Complete Solutions to प्रश्नावली स्तर 1 (कार्य) of chapter कार्य, ऊर्जा एवं सामर्थ्य of Class 12 book with complete answers and questions

Class 12PHYSICS
Chapterकार्य, ऊर्जा एवं सामर्थ्य
ARIHANT HINDIप्रश्नावली स्तर 1 (कार्य)
Number Of Questions70
Academic Year2023-24
  1. एक बल के अन्तर्गत् एक 2 किग्रा का पिण्ड ऐसे घूमता है, कि उसकी स्थिति x, समय t के रूप में `x = t^(3)//3` द्वारा दी गई है। जहाँ h मीटर में, t सेकण्ड में है। पहले दो सेकण्ड में बल द्वारा किया गया कार्य है


    View Solution
  2. 2 किलो न्यूटन भार तथा 10 मी लम्बाई वाले एक ब्लॉक को क्षैतिज से `15^(@)` पर झुके चिकने समतल पर ऊपर की ओर खींचा जा रहा है, किया गया कार्य है `[sin15^(@)=0.2588]`


    View Solution
  3. एक m द्रव्यमान h ऊँचाई से एक रस्सी की सहायता से एक नियत त्वरण g/2 के अन्तर्गत् नीचे आता है। रस्सी द्वारा किया गया कार्य होगा


    View Solution
  4. एक इलेक्ट्रॉन एवं एक प्रोटॉन पारस्परिक बलों के प्रभाव से गतिमान हैं। गति के दौरान इस तंत्र की गतिज ऊर्जा के परिवर्तन की गणना करते समय हम एक के द्वारा दूसरे पर लगने वाले चुंबकीय बलों की उपेक्षा कर देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि,


    View Solution
  5. एक 0.2 किग्रा द्रव्यमान की एक गेंद ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर हाथ से बल लगाकर फेंकी गई है। यदि हाथ को 0.2 मी पीछे हटाकर गेंद को फेंका जाता है, तो वह 2 मी ऊँचाई तक जाती है, बल का परिमाण है


    View Solution
  6. 20 सेमी `xx10` सेमी `xx4` सेमी की 5 किग्रा भार वाली ईंट एक बहुत बड़े आधार पर अविमीय रूप से पड़ी है। इसकी लम्बाई को लम्बवत् रखते हुए एक आधार बनाते हैं। यदि `g=10"मी"//"से"^(2)` तब किया गया कार्य है


    View Solution
  7. 10 किग्रा द्रव्यमान का एक ब्लॉक एक खुदरे तल जो क्षैतिज के साथ `45^(@)` का कोण बनाते हुए झुका है, पर फिसलता है। फिसलन का घर्षण गुणांक 0.30 है। जब ब्लॉक 5 मी फिसल जाता है, तब ब्लॉक पर घर्षण बल द्वारा किया गया कार्य लगभग है


    View Solution
  8. बच्चों के पार्क में एक फिसलनेवाली पट्टी लगी है जिसकी लंबाई 10m तथा ऊँचाई 8.0 m है (चित्र 12.E3)। इसके शीर्ष तक पहुँचने के लिए एक ऊर्ध्वाधर सीढ़ी बनी हुई है। 200 N भार वाली एक बालिका सीढ़ी से चढ़कर शीर्ष तक पहुँचकर फिसलती हुई जमीन पर आती है। पट्टी द्वारा लगाया गया औसत घर्षण बल बालिका के भार का 3/10 गुना है। निम्नलिखित का्यों की गणना करें
    (a) जब बालिका ऊपर जाती है तो सीढ़ी द्वारा उसपर किया गया कार्य
    (b) जब बालिका नीचे आती है तो पट्टी द्वारा उसपर किया गया कार्य
    (c) चढ़ना तथा उतरना मिलाकर बालिका के शरीर के अंदर स्थित बलों द्वारा किया गया कार्य


    View Solution
  9. एक प्रोटॉन विरामावस्था में रखा गया है। इसके क्षेत्र में एक अन्य धन आवेशयुक्त कण, इससे d दूरी पर विराम अवस्था में ही विमुक्त किया जाता है। दो प्रयोगों पर विचार कीजिए- पहला वह जिसमें दूसरा आवेशित कण भी प्रोटॉन ही है और दूसरा वह जिसमें दूसरा धन आवेशित कण पॉजिट्रॉन है। समान समय t में दोनों गतिमान कणों पर किया गया कार्य -


