Class 12 | MATHS |
Chapter | PROBABILITY |
BANSAL HINDI | EXERCISE-3 ( SECTION-A ( JEE -ADVANCED PREVIOUS YEAR.S QUESTIONS)) |
Number Of Questions | 29 |
Academic Year | 2023-24 |
एक प्रयोग के 10 समप्रायिक परिणाम है। माना A व B इस प्रयोग की दो रिक्त घटनायें हैं यदि A में 4 परिणाम हैं तो A व B के स्वतंत्र होने की लिए B के परिणामों की संख्या निम्न है
माना समीकरण निकाय `ax+by=0,cx+dy=0` जहां `a,b,c,d in {0,1}`
कथन –I समीकरण निकाय का एक पात्र हल होने की प्रायिकता `3/8` है।
क्योंकि
कथन –II: समीकरण निकाय का कोई हल होने की प्रायिकता 1 है।
एक निष्पक्षपाती पासे को बारम्बार तब तक उछाला जाता है जब तक कि छः न प्राप्त हो जाए। माना आवश्यक उछालों की संख्या को निरूपित करता है।
x = 3 होने की प्रायिकता है
एक निष्पक्ष पांसा बारम्बार तब तक उछाला जाता है जब तक कि छः न प्राप्त हो जाये । मान लीजिए कि X आवश्यक उछालों की संख्या दर्शाता है।
`xge3` होने की प्रायिकता निम्न है
एक निष्पक्षपाती पासे को बारम्बार तब तक उछाला जाता है जब तक कि छः न प्राप्त हो जाए। माना आवश्यक उछालों की संख्या को निरूपित करता है।
`X gt 3`दिया गया है तो `X ge 6` होने की प्रतिबन्धित प्रायिकता है
माना `omega` इकाई का एक सम्मिश्र घनमूल है, जहाँ `omega != 1`. एक निष्पक्ष पाँसा तीन बार उछाला जाता है। यदि `r_(1), r_(2)` एवं `r_(3)` पाँसे के उछाले जाने पर प्राप्त अंक दर्शाते हैं, तो `omega^(r_(1)) +omega^(r_(2)) + omega^(r_(3)) = 0` की प्रायिकता निम्न है
एक सिग्नल, जिसके हरा अथवा लाल होने की प्रायिकताएं क्रमशः `4/5` तथा `1/5` हैं स्टेशन A द्वारा प्राप्त किया जाता है तथा स्टेशन B को पारगत किया जाता है । प्रत्येक स्टेशन द्वारा सिग्नल को सही रूप से प्राप्त करने की प्रायिकता `3/4` है। यदि स्टेशन B द्वारा हरा सिग्नल प्राप्त किया जाता है तो सिग्नल के मूल रूप से हरा होने की प्रायिकता निम्न है
मान लीजिए `U_(1)` और `U_(2)` दो कलश है। कलश `U_(1)` में 3 श्वेत एवम 2 लाल गेंदें और `U_(2)` में केवल 1 श्वेत गेंद है। एक निष्पक्ष सिक्के को उछालने पर यदि चित दिखलाई देता है तो कलश `U_(1)` से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है और कलश `U_(2)` में रख दी जाती है और पट दिखलाई देता है तो `U_(1)` में से यादृच्छया 2 गेंदें निकाली जाती है और `U_(2)` में रख दी जाती है। अब 1 गेंद यादृच्छया `U_(2)` से निकाली जाती है।
कलश `U_(2)` में से निकाली गई गेंद श्वेत होने की प्रायिकता है

मान लीजिए E और F दो स्वतंत्र घटनायें है। उनमें से केवल एक के घटित होने की प्राकियता `11/25` और उनमें से किसी के भी न घटने की प्रायिकता `2/25` है। यदि घटना T के घटित होने की प्रायिकता P(T) है तब
चार निष्पक्ष पांसों `D_(1),D_(2),D_(3)` और `D_(4)` को जिसमें प्रत्येक के छह फलकों पर संख्याएं 1,2,3,4,5 एवं 6 अंकित है एक साथ फेंका जाता है। पांसों `D_(4)` पर दर्शित संख्या के `D_(1),D_(2),D_(3)` पर दर्शित संख्याओं में से कोई एक होने की प्रायिकता निम्न है
एक जहाज में तीन इंजन `E_1,E_2 ` और `E_3` लगे हैं जो एक दूसरे से स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं और जिनके कार्य करने की प्रायिकता क्रमशः `1/2, 1/4 `और` 1/4` है। जहाज को चलने के लिये कम से कम दो इंजनों का कार्य करना आवश्यक है। माना कि जहाज चलने की घटना X है और `E_1 ,E_2 ,` और `E_3`, के कार्य करने की घटनायें क्रमशः `X_1,X_2 ,`और `X_3` है। तो निम्न में से कौन सही है/हैं?
