| Class 12 | MATHS |
| Chapter | TANGENT & NORMAL |
| ALLEN HINDI | EXERCISE 4 (A) CONCEPTUAL SUBJECTIVE EXERCISE |
| Number Of Questions | 18 |
| Academic Year | 2023-24 |
बिंदु (1,2) से वक्र `y^(2)-2x^(3)-4y+8=0` पर खींची गई स्पर्श रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए।
वक्र `x^(2)=4y` के अभिलंब का समीकरण ज्ञात कीजिए जो बिंदु (1,2) से गुजरता है।
सिद्ध कीजिए कि वक्र `x^(2//3)+y^(2//3)=c^(2//3)` की स्पर्श रेखा द्वारा निर्देशी अक्षों के बीच काटे गये अंतः खण्ड की लम्बाई अचर है।
यदि वक्र `y=x^(2)-5x+6` की स्पर्श रेखा बिंदु `M(a,6)` से गुजरती है तो a के मानों का समुच्चय ज्ञात कीजिए।
रेखा `x+2y=0` के समांतर वक्र `y=cos(x+y),-2pilexle2pi` की सभी स्पर्श रेखायें ज्ञात कीजिए।
वक्र `y=(1+x)^(y)+sin^(-1)(sin^(2)x)` पर x = 0 से खींची गयी स्पर्श रेखा का समीकरण है-
सिद्ध कीजिए कि वक्र `x=2asin t+asin t cos^(2)t,y=-acos^(3)t` का निर्देशी अक्षों के मध्य अभिलम्ब का खण्ड 2a के बराबर है।
एक फलन प्राचलिक रूप से समीकरण
`x=[(2t+t^(2) "sin"1/t,यदि,t!=0),(0,यदि,t=0):}` तथा `y=[(1/t"sin"t^(2), यदि t!=0),(0,यदि t=0):}`
से परिभाषित है। t=0 पर बिंदु के लिए स्पर्श रेखा तथा अभिलंब की समीकरण ज्ञात कीजिए यदि विद्यमान हो।
वक्र `x^(2)y=1-y` वक्र `xy=1-y` को जिन बिंदुओं पर प्रतिच्छेदित करते है उन बिंदुओं पर खींची गई स्पर्श रेखाओं का प्रतिच्छेद बिंदु ज्ञात कीजिए।
a.वक्रों `y^(2)=(2x)/(pi)` तथा `y=sinx` के मध्य `x=(pi)/2` पर प्रतिच्छेदन कोण ज्ञात कीजिए।
b. वक्रों `y^(2)=4x` तथा `x^(2)+y^(2)=5` के मध्य प्रतिच्छेदन कोण ज्ञात कीजिए।
सिद्ध कीजिए कि वक्र `ln(x^(2)+y^(2))=C"tan"^(-1)y/x` के किसी बिंदु A पर स्पर्श रेखा तथा A को मूल बिंदु से मिलाने वाली रेखा के बीच कोण, वक्र पर स्थित बिंदु A की स्थिति से स्वतंत्र है।
a. यदि वक्र `(x^(2))/a+(y^(2))/b=1` तथा `(x^(2))/(a’)+(y^(2))/(b’)=1` एक दूसरे को लम्बकोणीय काटते है तो प्रतिबंध ज्ञात कीजिए।
b. दर्शाइए कि वक्र `(x^(2))/(a^(2)+K_(1))+(y^(2))/(b^(2)+K_(1))=1` तथा `(x^(2))/(a^(2)+K_(2))+(y^(2))/(b^(2)+K_(2))=1, (K_(1)!=K_(2))` एक दूसरे को लम्बकोणीय प्रतिच्छेदन करते है।
a.n का मान ज्ञात कीजिए ताकि वक्र `xy^(n)=a^(n+1)` के किसी भी बिंदु पर अधोलम्ब अचर हो।
b. सिद्ध कीजिए कि वक्र `y=a.ln(x^(2)-a^(2))` में स्पर्श रेखा तथा अधो स्पर्श रेखा की लम्बाईयों का योगफल, स्पर्श बिंदु के निर्देशांक के गुणनफल के साथ परिवर्तित होता है।
R=13 m त्रिज्या के अर्द्ध गोलाकार टेंक से `6m^(3)` /min की दर से पानी निकलता है। जब पानी y मीटर गहरा है तो अर्द्ध गोलाकार टेंक में पानी का आयतन `V=(pi)/3 y^2(3R-y)` से दिया जाता है तो ज्ञात कीजिए।
a. जब पानी `8m` गहरा हो तो पानी का स्तर किस दर से परिवर्तित होगा।
b. जब पानी 8m गहरा हो तो पानी के सतह की त्रिज्या किस दर से परिवर्तित होगी।
एक पाईप से रेत 12cc/sec की दर से गिरती है। गिरती हुई रेत इस प्रकार से शंकु बनाती हे कि शंकु की ऊंचाई सदैव आधार की त्रिज्या की 1/6 होगी। जब ऊंचाई 4 सेमी हो तो शंकु की ऊंचाई किस दर से बढ़ेगी।
यदि त्रिभुज ABC में भुजा c तथा कोण C अचर है जबकि शेष अवयव थोड़े परिवर्तित होते हैं तो प्रदर्शित कीजिए कि `(da)/(cos A)+(db)/(cos B)=0` है।
a. (i)`sqrt(36.6)` तथा (ii) `root(3)(26)` का सन्निकटन मान ज्ञात करने के लिए अवकलन का प्रयोग कीजिए।
b. यदि गोले के त्रिज्या 9 सेमी नापी जाती है जिसमें त्रुटि 0.03 सेमी है तो इसका आयतन ज्ञात करने में सन्निकट त्रुटि ज्ञात कीजिए।
1.5 मीटर लम्बा एक आदमी 4.5 मीटर ऊंचे एक बिजली के खम्भे से 4 किमी/घण्टा की गति से दूर जा रहा है।
a. परछाई के दूर का सिरा किस गति से सड़क पर गति करेगा।
b. परछाई की लम्बाई किस गति से बढ़ेगी।
EXERCISE 4 (A) CONCEPTUAL SUBJECTIVE EXERCISE questions and complete solutions for chapter TANGENT & NORMAL of ALLEN HINDI of Class 12