| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | स्थिर वैद्युतिकी |
| ARIHANT HINDI | उदाहरण |
| Number Of Questions | 32 |
| Academic Year | 2023-24 |
निर्वात में दो सजातीय आवेशों के बीच की दूरी r होने पर आवेशों के बीच बल F है। इन आवेशों के बीच परावैद्युतांक `K=4` की एक पट्टिका (मोटाई `(r )/(2)`) रखी जाती है। इस स्थिति में आवेशों के बीच बल कितना होगा?
वायु में परस्पर 20 सेमी पर रखे दो सजातीय आवेश एक-दूसरे पर एक निश्चित बल आरोपित करते है। तेल (परावैद्युतांक `K=5`) में रखने पर आवेशों के बीच की वह दूरी ज्ञात कीजिये जबकि आवेशों के बीच उतना ही बल आरोपित हो।
भुजा a वाले वर्ग ABCD के प्रत्येक कोने पर q आवेश रखा है। D पर रखे आवेश पर लगने वाला बल ज्ञात कीजिए।
कैथोड किरण दोलनग्राफ़ी की प्लेटो के बीच सेमी 1 की दूरी है तथा इनके बीच विभवांतर 1200 वोल्ट है। यदि एक इलेक्ट्रॉन जिसकी ऊर्जा 2000 eV है, क्षेत्र के लम्बवत प्रवेश करता है। यदि प्लेटो की लम्बाई 1.5 सेमी है तो इसका विस्थापन कितना होगा?
`10^(5)` न्यूटन `"कूलॉम"^(-1)` का वैद्युत क्षेत्र किसी निश्चित स्थान पर पश्चिम की ओर निर्देशित है। आवेशों `+2muC` तथा `-5muC` पर आरोपित बलों के परिमाण एवं दिशा ज्ञात कीजिए।
एक आवेश `q=1muC` बिन्दु (1 मी, 2 मी, 4 मी) पर रखा है। बिन्दु P (0 मी, `-4` मी, 3 मी) पर वैद्युत क्षेत्र कीजिए।
एक बूँद का द्रव्यमान `4.8xx10^(-10)` ग्राम है तथा आवेश `+2.4xx10^(-18)` कूलॉम है, दो क्षैतिज एवं आवेशित प्लेटो के बीच संतुलन अवस्था में लटकी है। दोनों प्लेटो के बीच दूरी 1.0 सेमी है। दोनों प्लेटो के बीच विभवांतर ज्ञात कीजिए।
एक बिन्दु A पर वैद्युत विभव 20 वोल्ट तथा B पर `-40` वोल्ट है। बाह्य बल द्वारा एक इलेक्ट्रॉन को B से A तक चलाने में किय गए कार्य की गणना कीजिए।
तीन बिन्दु आवेश `q_(1)=1muC,q_(2)=-2muC` तथा `q_(3)=3muC` क्रमशः बिंदुओं (1 मी, 0, 0) (0, 2 मी, 0) तथा (0, 0, 3 मी) पर रखे है तो मूल बिन्दु पर वैद्युत विभव वोल्ट में ज्ञात कीजिए।
दो बिन्दु आवेश `+3muC` तथा `-3muC` एक-दूसरे से अलप दूरी `2xx10^(-3)` मी पर स्थित है। ज्ञात कीजिए
(a) द्विध्रुव से 0.6 मी दूरी पर निरक्षीय स्थिति में वैद्युत क्षेत्र विभव,
(b) द्विध्रुव को `90^(@)` घुमा देने पर उसी बिन्दु पर वैद्युत क्षेत्र एवं विभव।
एक क्षेत्र में वैद्युत विभव निम्न प्रार दर्शाया जाता है
`V=2x+3y-z`
वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
200 वोल्ट विभव वाले समतल समविभव पृष्ठ के 10 सेमी दूर स्थित दो बिन्दुओं P एवं Q के बीच `500muC` आवेश को गति कराने में कितना कार्य करना होगा?
चार आवेश `q_(1)=1muC,q_(2)=2muC,q_(3)=-3muC` तथा `q_(4)=4muC,1` मी भुजा के वर्ग के शीर्षो पर रखे है। आवेशों के इस निकाय की वैद्युत स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए।
`+3.2xx10^(-19)` कूलॉम तथा `-3.2xx10^(-19)` कूलॉम के दो बिन्दु आवेश एक-दूसरे से `2.4xx10^(-10)` मी की दूरी पर स्थित है। यह वैद्युत द्विध्रुव `4.0xx10^(5)` वोल्ट `"मी"^(-1)` के एक समान वैद्युत क्षेत्र में स्थित है। द्विध्रुव को साम्यावस्था से `180^(@)` घुमाने में आवश्यक बल आघूर्ण ज्ञात कीजिए।
उदाहरण 14 में द्विध्रुव को `180^(@)` घुमाने में कृत कार्य क्या होगा?