चार व्यक्ति स्वतंत्रतया किसी एक समस्या को प्रायिकताओं `1/2,3/4, 1/4,1/8` के साथ ठीक हल करते हैं तब समस्या के उनमें के कम से कम एक व्यक्ति द्वारा ठीक हल किये जाने की प्रायिकता है
तीन स्वतंत्र घटनाओं `E_(1),E_(2)` तथा `E_(3)` में से केवल `E_(1)` के घटने की प्रायिकता `alpha` है केवल `E_(2)` के घटने की प्रायिकता `beta` है तथा केवल `E_(3)` के घटने की प्रायिकता `gamma` है। माना कि घटनाओं `E_(1) ,E_(2)` या `E_(3)` में से किसी के भी न घटने की प्रायिकता p, समीकरणों `(alpha-2beta)p=alpha beta` तथा `(beta-3 gamma)p=2beta gamma` को संतुष्ट करती है। सभी प्रायिकताएं अंतराल (0,1) में स्थित मानी जाती है तब `(E_(1) "के घटने की प्रायिकता" )/(E_(3) "के घटने की प्रायिकता" )=`
एक पेटी `B_1` में 1 सफेद गेंद, 3 लाल गेंदें तथा 2 काली गेंदें हैं। एक दूसरी पेटी `B_2` में 2 सफेद गेंदें, 3 लाल गेंदें तथा 4 काली गेंदें हैं। एक तीसरी पेटी `B_3` में 3 सफेद गेंदें, 4 लाल गेंदें तथा 5 काली गेंदें हैं।
यदि 2 गेंदें एक यादृच्छिक चयनित पेटी से (बिना प्रतिस्थापन के) निकाली जाती हैं तथा एक गेंद सफेद व दूसरी गेंद लाल निकलती है, तब इन 2 गेंदों की पेटी B, से निकलने की प्रायिकता है
एक पेटी `B_(1)` में 1 सफेद गेंद, 3 लाल गेंदें तथा 2 काली गेंदें हैं। एक दूसरी पेटी `B_(2)` में 2 सफेद गेंदे, 3 लाल गेंदें तथा 4 काली गेंदें है। एक तीसरी पेटी `B_(3)` में 3 सफेद गेंदें, 4 लाल गेंदें तथा 5 काली गेंदें हैं।
यदि पेटियों `B_(1),B_(2)` तथा `B_(3)` में प्रत्येक से 1 गेंद निकाली जाती है, तब निकाली गई सभी 3 गेंदों के एक ही रंग के होने की प्रायिकता है
तीन लड़के और दो लड़कियाँ एक पंक्ति में खड़े है। वह प्रायिकता (probability), जब हर लड़की के आगे खड़े होने वाले लड़कों की संख्या उसके आगे खड़ी होने वाली लड़कियों की संख्या से कम से कम एक अधिक हो, निम्न है।
पेटी 1 में तीन कार्ड है जो 1,2,3 अंकों से सूचीबद्ध है, पेटी 2 में पाँच कार्ड है जो 1,2,3,4,5 अंको से सूचीबद्ध है तथा पेटी 3 में सात कार्ड है जो 1,2,3,4,5,6,7 अंको से सूचीबद्ध है। हर पेटी से एक कार्ड निकाला जाता है। माना कि वी पेटी से निकाले गये कार्ड पर `x_(i)(i = 1, 2, 3)` है।
`x_(1)+x_(2)+x_(3)` के विषम होने की प्रायिकता है
पेटी 1 में तीन कार्ड है जो 1,2,3 अंकों से सूचीबद्ध है, पेटी 2 में पाँच कार्ड है जो 1,2,3,4,5 अंको से सूचीबद्ध है तथा पेटी 3 में सात कार्ड है जो 1,2,3,4,5,6,7 अंको से सूचीबद्ध है। हर पेटी से एक कार्ड निकाला जाता है। माना कि वी पेटी से निकाले गये कार्ड पर `x_(i)(i = 1, 2, 3)` है।
`x_(1),x_(2),x_(3)` के समान्तर श्रेणी में होने की प्रायिकता है
एक न्याय्य सिक्के (faircoin) को न्यूनतम कितनी बार उछालना पड़ेगा, जिससे कि कम से कम दो चित (head) प्रकट होने की प्रायिकता कम से कम 0.96 हो?
