी को बनाने के लिये जो 5.0 का कोणीय आवर्धन देता है, लैन्सों को किस प्रकार प्रयोग में लाना चाहिये (कौनसा अभिदृश्यक के लिये व कौनसा नैत्रिका के लिये)? स्पष्ट कीजिये। (b) वे एक-दूसरे से कितनी दूरी पर होने चाहिये?


    02:21
    View Solution
  26. दर्शाये गए चित्र में, 40cm लम्बाई का एक समतल दर्पण ABधरातल से 40 cm की ऊँचाई पर स्थित है। प्रकाश का एक स्त्रोत S धरातल पर एक बिन्दु पर है। स्त्रोत के प्रतिबिम्ब को देखने के लिये आवश्यक एक व्यक्ति (नैत्र ऊँचाई) की न्यूनतम एवं अधिकतम ऊँचाई, यदि व्यक्ति चित्र में दर्शाए अनुसार धरातल पर स्थित एक बिन्दु P पर खड़ा हैं, ज्ञात कीजिये।


    04:29
    View Solution
  27. काँच `(mu = 1.5)` तथा वर्गाकार अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल से बनी एक छड़ चित्र में दर्शाए अनुसार आकृति में मोड़ी जाती है। प्रकाश का एक समान्तर पुंज एक समतल सतह A पर लम्बवत् रूप से आपतित होता है। चित्र में देखिये, एक भुजा की चौड़ाई d आन्तरिक अर्द्धवृत्त की त्रिज्या है। `(d)/(R)` अनुपात का अधिकतम मान ज्ञात कीजिये ताकि प्रकाश कॉच में A सतह से होकर प्रवेश करे व B सतह से निकल जाए।


    05:12
    View Solution
  28. प्रकाश का एक एकसमान, क्षैतिज पुंज `R= 5 cm` त्रिज्या एक-चौथाई बेलन के ऊपर आपतित किया जाता है तथा जिसका अपवर्तनांक `2sqrt(3)` है। बेलन से 'x' दूरी तक टेबल पर जगह अप्रदीप्त है। 'x' का मान ज्ञात कीजिये?


    04:58
    View Solution
  29. वायु में `mu=3//2` व अपवर्तनांक 0.3 m फोकस दूरी के कॉच का एकपतला समउभयोतम लैंस (equiconvex lens) पानी `(mu=4//3)` से भरे एक पात्र में जिसका एक सिरा खुला है, में सील किया हुआ है। लैंस के विपरीत भाग की ओर चित्र में दर्शाए अनुसार एक दर्पण लैंस अक्ष के लम्बवत् पात्र की दीवार पर पात्र के अन्दर रखा हुआ है। लैंस तथा दर्पण के मध्य अन्तराल 0.8 m है। एक छोटी वस्तु लैंस के अक्ष के अनुदिश 0.9 m दूरी पर लैंस के सामने पात्र के बाहर रखी हई है। निकाय द्वारा उत्पन्न वस्तु का प्रतिबिम्ब की स्थिति (लैंस से सम्बन्धित) ज्ञात कीजिये।


    10:53
    View Solution
  30. दर्शाए गए चित्र में, दो पतले उत्तल लैंसो की फोकस दूरी समान fहै। वे क्षैतिज दूरी 3f पर अलग रखे हुये है तथा इनका प्रकाशिक अक्ष उर्ध्वाधर दूरी '`d (d lt ltf)` तक दर्शाए अनुसार विस्थापित किया गया है। प्रथम लैंस के केन्द्र पर मुल बिन्दु के निर्देशांक लीजिए, बिन्दु के x वy निर्देशांक ज्ञात कीजिये जहाँ बाई ओर से किरणों का एक समान्तर आपतित पुंज फोकसित होता है।


    02:57
    View Solution
  31. `n_(1)` अपवर्तनांक का एक प्रिज्म तथा `n_(2)` अपवर्तनांक का दूसरा प्रिज्म चित्र में दर्शाए अनुसार बिना किसी दरार के एक दूसरे से चिपके हुए स्थित है। प्रिज्म कोण दर्शाए गए है `n_(1)` व `n_(1),n_(1)=1.20+(10.8xx10^(-4))/( lambda^(2))` व `n_(2)=1.45+(1.80xx10^(4))/(lambda^(2))` अनुसार प्रकाश की तरंगदैर्ध्य `lambda` पर निर्भर करते है, जहाँ `lambda, nm` में है।
    (i) अन्तःपृष्ठ BC पर किसी कोण पर आपतित किरणों के लिये जो उसी पृष्ठ पर बिना मुडे गुजरती है, की तरंगदैर्ध्य की `lambda` गणना कीजिये।
    (ii) `lambda_(0)` तरंगदैर्ध्य के प्रकाश के लिये, फलक AC पर i आपतन कोण ज्ञात कीजिये ताकि प्रिज्मो के संयोजन द्वारा उत्पन्न विचलन न्यूनतम हो।


