| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | गतिकी |
| ARIHANT HINDI | उदाहरण |
| Number Of Questions | 13 |
| Academic Year | 2023-24 |
एक व्यक्ति पूर्व दिशा में 3 मी चलता है, फिर उत्तर दिशा में 4 मी चलता है। व्यक्ति द्वारा चली गयी दुरी तथा विस्थापन ज्ञात कीजिए।
एक व्यक्ति 10 किमी दूर स्थित अपने ऑफिस 2.5 किमी/घण्टा की नियत चाल से जाता है तथा 4 किमी/घण्टा की नियत चाल से लौटता है। पूरी यात्रा के लिए व्यक्ति की औसत चाल ज्ञात कीजिए।
माना किसी क्षण t पर एक कण का स्थिति सदिश `r=xhati+yhatj+zhatk` है, तब कण का वेग ज्ञात कीजिए।
एक गतिमान कण के लिए `s=3t^(3)-2t^(2)` मी है। 4 सेकण्ड पश्चात कण का त्वरण ज्ञात कीजिये
एक कण का त्वरण `a=(3t^(2)+2t+2)" मी/से"^(2)` समय t (सेकण्ड में) पर निर्भर करता है। यदि कण समय t =0 पर 2 मी/ से के वेग से गति प्रारम्भ करता है तो 2 सेकण्ड के बाद कण का वेग ज्ञात कीजिए।
एक पिण्ड सरल रेखा के अनुदिश 2 सेकण्ड तक `3"मी/से"^(2)` के त्वरण से तथा तब 3 सेकण्ड तक `4"मी/से"^(2)` के त्वरण से गति करता है। इसका औसत त्वरण कितना है?
एक कार x-y तल में `(3hati+4hatj)" मी से"^(-2)` के त्वरण से चलती है।
(a) माना t =0 पर कार मूल बिन्दु पर स्थिर अवस्था में है। समय के फलन के रूप में कार के वेग के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए।
(b) कार के पथ की समीकरण तथा कार का स्थिति सदिश ज्ञात कीजिए।
एक कण ऊर्ध्वाधर ऊपर की और `40" मी से"^(-1)` के वेग से फेका जाता है। कण द्वारा तय किया गया विस्थापन तथा दुरी (a) 2 सेकण्ड, (b) 4 सेकण्ड तथा (c) 6 सेकण्ड में ज्ञात कीजिए। `(g=10" मी से"^(-2))`
किसी गतिमान कण (x -अक्ष के अनुदिश) का विस्थापन समीकरण है `x=t^(3)-12t+20` जहाँ x मीटर में तथा t सेकण्ड में है।
(a) समय t =0 पर, कण की स्थिति तथा वेग ज्ञात कीजिए।
(b) बताइये कि कण वेग शून्य है तब उसकी स्थिति ज्ञात कीजिए।
सरल रेखा में गतिमान कण का वेग समीकरण निम्न है `v=3t^(2)+2t+10` जहाँ `v" m/ s"` में तथा t सेकण्ड में है। ज्ञात कीजिए
(a) t=1 सेकण्ड पर कण का माध्य स्थिति से विस्थापन, यदि t=0 पर विस्थापन 20 मी है।
(b) त्वरण-समय समीकरण है।
सरल रेखीय गति में किसी कण का विस्थापन समीकरण `x=1-t-t^(2)` से दिया जाता है। गति का सही निरूपण है।
निम्न दर्शाए वेग-समय ग्राफ के लिए अन्तिम दो सेकण्ड में पिण्ड द्वारा तय की दुरी तथा पुरे सात सेकण्ड में पिण्ड द्वारा तय की गई दुरी का अनुपात ज्ञात कीजिए।

सीता 1 मी/से के वेग से पूर्व की ओर तथा गीता 2 मी/से के वेग से पश्चिम की ओर जा रही है। गीता के सापेक्ष सीता का वेग क्या होगा ?
उदाहरण questions and complete solutions for chapter गतिकी of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12