| Class 12 | PHYSICS |
| Chapter | गतिकी |
| ARIHANT HINDI | साधित उदाहरण |
| Number Of Questions | 15 |
| Academic Year | 2023-24 |
एक मोटर नाव नदी के दो किनारो के बीच की लंबवत दुरी, धारा की दिशा में `t_(1)=8` घण्टे में तथा धारा के विपरीत दिशा `t_(1)=12` घण्टे में तय करती है। शान्त जल में नाव द्वारा यह दुरी तय करने में कितना समय लगेगा ?
5 सेकण्ड तक गुरुत्व के अधीन गिरने के बाद कोई पिण्ड शीशे से होकर जाता है और अपना आधा वेग खो देता है। यदि वह पिण्ड अब पृथ्वी पर 1 सेकण्ड में पहुँच जाये तो पृथ्वी से शीशे की ऊँचाई ज्ञात कीजिये।
एक कण घर्षणहीन नत समतल पर फिसलकर नीचे की ओर गति कर रहा है। विरामावस्था से समतल के अनुदिश 4.9 मी फिसलने में कण का वेग `4.9sqrt2" मी से"^(-1)` हो जाता है। समतल का झुकाव कोण ज्ञात कीजिये।
अचर त्वरण से सरल रेखा में चलने वाला एक कण 5वें सेकण्ड में 25 मी तथा 7वें सेकण्ड में 33 मी चलता है। कण का प्रारम्भिक वेग ज्ञात कीजिये।
एक पिण्ड मीनार की चोटी से स्वतन्त्र रूप से गिरता है तथा गिरने के समय के अन्तिम सेकण्ड में पूरी ऊँचाई का `(9)/(25)` वाँ भाग चलता है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
एक पिण्ड विरामावस्था से किसी ऊँचाई से गिराया जाता है और भूमि पर 5 सेकण्ड में पहुँच जाता है। यदि वह 3 सेकण्ड के बाद रोककर, फिर गिरने दिया जाये, तो ज्ञात कीजिये कि वह शेष दूरी कितने समय में पूरी करेगा?
एक कण `v=(3+6t+9t^(2))" सेमी से"^(-1)` के वेग से गतिमान है। ज्ञात कीजिए
(a) t = 3 सेकण्ड पर कण का त्वरण
t= 5 सेकण्ड से t=8 सेकण्ड के समयान्तराल में कण का विस्थापन।
एक सरल रेखा के अनुदिश कण की गति फलन `x=(2t-3)^(2)` से व्यक्त होता है, जहाँ x मीटर में तथा t सेकण्ड में है।
(a) t=2 सेकण्ड पर स्थिति, वेग तथा त्वरण ज्ञात कीजिए।
(b) मूल बिन्दु पर कण का वेग ज्ञात कीजिए।
एक मक्खी एक सरल रेखा में वेग `(t-2)" मी से"^(-1)` से एक बिन्दु A से अन्य बिन्दु B तक 4 सेकण्ड में उड़कर पहुँचती है। A तथा B के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए।
एक गुब्बारा `10" मी से"^(-1)` की चाल से ऊपर की ओर जा रहा है। जब यह पृथ्वी तल से 400 मी की ऊँचाई पर है, तो इससे एक पत्थर धीरे से नीचे गिराया जाता है। पत्थर पृथ्वी पर किस वेग से तथा कितने समय पश्चात् पहुँचेगा? (`g=10" मी से"^(-2)`)
चार व्यक्ति K, L, M व N प्रारम्भ में किसी वर्ग के कोनों पर खड़े हैं, जिसकी प्रत्येक भुजा की लम्बाई d है। यदि प्रत्येक व्यक्ति वेग से इस प्रकार चलना प्रारम्भ करे कि K सदैव L की ओर, L,M की ओर, M सीधे N की ओर व N सीधे K की ओर रहे, तो चारों व्यक्ति कब मिलेंगे
किसी समय पर एक कण का विस्थापन-समय ग्राफ समय-अक्ष से `45^(@)` का कोण बनाता है। 1 सेकण्ड पश्चात्, यह समय-अक्ष से `60^(@)` का कोण बनाता है। कण का त्वरण क्या है?
सरल रेखा में चलते एक कण का त्वरण-समय ग्राफ चित्र में प्रदर्शित है। t=0 पर कण का वेग `2" मी से"^(-1)` है। 4 सेकण्ड पश्चात् उसका वेग ज्ञात कीजिए।
यदि दो गाड़ियों एक ही स्थान से क्रमशः u तथा v वेग से अचर त्वरण `alpha` तथा `beta` से गति प्रारम्भ करके समान दूरी तय करके एक साथ पहुंचती हैं तो x के मान की गणना कीजिये।
x -अक्ष के अनुदिश गतिमान एक कण का वेग-समय ग्राफ प्रदर्शित है। विस्थापन-समय ग्राफ कैसा होगा ?

साधित उदाहरण questions and complete solutions for chapter गतिकी of ARIHANT PHYSICS (HINDI) of Class 12