    View Solution
  10. जमीन पर उकडू बैठा हुआ एक व्यक्ति उठकर सीधा खड़ा होता है। इस प्रक्रिया में व्यक्ति पर लगने वाला पृथ्वी का प्रतिक्रिया बल


    View Solution
  11. एक गेंद एक टॉवर के शीर्ष से छोड़ी जाती है। गेंद की गति के Ist (पहले) सेकण्ड, IInd (द्वितीय) सेकण्ड तथा IIIrd (तीसरे) सेकण्ड में गुरुत्वीय बल द्वारा किए गए कार्यों का अनुपात है


    View Solution
  12. b लम्बाई, a चौड़ाई की एक प्लेट जिसका द्रव्यमान m है, प्रारम्भिक अवस्था में क्षैतिज धरातल पर इस प्रकार रखी है, कि उसकी लम्बाई धरातल के समांतर तथा चौड़ाई लम्बवत् है। इसे इसकी चौड़ाई पर खड़ा करने में किया गया कार्य है


    View Solution
  13. एक बल के अन्तर्गत् एकविमीय गति करता हुआ एक m द्रव्यमान का कण x मीटर दूरी विस्थापित होता है। समय t सेकण्ड में है, जो समीकरण `t = sqrt(x)+3` द्वारा विस्थापन से सम्बन्धित है। बल द्वारा पहले 6 सेकण्ड में किया गया कार्य जूल में है


    View Solution
  14. एक 7 किग्रा द्रव्यमान के पिण्ड पर कार्यरत् एक स्थैतिक बल `F=3x^(2)-2x+7` पिण्ड को x = 0 से x = 5 मी तक विस्थापित करता है। पिण्ड पर किया गया कार्य x' जूल है। यदि F तथा x दोनो SI मात्रकों में मापे जाते हैं। तब x' का मान है


    View Solution
  15. 0.5 किग्रा द्रव्यमान का एक कण `v=ax^(3//2)` वेग से सरल रेखीय गति करता है, जहाँ `a = 5" मी"^(-1//2)"से"^(-1)` है। x = 0 से x = 2 मी तथा इसके विस्थापन में कुल बल द्वारा किया गया कार्य कितना होगा?


    View Solution
  16. M द्रव्यमान व L लम्बाई की एकसमान जंजीर एक मेज पर इस प्रकार लटकी है, कि उसका `(2)/(3)` भाग मेज पर है। मेज तथा जंजीर के बीच घर्षण गुणांक `mu` है। जंजीर द्वारा मेज से नीचे फिसलने में लिए गए समय में घर्षण द्वारा किया गया कार्य है


    View Solution
  17. एक 5 किग्रा का पत्थर जिसका सापेक्षिक घनत्व 3 है, एक झील के तल पर रखा है, यह झील में 5 मी उठाया जाता है। यदि `g = 10" मी"//"से"^(2)` है, तब किया गया कार्य है


    View Solution
  18. एक बल 20 ग्राम के ऐसे कण पर लगा है, जिसकी स्थिति समय के फलन के रूप में `x=3t-4t^(2)+t^(3)` द्वारा दी गई है जहाँ x मी में तथा t सेकण्ड में है। पहले 4 सेकण्ड में किया गया कार्य है


    View Solution
  19. 1400 किग्रा की एक कार 54 किमी/घण्टा की चाल से एक पहाड़ी पर जैसे ही चढ़ती है, उसका इंजन बन्द हो जाता है। यदि यह अपने लक्ष्य बिन्दु, से 10 मी ऊपर पहुँच जाती है, तब घर्षण के विरुद्ध किया गया कार्य है (घर्षण द्वारा किया गया कार्य ऋणात्मक है) `(g=10" मी"//"से"^(2))`


    View Solution
  20. एक डोरी द्वारा M द्रव्यमान के पिण्ड को लम्बवत् नीचे की ओर एक दूरी d नीचे की ओर कार्यरत् नियत त्वरण `((g)/(4))` के साथ लाया जाता है। डोरी द्वारा पिण्ड पर किया गया कार्य है


