| Class 12 | MATHS |
| Chapter | TANGENT & NORMAL |
| ALLEN HINDI | EXERCISE -4 (B) BRAIN STROMING SUBJECTIVE EXERCISE |
| Number Of Questions | 10 |
| Academic Year | 2023-24 |
वक्र `y=ax^(3)+bx^(2)+cx+5,`x- अक्ष को `P(-2,0)` पर स्पर्श करता है तथा y- अक्ष को बिंदु Q पर काटता है जहां इसकी प्रवणता 3 है a,b,c ज्ञात कीजिए।
समय `tgt0` पर गोले के आयतन को बढ़ने की दर उसकी त्रिज्या के व्युत्क्रम के समानुपाती होगी t=0 पर गोले की त्रिज्या 1 इकाई तथा t=15 पर त्रिज्या 2 इकाई है।
a. गोले की त्रिज्या समय t के फलन के रूप में ज्ञात कीजिए।
b. किस समय t पर गोले का आतयन t=0 पर उसके आयतन का 27 गुना होगा।
यदि वक्र के बिंदु पर स्पर्श रेखा तथा अभिलम्ब की मूल बिंदु से दूरी क्रमशः `p_(1)` तथा `p_(2)` है यदि उपरोक्त स्थिति में वक्र `x^(2//3)+y^(2//3)=a^(2//3)` है तो प्रदर्शित कीजिए कि `4p_(1)^(2)+p_(2)^(2)=a^(2)` है।
A तथा B परवलय `y=x^(2)` पर बिंदु है। A तथा B पर स्पर्श रेखा C पर मिलती है। त्रिभुज ABC की C से माध्यिका की लम्बाई m इकाई है। त्रिभुज का क्षेत्रफल m के पदों में ज्ञात कीजिए।
वक्र `y=x^(3)` के बिंदु `P_(1){(0,0)` के अतिरिक्त`}` पर स्पर्श रेखा खींची जाती है जो वक्र को पुनः `P_(2)` मिलती है। `P_(2)` पर स्पर्श रेखावक्र को `P_(3)` पर मिलती है तथा इसी प्रकार यह क्रम चलता रहता है प्रदर्शित कीजिए कि `P_(1),P_(2),P_(3),………….P_(n)` के भुज गुणोत्तर श्रेणी बनाते है तथा अनुपात [क्षेत्रफल `(DeltaP_(1)P_(2)P_(3)]//["क्षेत्रफल"(DeltaP_(2)P_(3)P_(4)]` ज्ञात कीजिए।
यदि परवलय `y=-a^(2)x^(2)+5ax-4` की जीवा वक्र `y=1/(1-x)` को बिंदु `x=2` पर स्पर्श करती है तथा उस बिंदु पर समद्विभाजित होती है तो a का मान ज्ञात कीजिए।
सिद्ध कीजिए कि वक्र `y=a/2 ln (a+sqrt(a^(2)-x^(2)))/(a-sqrt(a^(2)-x^(2)))-sqrt(a^(2)-x^(2))` की स्पर्श रेखा का रेखाखण्ड, जो y- अक्ष तथा स्पर्श बिंदु के बीच स्थित है की लम्बाई निश्चित है।
यदि वक्र `x^(3)+y^(3)=a^(3)` के बिंदु `(x_(1),y_(1))` पर बनी स्पर्श रेखा, वक्र को पुनः बिंदु `(x_(2),y_(2))` पर मिलती है तो प्रदर्शित कीजिए कि `(x_(2))/(x_(1))+(y_(2))/(y_(1))=-1`
xy तल में एक चर त्रिभुज ABC का लम्बकेंद्र शीर्ष B पर है स्थिर शीर्ष A मूल बिंदु पर है तथा तीसरी शीर्ष C परवलयन `y=1+(7x^(2))/36` पर है। बिंदु B, बिंदु (0,1) से समय t=0 पर गति प्रारंभ करता है तथा y- अक्ष के अनुदिश अचर वेग 2 cm/sec से ऊपर की तरफ चलता है। किस गति से त्रिभुज का क्षेत्रफल बढ़ेगा जब `t=7/2` सेकण्ड हो।
वक्र `y=x^(2)` का कौन सा अभिलम्ब सबसे छोटी जीवा बनता है?
EXERCISE -4 (B) BRAIN STROMING SUBJECTIVE EXERCISE questions and complete solutions for chapter TANGENT & NORMAL of ALLEN HINDI of Class 12