| Class 12 | MATHS |
| Chapter | ELLIPSE |
| ALLEN HINDI | EXERCISE - 04 - (A) |
| Number Of Questions | 19 |
| Academic Year | 2023-24 |
उस दीर्घवृत्त का समीकरण ज्ञात कीजिए जिसकी एक नाभि (-1, 1), संगत नियता `x-y+3=0` और उत्केन्द्रता `(1)/(2)` है।
निम्न दीर्घवृत्तों के नाभिलम्ब, उत्केन्द्रता तथा नाभियों के निर्देशांक ज्ञात कीजिए :
(a) `x^(2) + 3y^(2) = a^(2)`
(b) `5x^(2) + 4y^(2) = 1`
दीर्घवृत्त की उत्केन्द्रता ज्ञात कीजिए, जिसमें नाभियों के बीच की दूरी 10 तथा नाभि तथा संगत नियता के बीच की दूरी 15 है।
यदि दीर्घवृत्त की नाभि तथा संगत नियता(3, 4) व x + y - 1 = 0 तथा उत्केन्द्रता `1/2` है, तो दीर्घ अक्ष के सिरों के निर्देशांक ज्ञात कीजिए।
एक दीर्घवृत्त,बिन्दुओं (-3, 1) और 2, -2) से गुजरता है और इसके मुख्य अक्ष, निर्देशी अक्षों के अनुदिश तो दीर्घवृत्त का समीकरण ज्ञात कीजिए।
दीर्घवृत्त `4x^(2)+9y^(2)-8x-36y+4=0` की नाभिलम्ब जीवा है
`alpha` के मानों का समुच्चय ज्ञात कीजिए जिसके लिए बिन्दु `(7 - 5/4 alpha, alpha)` दीर्घवृत्त `x^(2)/25 + y^(2)/16 = 1` के अन्दर स्थित हो।
वह प्रतिबन्ध ज्ञात कीजिए कि, रेखा `px + qy = r` दीर्घवृत्त `x^(2)/a^(2) + y^(2)/b^(2) = 1` को, उन बिन्दुओं पर काटती है जिनके उत्केन्द्र कोण का अन्तर `pi/4` है।
उन रेखाओं के समीकरण ज्ञात करें जो अक्षों पर समान अन्तःखण्ड काटती है एवं दीर्घवृत `x^2/16+y^2/9=1` को स्पर्श करती है।
मानक दीर्घवृत्त के बिन्दु `alpha` पर स्पर्श रेखा, सहायक वृत्त को दो बिन्दुओं पर मिलती है, जो केन्द्र पर समकोण अन्तरित करते हैं। तो प्रदर्शित कीजिए कि दीर्घवृत्त की उत्केन्द्रता `(1 + sin^(2) alpha)^(-1//2)` होगी।
दीर्घवृत्त `x^(2)/50 + y^(2)/32 = 1` की स्पर्श रेखा की समीकरण ज्ञात कीजिए जो बिन्दु (15, 4) से गुजरती हो।
ABC एक समद्विबाहु त्रिभुज है, जिसमें आधार BC इसकी ऊँचाई का दुगना है। एक बिन्दु,त्रिभुजके अन्दर इस प्रकार गमन करता है कि BC से इसकी दूरी का वर्ग, त्रिभुज की दो समान भुजाओं तथा से डाले गए लम्बों द्वारा बने आयत के क्षेत्रफल का आधा है। दर्शाइए कि, P का बिन्दुपथ एक दीर्घवृत्त होगा, जिसकी उत्केन्द्रता `sqrt(2/3)` होगी तथा यह BAC से गुजरता है।
मूलबिन्दु O, दो सकेन्द्रीय वृत्तों का केन्द्र है। अन्दर व बाहर वाले वृत्त की त्रिज्या क्रमश: aऔर 6 है। एक रेखा OPQ खींची जाती है जो अन्दर वाले वृत कोP पर तथा बाहरी वृत्तको Q परकाटती है। PR, y-अक्ष के समान्तर तथा QR, x-अक्ष के समान्तर खींची जाती है। सिद्ध कीजिए R का बिन्दुपथ एक दीर्घवृत है, जो दोनों वृत्तों को स्पर्श करता है। यदि इस दीर्घवृत्त की नाभियाँ अन्दर वाले वृत्त पर स्थित है, तो आन्तरिक व बाहरी त्रिज्याओं का अनुपात ज्ञात कीजिए और दीर्घवृत्त की उत्केन्द्रता भी ज्ञात कीजिए।
यदि परवलय `y^(2) = 4x` के बिन्दु `t^(2), 2t` पर स्पर्श रेखा तथा दीर्घवृत्त `4x^(2) + 5y^(2) = 20` के बिन्दु `(sqrt(5) cos phi, 2 sin phi)` पर बने अभिलम्ब, समान हो, तो t तथा ϕ का मान ज्ञात कीजिए।
दीर्घवृत्तर `x^(2) + 4y^(2) = 4` के बिन्दु `P(theta)` पर स्पर्श रेखा तथा अभिलम्ब, दीर्घ अक्ष को क्रमशः Q तथा R पर मिलते हैं। यदि QR = 2, तो प्रदर्शित कीजिए कि P का उत्केन्द्र कोण `theta, cos theta = +- (2//3)` से दिया जाएगा।
बिन्दु (-4, 0) से निकलने वाली प्रकाश किरण दीर्घवृत्त `9x^(2) + 25y^(2) = 225` के बिन्दु जिसका कोटि 3 है, पर अपतित होती है। प्रथम परावर्तन के बाद परावर्तित किरण की समीकरण ज्ञात कीजिए।
किसी बिन्दु से दीर्घवृत्त `x^(2)/a^(2) + y^(2)/b^(2) = 1` पर खींची गई स्पर्श रेखाओं की सम्पर्क जीवा, वृत्त `x^(2) + y^(2) = c^(2)` को स्पर्श करती है, तो उस बिन्दु का बिन्दुपथ ज्ञात कीजिए, जहाँ `c lt b lt a` है।
यदि `3x^(2) + 4y^(2) = 12` दीर्घवृत्त `x^(2)/25 + y^(2)/16 = 1` को P तथा पर प्रतिच्छेद करती है, तोP तथा पर स्पर्श रेखाओं का प्रतिच्छेद बिन्दु ज्ञात कीजिए।
दीर्घवृत्त `x^(2) +4y^(2) = 4` की स्पर्श रेखा, दीर्घवृत्त `x^(2) +2y^(2) = 6` को P व Q बिन्दुओं पर मिलती है। सिद्ध कीजिए कि P व Q पर दीर्घवृत्त `x^(2) + 2y^(2) = 6` की स्पर्श रेखायें लम्बवत् होंगी।
EXERCISE - 04 - (A) questions and complete solutions for chapter ELLIPSE of ALLEN HINDI of Class 12