माना कि बॉक्स I में `n_1` लाल गेंद और `n_2` काली गेंद हैं। माना कि बॉक्स II में `n_3`, लाल गेंद और `n_4` काली गेंद हैं।
बॉक्स I और बॉक्स II में से, यादृच्चया (at random) एक बॉक्स को चुना गया और इस चुने हुए बॉक्स से, यादृच्चया एक गेंद निकाली गयी। यह गेंद लाल रंग की पाई गयी। यदि इस लाल गेंद के बॉक्स II से निकाले जाने की प्रायिकता `1/3` है, तब निम्नलिखित में से `n_1 ,n_2 ,n_3`और `n_4` के सही संभव मान है (है)

एक कम्प्यूटर उत्पादित करने वाले कारखाने में केवल दो प्लांट `T_1` और `T_2` है। कुल उत्पादित कम्प्यूटर का 20 % प्लांट `T_1` और 80 % प्लांट `T_2` उत्पादन करता है। कारखाने में उत्पादित 7 % कम्प्यूटर खराब पाय जाते है। यह ज्ञात है की P (खराब कम्प्यूटर के प्लाट `T_1` में उत्पादित होने की ) = 10P (खराब कंप्यूटर के प्लांट `T_2` में उत्पादित होने की ) जहाँ , P ( E ) एक घटना E की प्रायिकता को दर्शाता है। कारखाने में उत्पादित एक कंप्यूटर यादृच्छाया चुना जाता है पाया जाता है। की यह खराब नहीं है। तब इसके प्लांट `T_2` में उत्पादित होने की प्रायिकता होगी:
फुटबॉल दलों `T_(1)` तथा `T_(2)` को एक दूसरे के विरूद्व दो खेल (games) खेलने है। यह मान लिया गया है कि दोनों खेलों के परिणाम एक दूसरे पर निर्भर नहीं करते। दल `T_(1)` के दल `T_(2)` के विरूद्ध एक खेल में जीतने, बराबर होने और हारने की प्रायिकता क्रमशः `(1)/(2),(1)/(6)` और `(1)/(3)` हैं। प्रत्येक दल जीतने पर 3 अंक, बराबरी पर 1 अंक और हारने पर 0 अंक अर्जित करता है। माना कि दो खेलों के पश्चात् दल `T_(1)` और `T_(2)` के द्वारा अर्जित कुल अंक क्रमशः X और Y हैं।
`P(X gt Y)` का मान है

`P(X=Y)` का मान है
माना कि` X `और `Y` इस प्रकार की दो घटनायें (events) हैं कि ` P(X ) =1/3 ,P(X|Y) =1/2` और `P(Y|X)=2/5` है तब
(i) `P(X nnY)=1/5`
(ii) `P(Y ) =4/15`
(iii) `P(X'|Y)=1/2`
(iv) `P(Xuu Y)=2/5`
यह पाया गया है कि यादृच्छिक (randomly) रूप से चयनित तीन अऋणात्मक पूर्णांक (non-negative integers) x, y एवं z समीकरण x + y+z=10 को सन्तुष्ट करते हैं। तब z के सम (even) होने की प्रायिकता (probability) है.
एक संगीत की कक्षा में पाँच छात्र `S_(1),S_(2),S_(3),S_(4)` और `S_(5)` है और उनके लिए बैठने के पाँच स्थान `R_(1),R_(2),R_(3),R_(4)` और `R_(5)` एक पंक्ति में व्यवस्थित हैं, जहाँ शुरूआत में स्थान `R_(i)` छात्र `S_(i), i= 1, 2, 3, 4, 5` को आवंटित किया जाता है। लेकिन परीक्षा के दिन पाँचों छात्रों को पाँच स्थान यादृच्छिक आवंटित किये जाते है
परीक्षा के दिन छात्र `S_(1)` को उसका पूर्व आवंटित स्थान `R_(1)` मिलने तथा शेष छात्रों में से किसी को भी उसका पूर्व आवंटित स्थान नहीं मिलने की प्रायिकता है
एक संगीत की कक्षा में पाँच छात्र `S_(1),S_(2),S_(3),S_(4)` और `S_(5)` है और उनके लिए बैठने के पाँच स्थान `R_(1),R_(2),R_(3),R_(4)` और `R_(5)` एक पंक्ति में व्यवस्थित हैं, जहाँ शुरूआत में स्थान `R_(i)` छात्र `S_(i), i= 1, 2, 3, 4, 5` को आवंटित किया जाता है। लेकिन परीक्षा के दिन पाँचों छात्रों को पाँच स्थान यादृच्छिक आवंटित किये जाते है
माना कि `T_(i)(i = 1, 2, 3, 4)` उस घटना को दर्शाता है कि परीक्षा के दिन छात्र `S_(i)` और `S_(i+1)` एक दूसरे के साथ - साथ नहीं बैठते हैं। तब, घटना `T_(1) nn T_(2) nn T_(3) nn T_(4)` की प्रायिकता है
EXERCISE-3 ( SECTION-A ( JEE -ADVANCED PREVIOUS YEAR.S QUESTIONS)) questions and complete solutions for chapter PROBABILITY of BANSAL MATHS (HINDI) of Class 12