    View Solution
  21. एक 5 किग्रा के ड्रम जिसकी धारिता 55 लीटर है, में पानी एक कुएँ से गिरता है, दो रस्सी ड्रम के शीर्ष पर बँधी हैं, प्रत्येक रस्सी का रेखीय द्रव्यमान घनत्व 0.5 किग्रा/मी है, कुएँ से जिसमें पानी का तल 20 मी गहराई पर है, पानी को धरातल तक उठाने में किया गया कार्य है


    View Solution
  22. एक तार की लम्बाई L है, यह एक दृढ़ पिण्ड से लटका है। इस पर F बल लगाने पर इसकी लम्बाई में वृद्धि l होती है। कार्य है


    View Solution
  23. एक बाइसिकल सवार ब्रेक लगाने के बाद 10 मी की दूरी फिसलते हुए जा सकता है। इस प्रक्रिया में सड़क द्वारा बाइसिकल पर लगाया गया बल 200 न्यूटन है और गति के ठीक विपरीत दिशा में लगता है। साइकिल द्वारा सड़क पर किया गया कार्य है


    View Solution
  24. एक चिकनी मेज पर L लम्बाई तथा M द्रव्यमान की एक समरूप चेन इस प्रकार रखी है कि इसकी लम्बाई का `(1)/(3)` भाग मेज के किनारे से नीचे लटका है लटके भाग को मेज के ऊपर खीचने में कार्य होगा


    View Solution
  25. 0.5 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड एक सरल रेखा में `v=ax^(3//2)` वेग से गतिमान है, जहाँ `a=5 "मी"^(-1//2)"से"^(-1)` है। इसके x =0 से x = 2 मी तक विस्थापन में कुल बल द्वारा किया गया कार्य है


    View Solution
  26. एक स्प्रिंग जिसका स्प्रिंग नियतांक `5xx10^(3)` न्यूटन/मी है, प्रारम्भ में इसे 5 सेमी तक खींचा जाता है। तब इसे और आगे की ओर 5 सेमी खींचने में किया गया कार्य है


    View Solution
  27. 10 किग्रा द्रव्यमान की एक 4 मी लम्बी छड़ AB क्षैतिज तल में विराम में रखी है। इसका A सिरा धरातल से जुड़ा है, इसलिए इसे लम्बवत् घुमाने के लिए 100 जूल कार्य करना पड़ता है। सिरे R को धरातल से लम्बवत ऊपर उठाया जाता है


    View Solution
  28. दो घर्षणविहीन नत पथों में से एक दूसरे की अपेक्षा, क्षैतिज से कम कोण पर झुका है। ये दोनों पथ बिन्दु A पर मिलते हैं, जहाँ से दो पत्थर विरामावस्था से छोड़े जाते हैं, जिनमें से प्रत्येक पत्थर अलग पथ पर फिसलता है जैसा चित्र में दर्शाया गया है। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?


    View Solution
  29. एक बल `F=Ay^(2)+By+C` एक पिण्ड पर y-दिशा में लगा है। इस बल द्वारा पिण्ड को `y=-a` से y = a तक विस्थापित करने में किया गया कार्य है


    View Solution
  30. बल तथा स्थिति के बीच सम्बन्ध चित्र में दिया गया है (एकविमीय स्थिति में) एक पिण्ड को x = 1 सेमी से x = 5 सेमी तक विस्थापित करने में बल द्वारा किया गया कार्य है


    View Solution
  31. एक 10 किग्रा की ईंट :-अक्ष की दिशा में घूम रही है। इसका त्वरण इसकी स्थिति के फलन के रूप में है, जो चित्र में दिखाया गया है। ईंट को h = 0 से h = 8.0 मी तक बल लगाकर विस्थापित करने में किया गया कार्य है


    View Solution
  32. एक 2 किग्रा का पिण्ड एक k = 1960 न्यूटन/मी स्प्रिंग नियतांक वाली स्प्रिंग पर 40 सेमी की ऊँचाई से गिराया जाता है। स्प्रिंग अधिकतम दब जाएगी


