Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to EXERCISE-4 ( SECTION-A (CBSE PREVIOUS YEAR.S QUESTIONS)) of chapter PROBABILITY of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12MATHS
ChapterPROBABILITY
BANSAL HINDIEXERCISE-4 ( SECTION-A (CBSE PREVIOUS YEAR.S QUESTIONS))
Number Of Questions39
Academic Year2023-24
  1. A तथा Bएक-एक करके एक पांसे युग्म को उछालते है। जो पहले 9 फेकता है उसे ईनाम दिया जाता है। यदि A से प्रारम्भ करता है, तो प्रदर्शित कीजिये किA द्वारा ईनाम प्राप्त करने की प्रायिकता `9/17` है।


    07:20
    View Solution
  2. एक बीमा कम्पनी 2000 स्कूटर चालकों, 4000 कार चालकों तथा 6000 ट्रक चालकों का बीमा करती है। किसी दुर्घटना में स्कूटर चालक, कार चालक तथा ट्रक चालक के होने की प्रायिकता क्रमशः 0.01, 0.03 तथा 0.15 है। एक बीमाधारी व्यक्ति के दुर्घटना ग्रस्त होने पर इसके स्कूटर चालक होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।


    03:18
    View Solution
  3. एक पासे को तब तक उछाला जाता है जब तक की तीन बार छः प्राप्त नहीं हो जाता है। पांसे की छठी उछाल में तीसरा छः प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।


    04:02
    View Solution
  4. A के लक्ष्य भेदने की प्रायिकता `1/3` है तथा B के भेदने की प्रायिकता `2/5` है। यदि Aतथा B प्रत्येक लक्ष्य भेदते है, तो निम्न की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।।
    लक्ष्य भेदा जाये


    02:17
    View Solution
  5. A के लक्ष्य भेदने की प्रायिकता `1/3` है तथा B के भेदने की प्रायिकता `2/5` है। यदि A तथा B प्रत्येक लक्ष्य भेदते है, तो निम्न की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।।
    उनमें ठीक एक लक्ष्य भेदता है।


    02:26
    View Solution
  6. एक कार्पोरेशन के बोर्ड ऑफ डाइरेक्टर के लिए दो समूह भाग लेते है। प्रथम एवं द्वितीय समूह के जीतने की प्रायिकता क्रमशः 0.6 तथा 0.4 है। आगे, यदि प्रथम समूह जीतता है, तो उसके एक नये उत्पाद को प्रस्तुत करने की प्रायिकता 0.7 है तथा संगत द्वितीय समूह की प्रायिकता 0.3 है। नया उत्पाद द्वितीय समूह द्वारा प्रस्तुत करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।


    03:32
    View Solution
  7. 30 बल्बों के समूह में 6 बल्ब खराब है, जिनमें से यादृच्छया प्रतिस्थापन करते हुए 4 बल्ब निकाले जाते है, तो खराब बल्बों का माध्य एवं प्रसरण ज्ञात कीजिए।


    15:34
    View Solution
  8. 3 थैलों में दर्शाये गये अनुसार गेंदे है

    यादृच्छया एक थैले का चयन किया जाता है तथा इसमें से दो गेंदें निकाली जाती है। वह सफेद एवं लाल है, तो उनके थैले-III से होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।


    07:20
    View Solution
  9. तीन थैलों में निम्नानुसार रंगीन गेंदे रखी जाती है

    यादृच्छया एक थैले का चयन किया जाता है तथा चयनित थैले से यादृच्छया दो गेंदें निकाली जाती है। निकाली गई गेंदे काली एवं लाल है, तो इनके थैले-1 से होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।


    07:40
    View Solution
  10. एक परिवार में 2 बच्चे है। दोनों बच्चों के लड़का होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये, यदि यह ज्ञात है कि
    कम से कम एक बच्चा लड़का हो।


    03:11
    View Solution
  11. एक परिवार में 2 बच्चे है। दोनों बच्चों के लड़का होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये, यदि यह ज्ञात है कि
    बड़ा बच्चा लड़का हो।