    07:43
    View Solution
  32. x-y समतल दो पारदर्शी माध्यमों के मध्य सीमा है। `z gt 0` से माध्यम -1 का आवर्तनांक `sqrt(2)` हैं व `z lt0` माध्यम-2 का अपवर्तनांक `sqrt(3)` है। माध्यम -1 में सदिश A से दी गई प्रकाश किरण `A=6 sqrt(3)i+8 sqrt(3)i+8sqrt(3)hatj-10hatk` विभक्त करने वाले समतल पर आपतित होती है। माध्यम-2 में अपवर्तित किरण की दिशा में एकांकी सदिश ज्ञात करो।


    06:16
    View Solution
  33. वायु में चल रही प्रकाश की एक किरण, 1.0 m मोटे पारदर्शक माध्यम के एक बड़े आयताकार स्लैब पर पृष्ठसी कोण (आपतन कोण = `90^@`) पर आपतित है। आपतन बिन्दु, मूलबिन्दु A (0,0) है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। माध्यम का अपवर्तनांक । `mu` है जो "y के साथ ।`mu(y) = [ky^(3//2) + 1]^(1//2)` के अनुसार परिवर्तित होता है जहाँ k = `1.0 (m)^(-3//2)` है। स्नेल के नियम के अनुसार `mu_1 sin theta_1 , mu_2 sin theta_2` है। क्योंकि ।`mu` सारे माध्यम के अन्दर बदलता रहता है, इसलिए `theta_1` और `theta_2` भी उसी प्रकार बदलते हैं ताकि माध्यम में प्रत्येक बिन्दु पर `mu sin theta` = स्थिरांक (k) रहे। इसके परिणामस्वरूप प्रकाश की किरण, दिखाये गए प्रक्षेप-पथ के अनुदिश चलती है। वायु का अपवर्तनांक 1.0 है।
    उपरोक्त की सहायता से निम्न प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।
    माध्यम में किरण के प्रक्षेप - पथ का समीकरण है


    07:29
    View Solution
  34. निम्न चित्र पाँच समद्विबाहु (isosceles) समकोण प्रिज्म दर्शाता है। पहले फलक पर `90^(@)` कोण पर आपतित प्रकाश किरण अन्तिम फलक से अभिलम्ब के साथ समान कोण पर गुजरती है। अवर्तनांको के मध्य सम्बन्ध ज्ञात कीजिये।


    08:04
    View Solution
  35. एक R त्रिज्या व अपवर्तनांक 1.5 का एक चौथाई बेलन एक टेबल पर रखा है। एक बिन्दु वस्तु Pइससे m दूरी पर रखी है। m का मान ज्ञात करो जिसके लिये P से एक किरण चित्रानुसार टेबल से समानान्तर निकलेगी


    04:37
    View Solution
  36. प्रकाश का एक समान्तर पुंज लघु कोण वाले एक प्रिज्म के पहले फलक पर अधिलम्बवत् रूप से आपतित किया जाता है। दूसरे फलक पर यह आंशिक रूप से पारगमित तथा आंशिक रूप से परावर्तित है, परावर्तित पुंज पहले फलक से दुबारा टकराता है तथा इससे आपतित पुंज पहले फलक से दुबारा टकराता है तथा इससे आपतित पुंज की विपरीत दिशा से `6^(@)30'` कोण बनाती हुई दिशा में गुजरता है। अपवर्तित पुंज मूल दिशा से `1^(@)15`' विचलन के अधीन होता है। कॉच का आवर्तनांक तथा प्रिज्म कोण ज्ञात कीजिये।


    View Solution

EXERCISE-2 (Subjective Questions) questions and complete solutions for chapter ज्यामितीय प्रकाशिकी of BANSAL PHYSICS (HINDI) of Class 12