उदाहरण 15 में द्विध्रुव की साम्यावस्था में स्थितिज ऊर्जा क्या होगी?
एक वैद्युत द्विध्रुव एक गोले के केन्द्र पर रखा है। गोले से गुजरने वाला वैद्युत फ्लक्स ज्ञात कीजिए।
एक बिन्दु आवेश q घन के केन्द्र पर रखा है। ज्ञात कीजिए
(a) घन के सभी फलको से गुजरने वाला वैद्युत फ्लक्स
(b) प्रत्येक फलक से गुजरने वाला वैद्युत फ्लक्स।
धातु के एक खोखले गोले का व्यास 60 सेमी है तथा गोले पर `100muC` आवेश है। गोले के केन्द्र से 10 सेमी की दूरी पर वैद्युत क्षेत्र एवं विभव ज्ञात कीजिए।
धातु के एक ठोस चालक गोले की त्रिज्या 60 सेमी है तथा गोले पर 500 माइक्रोकूलॉम आवेश है। गोले के केन्द्र से 10 सेमी की दूरी पर वैद्युत क्षेत्र एवं विभव ज्ञात कीजिए।
किसी समांतर प्लेट संधारित्र में एक परत अभ्रक जिसकी मोटाई `10^(-3)` मी एवं एक परत कागज जिसकी मोटाई `0.5xx10^(-3)` मी, की भरी है। अभ्रक का परावैद्युतांक 8 तथा कागज का 2.5 है। यदि कागज `6.4xx10^(6)` वोल्ट/मी क्षेत्र के लगने पर भंग हो जाता है तो उस सुरक्षित अधिकतम वोल्टेज की गणना कीजिए जो संधारित्र पर लगाया जा सकता है।
एक चालक को 100 वोल्ट से आवेशित करने पर वह `2muC` आवेश ग्रहण करता है। चालक की धारिता ज्ञात कीजिए।
धातु के दो आवेशित गोलों की त्रिज्याएँ क्रमशः 15 सेमी तथा 10 सेमी है। प्रत्येक पर 100 माइक्रोकूलॉम का धनावेश है। किसी चालक तार द्वारा दोनों गोलों को जोड़ दिया जाता है। गणना कीजिये, जोड़ने के पश्चात गोले का उभनिषठ विभव तथा प्रत्येक गोले पर आवेश की मात्रा।
`0.004muF` धारिता के समान्तर प्लेट संधारित को बनाने में कागज के कितने क्षेत्रफल की आवश्यकता होगी, यदि कागज का परावैद्युतांक 25 एवं मोटाई 0.025 मिमी है?
चित्र में प्रदर्शित चार प्लेटो के संयोजन से बने संधारित्रों की तुल्य धारिता ज्ञात कीजिए जबकि प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफल A तथा दो क्रमागत प्लेटो के बीच की दूरी d है।
यदि समान्तर प्लेट वायु संधारित्र की प्लेटो के बीच `d//2` मोटाई की परावैद्युत पट्टिका रखी जाती है तो उसकी धारिता `4//3` गुनी हो जाती है (जहाँ d प्लेटो के बीच की दूरी है) परावैद्युत पट्टिका का परावैद्युतांक ज्ञात कीजिए।
चित्र में प्रदर्शित संधारित्र की प्लेटो का क्षेत्रफल `A_(1)` तथा `A_(2)(A_(1)ltA_(2))` है तथा प्लेटो के बीच की दूरी d है। संधारित्र की धारित्र ज्ञात कीजिए।
एक गोलाकार संधारित्र की धारिता `1uF` है। यदि दोनों गोलों के बीच की दूरी 1.0 मिमी हो तो बाह्य गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
प्रदर्शित परिपथ में, ज्ञात कीजिए
(a) तुल्य धारिता
(b) प्रत्येक संधारित्र में संचित्र ऊर्जा
(c ) प्रत्येक संधारित्र के सिरों पर विभवान्तर।
प्रदर्शित परिपथ में ज्ञात कीजिए
(a) तुल्य धारिता
(b) प्रत्येक संधारित्र के सिरों पर विभवान्तर
(c ) प्रत्येक संधारित्र पर संचित्र आवेश।
एक समान्तर प्लेट संधारित्र की प्रत्येक प्लेट का क्षेत्रफल `100" सेमी"^(2)` हे तथा दोनों प्लेटो के बीच विद्युत क्षेत्र 100 न्यूटन `"कूलॉम"^(-1)` है। प्रत्येक प्लेट पर आवेश कितना है।
10 वोल्ट बैटरी द्वारा 900 पिको फैरड के संधारित्र को आवेशित किया गया है। संधारित्र में कितनी स्थैनिक (स्थिर) विद्युत ऊर्जा संग्रहित होगी।
उदाहरण questions and complete solutions for chapter स्थिर वैद्युतिकी of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12