    View Solution
  33. एक पिण्ड पर कार्यरत् प्रतिरोधी बल तथा पिण्ड द्वारा चली गई दूरी के बीच ग्राफ चित्र में दिखाया गया है। पिण्ड का द्रव्यमान 25 किग्रा है, तथा प्रारम्भिक वेग 2 मी/से है। जब पिण्ड 4 मी की दूरी तय कर लेता है, तब उसकी गतिज ऊर्जा होगी


    View Solution
  34. एक रस्सी जिसकी लम्बाई L है, में एक पत्थर बाँधकर एक लम्बवत् वृत्त में घुमाया जाता है, रस्सी का दूसरा सिरा वृत्त के केन्द्र पर है, जिस समय पत्थर वृत्त के निम्नतम बिन्दु पर है तब उसका वेग u है, उसके वेग परिवर्तन का परिमाण, जब रस्सी क्षैतिज हो जाती है, हैं


    View Solution
  35. एक प्रत्यास्थ डोरी की लम्बाई L है तथा बल नियतांक k है, इसे एक छोटी दूरी x तक खींचा जाता है। इसे अब और आगे अन्य छोटी दूरी y तक खींचा जाता है। द्वितीय खिंचाव में किया गया कार्य है।


    View Solution
  36. सरल आवर्त गति (SHM) करते किसी कण का स्थैितिज ऊर्जा फलन है - `V(x) = 1/(2) kx^2` जहाँ k दोलित्र का बल नियतांक है। k = 0.5N/m के लिए V(x) और x का ग्राफ चित्र 6.2 में दर्शाया गया है। E ऊर्जा का कोई कण `x = pmx_m` पर पहुँच कर वापस लौटता है। यदि `x = +x_m` पर V एवं K क्रमशः कण की स्थैितिज ऊर्जा (P.E.) एवं गतिज ऊर्जा (K.E.) निरुपित करते हों तो निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही है?


    View Solution
  37. एक गेंद को लम्बवत् ऊपर की ओर एक निश्चित प्रारम्भिक वेग से फेंका जाता है। एक अन्य गेंद जिसका द्रव्यमान इसी के समान है, लम्बवत् से `60^(@)` का कोण बनाते हुए उतने ही वेग से फेंकी जाती है। इस यात्रा के उच्चतम बिन्दु पर स्थितिज ऊर्जाओं का अनुपात होगा


    View Solution
  38. एक सरल रेखा में चलने वाले कण की गतिज ऊर्जा K विस्थापन s पर `K=as^(2)` के अनुसार निर्भर है, कण पर कार्यरत् बल है


    View Solution
  39. दो पिण्डों के बीच होने वाले अप्रत्यास्थ संघट्ट के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सी राशि सदैव संरक्षित रहती है?


    View Solution
  40. जब एक व्यक्ति अपनी चाल 2 मी/से बढ़ाता है, तब उसकी गतिज ऊर्जा दो गुनी हो जाती है, व्यक्ति की वास्तविक चाल है


    View Solution
  41. एक 0.5 किग्रा द्रव्यमान की गेंद को 14 मी/से की प्रारम्भिक चाल से ऊपर की ओर फेंका जाता है तथा यह महत्तम ऊँचाई 8 मी प्राप्त करता है। ऊपर की ओर जाती गेंद पर वायु की शक्ति द्वारा किया गया कार्य है


    View Solution
  42. एक पिण्ड किसी नियत शक्ति प्रदायक ऊर्जा स्रोत के प्रभाव में एक ही दिशा में चल रहा है। चित्र में कौन-सा आरेख इसकी गति का सही विस्थापन समय ग्राफ है?


    View Solution
  43. 2 किग्रा द्रव्यमान का एक पत्थर ऊपर की ओर 98 जूल गतिज ऊर्जा के साथ प्रक्षेपित किया जाता है। ऊँचाई जिस पर गतिज ऊर्जा अपने प्रारम्भिक मान की आधी रह जाएगी, है


    View Solution
  44. एक गेंद जिसकी गतिज ऊर्जा E है, क्षैतिज से `45^(@)` के कोण पर प्रक्षेपित की जाती है। अपने प्रक्षेपण पथ के उच्चतम बिन्दु पर गेंद की गतिज ऊर्जा होगी


    View Solution
  45. एक पिण्ड निर्वात में केवल गुरुत्व के अधीन स्वतंत्रतापूर्वक गिर रहा है। इसके गिरने के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सी राशि अचर रहती है?


