| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | कार्य, ऊर्जा एवं सामर्थ्य |
| ARIHANT HINDI | उदाहरण |
| Number Of Questions | 28 |
| Academic Year | 2023-24 |
m = 2 किग्रा का एक ब्लॉक F = 40 न्यूटन के उपरिमुखी बल से h = 2 मी ऊँचाई तक खिंचा जाता है | आरोपित बल F तथा इसके भार mg द्वारा ब्लॉक पर किया गया कार्य ज्ञात कीजिए | (g = 10 मी `"से"^(-2)`)

`F=(2+x)` न्यूटन का बल x दिशा में एक कण पर आरोपित होता है, यहाँ x मीटर में है | इस बल द्वारा कण को `x=0.1` मी से x = 2.0 मी तक विस्थापित करने में किया गया कार्य ज्ञात कीजिए |
चित्र में बने ग्राफ में पिण्ड पर कार्यरत बल तथा पिण्ड के विस्थापन के बीच ग्राफ बना है | पिण्ड को x = 5 मी से x = 35 मी तक विस्थापित करने में कृत कार्य की गणना कीजिए |
एक वस्तु को बिन्दु `A(2m, 3m, 4m)` से बिन्दु `B(1m, 2m, 3m)` तब बल `F=(2hati+3hatj+4hatk)` न्यूटन के अन्तर्गत विस्थापित किया जाता है | इस प्रक्रिया में बल द्वारा किया गया कार्य ज्ञात कीजिए |
यदि किसी गतिमान पिण्ड की गतिज ऊर्जा उसके रेखीय संवेग के बराबर है, तो उसके वेग की गणना कीजिए |
एक वस्तु की गतिज ऊर्जा में 300% की वृद्धि कर दी जाती है| उसके संवेग में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी ?
जब एक पिण्ड को लम्बवत ऊपर की और प्रक्षेपित किया जाता है, तो धरातल से h ऊँचाई पर इसकी स्थितिज ऊर्जा इसकी गतिज ऊर्जा की दोगुनी होती है | कितनी ऊँचाई पर इसकी गतिज ऊर्जा, स्थितिज ऊर्जा की दोगुनी होगी?
द्रव्यमान m का एक पिण्ड, l लम्बाई की डोरी से बंधा है तथा इस पर एक बल F आरोपित होता है, जिसके कारण पिण्ड ऊर्ध्वाधर से `theta` कोण बनाता है| बल F द्वारा किया गया कार्य ज्ञात कीजिए |
एक घर्षणरहित पथ ABC का अन्तिम भाग वृत्ताकार है, जिसकी त्रिज्या r है| यदि बिन्दु A की ऊँचाई h है तो वृत्त की अधिकतम त्रिज्या r क्या होगी ? जिससे बिन्दु A से छोड़ा गया एक पिण्ड फिसलकर वृत्ताकार पथ का चक्कर लगा सके |
एक स्प्रिंग का बल नियतांक `5xx10^(3)" न्यूटन मी"^(-1)` है" इसे अविस्तारित अवस्था से 5 सेमी खिंचा जाता है| इस स्प्रिंग को अब 5 सेमी और खींचने में कृत कार्य कितना होगा?
`4xx10^(4)` न्यूटन के विरोधी बल की उपस्थिति में सड़क पर एक कार की चाल `20" मी से"^(-1)` है| इन्जन की शक्ति ज्ञात कीजिए |
m तथा 2m द्रव्यमान के दो पिण्ड विपरीत दिशाओं में गति कर रहे हैं तथा क्रमश: v तथा 2v वेगों से टकराते हैं | प्रत्यास्थ टक्कर के पश्चात दोनों के वेग ज्ञात कीजिए |
विभिन्न दिशाओं में समान चाल से गतिमान दो समान कणों के बीच पूर्णत: अप्रत्यास्थ संघट्टा के पश्चात उनकी चाल, पहली चाल की आधी हो जाती है | संघट्टा के पूर्व दोनों के बीच का कोण क्या था?
किग्रा की एक वस्तु विरामावस्था से 20 मी की ऊर्ध्वाधर ऊँचाई नीचे की ओर तय करती है तथा `10" मी से"^(-1)` का वेग प्राप्त कर लेती है | वायु-प्रतिरोध द्वारा वस्तु पर कितना कार्य किया जायेगा? `(g=10" मी से"^(-2))`
एक सिरे पर बँधी 1.0 मी लम्बाई तथा 0.5 किग्रा द्रव्यमान की एक छड़ उर्ध्वाधरत: लटकी है| इसका दूसरा सिरा उठाया जाता है जब तक कि यह ऊर्ध्वाधर से `60^(@)` का कोण बनाये | कितना कार्य किया गया है?