    02:43
    View Solution
  12. दो थैलों में से थैले-I में 4 सफेद एवं 3 लाल गेंदें है जबकि अन्य थैले-II में 3 सफेद एवं 7 लाल गेंदें है। एक थैले से याद्रच्छया एक गेंद निकाली जाती है तथा पाया जाता है कि यह सफेद है, तो इसके थैले-I से निकाले जाने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।


    03:00
    View Solution
  13. एक थैले में 4 गेंदें हैं यादृच्छया दो गेंदें निकाली जाती है तथा पाया जाता है कि यह सफेद रंग की है, तो सभी गेंदों के सफेद होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।


    06:53
    View Solution
  14. एक पात्र में 4 सफेद एवं 3 लाल गेंद है। यादृच्छया निकाली गई तीन गेंदें में लाल गेंदों की संख्या X है, तो X का माध्य एवं प्रसरण ज्ञात कीजिये।


    08:45
    View Solution
  15. एक बहुविकल्पीय परीक्षा में 5 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के 3 वैकल्‍पिक उत्तर हैं जिनमें से केवल एक सही है । एक विद्यार्थी द्वारा केवल अनुमान से 4 या उससे अधिक प्रश्नों के सही उत्तर देने की प्रायिकता है


    02:55
    View Solution
  16. थैले-I में 4 सफेद एवं 3 लाल गेंदें है जबकि अन्य थैले-II में 5 लाल एवं 6 काली गेंदें है। एक थैले से यादृच्छया एक गेंद निकाली जाती है तथा पाया जाता है कि यह लाल रंग की है, तो इसके थैला-II से निकाले जाने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।


    03:36
    View Solution
  17. एक यादृच्छिक चर X का प्रायिकता बंटन निम्न है

    निम्न का निर्धारण कीजिये।
    k


    04:12
    View Solution
  18. एक यादृच्छिक चर X का प्रायिकता बंटन निम्न है

    निम्न का निर्धारण कीजिये।
    ` P(Xlt 3)`


    04:11
    View Solution
  19. एक यादृच्छिक चर X का प्रायिकता बंटन निम्न है

    निम्न का निर्धारण कीजिये।
    `P(X gt 6)`


    04:11
    View Solution
  20. एक यादृच्छिक चर X का प्रायिकता बंटन निम्न है

    निम्न का निर्धारण कीजिये।
    `P(0 lt X lt 3)`


    03:45
    View Solution
  21. एक कारखाने में A तथा B दो मशीने है। पूर्व आंकड़ों के अनुसार मशीन A कुल उत्पादन का 60% तथा मशीन B कुल उत्पादन का 40% उत्पादन करती है। मशीन A द्वारा उत्पादन में 2% तथा मशीन B द्वारा उत्पादन में 1% खराब उत्पादन है। सभी उत्पादित वस्तुओं को गोदाम में रखा जाता है तथा यादृच्छया एक वस्तु का चयन किया जाता है जो कि खराब पाई जाती है, तो इसको मशीन B द्वारा बनाये जाने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।


    06:48
    View Solution
  22. एक व्यक्ति 4 बार में से 3 बार असत्य बोलता है। यह एक पांसा उछालता है तथा बताता है कि यह छः है, तो इसके वास्तव में छः होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।


    03:38
    View Solution
  23. कुल तीन सिक्कों में से एक दो चित्त वाला (दोनों फलक पर चित है) है। अन्य सिक्का पक्षपाती है, जिस पर कुल का 25% बार पट आता है तथा तीसरा सिक्का निष्पक्षपाती है। तीन सिक्कों में से एक सिक्का याद्रच्छया चुना जाता है एवं इसे उछाला जाता है, यह पट प्रदर्शित करता है, तो इसके दो चित वाला सिक्का होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये।


