| Class 12 | MATHS |
| Chapter | 3D-COORDINATE GEOMETRY |
| ALLEN HINDI | EXERCISE -04 [B] (BRAIN STORMING SUBJECTIVE EXERCISE) |
| Number Of Questions | 7 |
| Academic Year | 2023-24 |
एक समतल बिन्दु P(f,g, h) से, OP के लम्बवत्, जहाँ 'O' मूल बिन्दु है, गुजरता है, जो निर्देशी अक्षों को, B, C पर मिलता है, सिद्ध कीजिए कि त्रिभुज ABC का क्षेत्रफल `r^(5)/(2fgh)` होगा, जहाँ OP=r है।
उस रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए जो बिन्दु (2, -1, 3) से खींची जाती है तथा रेखा `(x-1)/2 = (y-2)/3 = (z-3)/4` तथा `(x-4)/4 = y/5 = (z+3)/3` के लम्बवत् है।
चतुष्फलक OABC के चार कोणीय बिन्दुओं के स्थिति सदिश क्रमशः(0, 0, 0), (0, 0, 2), (0, 4, 0) तथा (6, 0, 0) है। एक बिन्दुक चतुष्फलक के अन्दर, चारों फलकों से r दूरी पर है। 'r' का मान ज्ञात कीजिए।
रेखा `(x+6)/5 = (y+10)/3 = (z+14)/8`, समद्विबाहु समकोण त्रिभुज का कर्ण है, जिसका सम्मुख शीर्ष (7, 2, 4) है। शेष भुजाओं की समीकरण ज्ञात कीजिए।
यदि दो लम्बवत् सरल रेखायें जिनकी दिक् कोज्यायें `l,m,n` है `al + bm + cn = 0` तथा`fmn + gnl + hlm=0` को सन्तुष्ट करती है, तो प्रदर्शित कीजिए कि `f/a + g/b + h/c=0` होगा।
बिन्दु (7, 2, -1) से जाने वाली, समतल `x-2y+3z=0` में स्थित अधिकतम प्रवणता वाली रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए, जबकि अक्ष इस प्रकार है कि समतल `2x + 3y - 4z = 0` क्षैतिज हो।
माना ABCD एक चतुष्फलक इस प्रकार है कि कोरे AB, AC तथा AD परस्पर लम्बवत् है। माना त्रिभुज ABC, ACD तथा ADB का क्षेत्रफल क्रमशः x. y तथाz वर्ग इकाई है। त्रिभुज BCD का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
EXERCISE -04 [B] (BRAIN STORMING SUBJECTIVE EXERCISE) questions and complete solutions for chapter 3D-COORDINATE GEOMETRY of ALLEN HINDI of Class 12