कार्य-ऊर्जा प्रमेय की सहायता से दर्शाइये की समतल सड़क पर चाल v से दौड़ती द्रव्यमान m की कार के रुकने की न्यूनतम दूरी `v^(2)//2mu_(s)g` है, जहाँ `mu_(s)` कार के टायरों तथा सड़क के बीच स्थैतिक घर्षण गुणांक है |
51 किग्रा का एक लड़का 6 मी लम्बी लटकी रस्सी पर 10 सेकण्ड में चढ़ जाता है| लड़के द्वारा कृत कार्य क्या है? उसकी निर्गत शक्ति (power output) क्या है? `(g=9.8" मी से"^(-2))`
1.5 किग्रा का एक ब्लॉक क्षैतिज घर्षणहीन सतह पर विरामावस्था में है| ब्लॉक पर धनात्मक x-दिशा में एक क्षैतिज बल लगाया जाता है| बल समीकरण `F(x)=(2.5-x^(2))hati` न्यूटन से दी जाती है, जहाँ x मीटर में तथा ब्लॉक की प्रारम्भिक स्थिति x = 0 है |
(a) जब यह x = 2.0 मी से गुजरता है तो ब्लॉक की गतिज ऊर्जा क्या है?
(b) x = 0 तथा x = 2.0 मी के बीच ब्लॉक की अधिकतम स्थितिज ऊर्जा क्या है?
चित्र में प्रदर्शित निकाय 75 मिमी खींची स्प्रिंग के साथ मुक्त किया जाता है| 12 मिमी गिरने के पश्चात ब्लॉक के वेग की गणना करें| स्प्रिंग का बल नियतांक 1050 न्यूटन/मी है| छोटी घिरनी का द्रव्यमान उपेक्षणीय है |
1.0 किग्रा की एक गेंद `25" मी से"^(-1)` की चाल से फर्श पर ऊर्ध्वाधर गिरती है तथा `10" मी से"^(-1)` की प्रारम्भिक चाल से वापस लौटती है (rebounds) |
(a) प्रत्यावस्थान-गुणांक (coefficient of restitution) ज्ञात कीजिए |
(b) फर्श से सम्पर्क के दौरान गेंद पर कितना आवेग (impulse) कार्यरत होता है?
(c) यदि गेंद 0.020 सेकण्ड तक फर्श के सम्पर्क में रहे तो फर्श पर कितना औसत बल आरोपित होगा ?
`m_(1)=2.0` किग्रा तथा `m_(2)=5.0` किग्रा के दो गुटके एक घर्षणहीन तक पर क्रमश: `v_(1)=10" मी से"^(-1)` तथा `v_(2)=3.0" मी से"^(-1)` के वेगों से एक ही दिशा में चल रहे हैं, तथा `m_(2),m_(1)` से आगे है| (चित्र)| `m_(2)` के पिछले पार्श्व (backside) पर एक आदर्श स्प्रिंग जुड़ा है, जिसका बल-नियतांक `k=1120" न्यूटन मी"^(-1)` है | गुटकों के टकराने पर स्प्रिंग में अधिकतम संपीडन (compression) कितना होगा?
एक बल `F=(-k)/(x^(2))(x ne 0)` एक कण पर x-दिशा में आरोपित होता है| कण को `x=+a` से `x=+2a` तक विस्थापित करने में बल द्वारा किया गया कार्य ज्ञात किजिए| (यहाँ k एक धनात्मक नियतांक है)
एक कण x-अक्ष के अनुदिश x = 0 से x = 5 मी तक बल `F=7-2x+3x^(2)` न्यूटन के अन्तर्गत चलता है| इस प्रक्रम में किया गया कार्य ज्ञात किजिए |
एक बम समान द्रव्यमान के तीन खण्डों में विस्फोटित हो जाता है| यदि इनमें से दो खण्ड एक-दूसरे के लम्बवत क्रमश: `9" मी से"^(-1)` तथा `12" मी से"^(-1)` के वेग से करते हैं तो तीसरे खण्ड की चाल तथा गति की दिशा ज्ञात किजिए |
एक चेन एक घर्षण रहित मेज के ऊपर इस प्रकार रखी है कि उसका `(1)/(n)` भाग मेज के किनारे से नीचे लटका है| यदि चेन की लम्बाई l तथा द्रव्यमान m हो तो चेन के लटके हुए भाग को ऊपर खींचने में कितना कार्य करना पड़ेगा ?
विराम अवस्था से एकसमान त्वरण से गति करते पिण्ड की गतिज ऊर्जा m वें तथा `(m+1)` वें सेकण्ड में होने वाली वृद्धियों का अनुपात ज्ञात किजिए |
एक पिण्ड पृथ्वी तल से `9.8" मी से"^(-1)` के वेग भूमि के ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर फेंका जाता है तो किस ऊँचाई पर उसकी गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज उर्जाएँ बराबर होंगी?
4m द्रव्यमान का एक पिण्ड जो विरामावस्था में है, तीन टुकड़ों में विस्फोटित हो जाता है| इनमें से समान द्रव्यमान m वाले दो टुकड़े परस्पर लम्बवत दिशाओं में v चाल से गतिमान हो जाते हैं| विस्फोट में कुल मुक्त ऊर्जा की गणना किजिए |
उदाहरण questions and complete solutions for chapter कार्य, ऊर्जा एवं सामर्थ्य of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12