    04:16
    View Solution
  24. ताश के 52 पत्तों की एक भली भाँति फेंटी गई गड्डी में से दो पत्ते उत्तरोत्तर (बिना प्रतिस्थापना के) निकाले जाते है। लाल रंग के पत्तों की संख्या का माध्य तथा प्रसरण ज्ञात कीजिये।


    06:18
    View Solution
  25. माना एक लड़की एक पासा उछालती है। यदि उसे 5 या 6 की संख्या प्राप्त होती है, तो यह एक सिक्के को तीन बार उछालती है और चितों की संख्या नोट करती है। यदि उसे 1,2,3 या 4 की संख्या प्राप्त होती है, तो वह एक सिक्के को एक बार उछालती है और यह नोट करती है कि उसे चित या पट प्राप्त हुआ। यदि उसे ठीक एक चित प्राप्त होता है, तो उसके द्वारा उछाले गए पासे पर 1,2,3 या 4 प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?


    04:59
    View Solution
  26. दो विद्यार्थियों A तथा B के विद्यालय में समय पर आने की प्रायिकताएँ क्रमशः `3/7` तथा `5/7` हैं। यह मानते हुये कि घटनायें, 'A का समय पर आना' तथा 'B का समय पर आना' स्वतन्त्र घटनायें हैं। प्रायिकता ज्ञात कीजिये कि उनमें से केवल एक, विद्यालय में समय पर आए।
    विद्यालय में समय पर आने का कम-से-कम एक लाभ लिखिये।


    04:15
    View Solution
  27. एक हॉकी के मैच में, खेल के अन्त तक दो टीमों A तथा B ने समान गोल किये, इसलिये मैच का निर्णय करने के लिये रैफरी ने दोनों टीमों के कप्तानों को बारी-बारी से एक पासा फेंकने को कहा. तथा यह निर्णय लिया कि जो कप्तान पहले छ: प्राप्त कर लेगा, उसकी टीम को विजयी घोषित किया जाएगा। यदि टीम A के कप्तान को पहले पासा फेंकने को कहा गया, तो प्रत्येक टीम के जीतने की प्रायिकता ज्ञात कीजिये तथा बताइये कि रैफरी का यह निर्णय उचित था या नहीं।


    08:46
    View Solution
  28. एक प्रयोग के सफल होने का संयोग उसके असफल होने से 3 गुना है। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि अगले पाँच परीक्षणों में से कम से कम तीन सफल होंगे।


    05:24
    View Solution
  29. एक व्यक्ति के एक कदम आगे चलने की प्रायिकता 0.4 तथा एक कदम पीछे हटने की प्रायिकता 0.6 है। प्रायिकता ज्ञात कीजिये कि 5 कदम चलने के पश्चात्, वह व्यक्ति प्रारम्भिक बिन्दु से एक कदम दूर है।


    05:49
    View Solution
  30. मान लीजिये कि कोई लडकी एक पासा उछालती है। यदि उसे 1 या 2 की संख्या प्राप्त होती है, तो वह एक सिक्के को तीन बार उछालती है। और 'पट' की संख्या नोट करती है। यदि उसे 3,4,5 या 6 की संख्या प्राप्त होती है, तो वह एक सिक्के को एक बार उछालती है और यह नोट करती है कि उस पर 'चित' या 'पट' प्राप्त हुआ। यदि उसे ठीक एक 'पट' प्राप्त होता है, तो उसके द्वारा उछाले गये पासे पर 3,4,5 या 6 प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?


    05:15
    View Solution
  31. एक कलश में 5 लाल व 2 काली गेंदे हैं। दो गेंदें बिना प्रतिस्थापना के यादृच्छया निकाली गई। मान लीजिये कि x निकाली गई काली गेंदों की संख्या को व्यक्त करता है। X के सम्भावित मान क्या हैं ? क्या X एक यादृच्छिक चर है? यदि हाँ, तो X का माध्य व प्रसरण ज्ञात कीजिये।