    View Solution
  46. स्थितिज ऊर्जा द्विपरमाण्विक अणु के दो परमाणुओं के बीच लगने वाले बल के रूप में सूत्र `U(x)=(a)/(x^(12))-(b)/(x^(6))` से दी गई है, जहाँ a व b धनात्मक नियतांक हैं तथा x परमाणुओं के बीच की दूरी है। दो परमाणुओं के निकाय के लिए स्थायी साम्यावस्था की स्थिति दी गई है


    View Solution
  47. 5 किग्रा द्रव्यमान के x-y तल में घूमते कण की स्थितिज ऊर्जा `U=(-7x+24y)` जूल से दी गई है, जहाँ x तथा y मीटर में हैं। यदि कण मूल बिन्दु से विराम से चलना प्रारम्भ करता है, तब t = 2 सेकण्ड पर कण की चाल है


    View Solution
  48. एक दौड़ते व्यक्ति की गतिज ऊर्जा उससे आधे द्रव्यमान वाले बालक से आधी है। यदि व्यक्ति 1 मी/से की गति ओर बढ़ाता है, तो उसकी गतिज ऊर्जा बालक की गतिज ऊर्जा के बराबर हो जाती है। व्यक्ति की वास्तविक चाल होगी


    View Solution
  49. एक लम्बी स्प्रिंग जब x सेमी तक खींची जाती है, तो उसमें U स्थितिज ऊर्जा संचित हो जाती है। लम्बाई बढ़ाने के लिए इसे nx सेमी तक खींचा जाता है, तब स्प्रिंग में संचित ऊर्जा होगी


    View Solution
  50. एक वक्राकार सड़क दिखाई गई है, यदि कण A से छोड़ा जाता है, तब


    View Solution
  51. दो स्प्रिंगों के स्प्रिंग नियतांक `k_(1)` व `k_(2)` हैं। दोनों में समान खिंचाव x दूरी तक होता है। यदि उनकी प्रत्यास्थ ऊर्जा `E_(1)` व `E_(2)` है, तब `(E_(1))/(E_(2))` है


    View Solution
  52. चित्र में दर्शाए गए आरेखों में से कौन-सा आरेख वायु में दोलन करते हुए किसी लोलक की कुल यांत्रिक ऊर्जा में समय के साथ होने वाले परिवर्तन का सही निरुपण करता है?


    View Solution
  53. एक 50 ग्राम की बन्दूक की गोली 10 मी/से के वेग से एक 950 ग्राम के स्थिर पिण्ड में घुस जाती है, निकाय की गतिज ऊर्जा हानि होगी


    View Solution
  54. एक कार 100 किमी/घण्टा की चाल से चल रही है। यदि कार का द्रव्यमान 95 किग्रा है, तब उसकी गतिज ऊर्जा है


    View Solution
  55. एक सरल लोलक को A से चित्रानुसार छोड़ा जाता है। यदि M लोलक का द्रव्यमान तथा l सरल लोलक की लम्बाई है, तब B पर गतिज ऊर्जा में वृद्धि है


    View Solution
  56. दो द्रव्यमान 1 व 2 ग्राम के पिण्ड समान गतिज ऊर्जा से चल रहे हैं। इनके रेखीय संवेगों के अनुपात है


    View Solution
  57. 5 किग्रा द्रव्यमान का एक पिण्ड 1 मी त्रिज्या के वृत्ताकार पथ पर गतिमान है। यदि यह पिण्ड प्रति मिनट 300 चक्कर लगाता हो, तो इसकी गतिज ऊर्जा होगी


    View Solution
  58. 2 किग्रा का एक पिण्ड 490 जल गतिज ऊर्जा के साथ लम्बवत ऊपर की ओर फेंका जाता है। ऊँचाई जिस पर पिण्ड की गतिज ऊर्जा प्रारम्भिक गतिज ऊर्जा की आधी रह जाती है, होगी


