| Class 12 | MATHS |
| Chapter | ELLIPSE |
| ALLEN HINDI | EXERCISE - 04 - (B) |
| Number Of Questions | 10 |
| Academic Year | 2023-24 |
वृत `x^(2) + y^(2) = a^(2)` के किसी बिन्दु P पर स्पर्श रेखा, स्थिर बिन्दु A (a. 0) पर बनी स्पर्श रेखा, T पर मिलती है तथा T को B से मिलाते है, जो A से गुजरने वाले व्यास का दूसरा सिरा है। सिद्ध कीजिए कि AP और BT के प्रतिच्छेद बिन्दुका बिन्दुपथ एक दीर्घवृत्त होगा, जिसकी उत्केन्द्रता `1/sqrt(2)` है।
यदि दीर्घवृत्त `16x^(2) + 11y^(2) = 256` की, किसी बिंदु `(4 cos phi, (16)/(sqrt11) sin phi)` पर स्पर्शी, वृत्त `x^(2) + y^(2) - 2x = 15` की भी स्पर्शी हो, तो `phi` का मान है
परवलय `y^(2) = 4x` और दीर्घवृत्त `3x^(2) + 8y^(2) = 48` की उभयनिष्ठ स्पर्श रेखाओं, परवलय को A व B तथा दीर्घवृत्त को C औरD पर स्पर्श करती है। तब चर्तुभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
दीर्घवृत्त `x^(2) + 4y^(2) = 16` के अन्दर स्थित बड़े से बड़े वृत्त का समीकरण ज्ञात कीजिए जिसका केन्द्र (1, 0) हो।
सिद्धकीजिए कि दीर्घवृत्त `x^(2)/a^(2) + y^(2)/b^(2) = 1` की नाभियजीवा, जो दीर्घ अक्ष के साथ θ कोण बनाती है की लम्बाई `(2ab^(2))/(a^(2) sin^(2) theta + b^(2) cos^(2) theta)` होगी।
दीर्घवृत्त `x^(2)/a^(2) + y^(2)/b^(2) = 1` के बिन्दु पर स्पर्श रेखा, दीर्घ अक्ष को T पर काटती है और बिन्दु P से उसी अक्ष पर डाले गये लम्ब का पाद N है।प्रदर्शित कीजिए कि, NT को व्यास मानकर बनाया गया वृत, सहायक वृत्त को लम्ब कोणीय रूप से काटेगा।
दीर्घवृत्त `x^(2)/a^(2) + y^(2)/b^(2) = 1` पर बिन्दु `(x_(1), y_(1))` से खींची गई स्पर्श रेखायें समकोण पर काटती है। प्रदर्शित कीजिए कि सम्पर्क बिन्दुओं पर बने अभिलम्ब, रेखा `y/y_1 = x/x_1` पर मिलते हैं।
यदि दीर्घ `x^(2)/a^(2) + y^(2)/b^(2) = 1` पर बिन्दु P,Q,R जिनके उत्केन्द्र कोण `alpha, beta, gamma` है, पर बने अभिलम्ब संगामी है, तो प्रदर्शित कीजिए कि `|(sin alpha" "cos alpha" "sin 2 alpha), (sin beta" "cos beta" "sin 2 beta), (sin gamma" "cos gamma" "sin 2 gamma)|` 0 होगा।
माना दीर्घवृत्त `x^(2)/a^(2) + y^(2)/b^(2) = 1` के केन्द्र से, दीर्घवृत्त के बिन्दु P पर बनी स्पर्श रेखा की लम्बवत् दूरी d है। यदि `F_(1)` तथा `F_(2)` दीर्घवृत्त की दो नाभियाँ है, तो प्रदर्शित कीजिए कि `(PF_(1) - PF_(2))^(2) = 4a^(2) [1 - b^(2)/d^(2)]` होगा।
माना वृत्त निकाय `x^(2) + y^(2) = r^(2) , 2 lt r lt 5` है। यदि प्रथम पाद में निकाय के एक वृत्त व दीर्घवृत्त `4x^(2) + 25y^(2) = 100` की उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा, निर्देशाक्षों कोA तथा B पर मिलती है, तो AB के मध्य बिन्दुका बिन्दुपथ ज्ञात कीजिए।
EXERCISE - 04 - (B) questions and complete solutions for chapter ELLIPSE of ALLEN HINDI of Class 12