    06:15
    View Solution
  32. एक थैले X में 4 सफेद तथा 2 काली गेंदें हैं जबकि एक अन्य थैले Y में 3 सफेद तथा 3 काली गेंदे हैं। दो गेंदे यादृच्छया (बिना प्रतिस्थापना के) किसी एक थैले में से निकाली गई जो एक सफेद तथा एक काली पाई गई। प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकाली गई गेंदें थैले Y में से निकाली गई हैं।


    05:59
    View Solution
  33. A तथा B बारी-बारी पासों के एक जोड़े को उछालते हैं जब तक कि उनमें कोई एक पासों पर आने वाली संख्याओं का योग 10 प्राप्त कर खेल को जीत नहीं लेता। यदि Aखेल प्रारम्भ करे तो उनके जीतने की क्रमशः प्रायिकताएं ज्ञात कीजिए।


    07:16
    View Solution
  34. प्रथम छ: धन पूर्णाकों में से तीन संख्याएँ यादृच्छया (बिना प्रतिस्थापना के) चुनी गई। माना X तीनों संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या व्यक्त करता है। X का प्रायिकता बंटन ज्ञात कीजिए। बंटन का माध्य तथा प्रसरण भी ज्ञात कीजिए।


    09:47
    View Solution
  35. एक पासा, जिसके फलकों पर अंक 1,2,3 लाल रंग में लिखे है तथा 4,5,6 हरे रंग में लिखे है, को उछाला गया माना घटना A है : "प्राप्त संख्या सम है" तथा घटना B है: "प्राप्त संख्या लाल है।" ज्ञात कीजिए कि क्या A तथा B स्वतंत्र घटनाएँ है।


    02:12
    View Solution
  36. एक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए ज्ञात है कि 30% विद्यार्थियों की 100% उपस्थिति है तथा 70% विद्यार्थी अनियमित है। पिछले वर्ष के परिणाम सूचित करते है कि उन सभी विद्यार्थियों, जिनकी उपस्थिति 100% है, में से 70% ने वार्षिक परीक्षा में A ग्रेड पाया तथा अनियमित विद्यार्थियों में से 10% ने A ग्रेड पाया। वर्ष के अंत में, विद्यालय में से एक विद्यार्थी यादृच्छया चुना गया तथा यह पाया गया कि उसका A ग्रेड था। प्रायिकता क्या है कि उस विद्यार्थी की 100% उपस्थिति है? क्या नियमितता केवल विद्यालय में आवश्यक है? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।


    08:23
    View Solution
  37. एक काला तथा एक लाल पासा एक साथ उछाले जाते हैं। पासों पर आने वाली संख्याओं का योगफल 8 आने की सप्रतिबंध प्रायिकता ज्ञात कीजिए, दिया गया है कि लाल पासे पर आने वाली संख्या 4 से कम है।


    05:20
    View Solution
  38. मान लीजिये कि कोई लडकी एक पासा उछालती है। यदि उसे 1 या 2 की संख्या प्राप्त होती है, तो वह एक सिक्के को तीन बार उछालती है। और 'पट' की संख्या नोट करती है। यदि उसे 3,4,5 या 6 की संख्या प्राप्त होती है, तो वह एक सिक्के को एक बार उछालती है और यह नोट करती है कि उस पर 'चित' या 'पट' प्राप्त हुआ। यदि उसे ठीक एक 'पट' प्राप्त होता है, तो उसके द्वारा उछाले गये पासे पर 3,4,5 या 6 प्राप्त होने की प्रायिकता क्या है?


    05:15
    View Solution
  39. प्रथम छ: धन पूर्णाकों में से तीन संख्याएँ यादृच्छया (बिना प्रतिस्थापना के) चुनी गई। माना X तीनों संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या व्यक्त करता है। X का प्रायिकता बंटन ज्ञात कीजिए। बंटन का माध्य तथा प्रसरण भी ज्ञात कीजिए।


    09:47
    View Solution

EXERCISE-4 ( SECTION-A (CBSE PREVIOUS YEAR.S QUESTIONS)) questions and complete solutions for chapter PROBABILITY of BANSAL MATHS (HINDI) of Class 12