    View Solution
  59. गोलाफेंक की एक प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी 20 किग्रा द्रव्यमान वाले एक गोले को 2 मी/से. की आरंभिक चाल से `45^(@)` के कोण पर मैदान से 3 मीटर की ऊँचाई से फेंकता है। वायु के प्रतिरोध को नगण्य तथा गुरुत्वीय त्वरण को `10" मी/से"^(2)` मानते हुए, गोले के ठीक मैदान पर पहुँचते समय उसकी गतिज ऊर्जा होगी


    View Solution
  60. एक मशीन जिसकी 75% क्षमता का उपयोग किया जा सकता है, के द्वारा एक निश्चित दूरी तक 1 किग्रा के पिण्ड को फेंकने में 12 जूल ऊर्जा खर्च होती है। इस द्रव्यमान को गिराने के लिए कहा जाता है। इस द्रव्यमान के गिरते समय अन्त में वेग है


    View Solution
  61. एक 4 किग्रा का पिण्ड 8 किग्रा-मी/से संवेग से चल रहा है। एक 0.2 न्यूटन का एक बल गति की दिशा में 10 सेकण्ड के लिए लगता है। इसकी गतिज ऊर्जा में वृद्धि जूल में है


    View Solution
  62. M द्रव्यमान का एक पिण्ड h ऊँचाई से एक रेत के तल पर गिरता है। यदि पिण्ड बालू (रेत) में x सेमी तक घुस जाती है, बालू द्वारा पिण्ड पर लगाया गया औसत प्रतिरोध है


    View Solution
  63. एक 50 किग्रा के पिण्ड को एक ऐसी मशीन द्वारा जिसकी क्षमता का 90% उपयोग किया जाता है, से एक निश्चित ऊँचाई तक फेंकने में 5000 जूल ऊर्जा लगती है। यदि द्रव्यमान को छोड़ा जाये, तब धरातल से टकराते समय इसकी गतिज ऊर्जा होगी


    View Solution
  64. पिण्ड की स्थिति समय के रूप में निम्न प्रकार दिखाई गई है
    `x=2t^(4)+5t+4`
    पिण्ड का द्रव्यमान 2 किग्रा है। इसकी गतिज ऊर्जा में गति प्रारम्भ होने के 1 सेकण्ड बाद वृद्धि है


    View Solution
  65. 3 किग्रा द्रव्यमान का एक बम का गोला हवा में दो भागों में 2 किग्रा व 1 किग्रा में फट जाता है। छोटा द्रव्यमान 80 मी/से की चाल से चल रहा है, दोनों टुकड़ों की कुल ऊर्जा है


    View Solution
  66. 9 किग्रा का एक बम 3 किग्रा व 6 किग्रा के दो भागों में फट जाता है। 3 किग्रा वाले भाग का वेग 1.6 मी/से है, तब 6 किग्रा वाले भाग की गतिज ऊर्जा है


    View Solution
  67. एक इंजन लगातार एक छिद्र से जल निकालता है। छिद्र से जल निकालने की गति v है तथा छिद्र से निकले k प्रतिएकांक लम्बाई के जल, जो छिद्र को छोड़ता है,तब वह दर ज्ञात कीजिये जिससे इंजन जल को गतिज ऊर्जा प्रदान करता है


    View Solution
  68. स्थायी साम्यावस्था में, एक पिण्ड में होता है


    View Solution
  69. एक पत्थर एक ऊँचे टॉवर की चोटी से छोड़ा जाता है, पत्थर के छोड़े जाने के तीन सेकण्ड बाद गतिज ऊर्जा तथा अगले तीन सेकण्ड में पत्थर की गतिज ऊर्जाओं में अनुपात है


    View Solution
  70. एक m, द्रव्यमान व a ऊँचाई का आयताकार तख्ता एक क्षैतिज पृष्ठ पर रखा है। एक अन्य `m_(2)` द्रव्यमान व b ऊँचाई का तख्ता पहले तख्ते के ऊपर रखा है। निकाय की गुरुत्वीय स्थितिज ऊर्जा है


    View Solution

प्रश्नावली स्तर 1 (कार्य) questions and complete solutions for chapter कार्य, ऊर्जा एवं सामर्थ्य of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12