| Class 12 | MATHS |
| Chapter | PARABOLA |
| ALLEN HINDI | उदाहरण |
| Number Of Questions | 24 |
| Academic Year | 2023-24 |
परवलय `9y^(2)-16x-12y-57=0` के लिए शीर्ष, अक्ष, नियता, नाभि, नाभिलम्ब तथा शीर्ष पर स्पर्श रेखा ज्ञात कीजिए।
एक परवलय जिसकी नाभि `(2,3)` तथा नियता एक रेखा `x-4y+3=0` हो, तो इसकी नाभिलम्ब की लम्बाई होगी-
उस परवलय का समीकरण ज्ञात कीजिए जिसकी नाभि (1, -1) तथा शीर्ष (2, 1) है।
परवलय के नाभिलम्ब के सिरे `(7,5)` तथा `(7,3)` है। परवलय का समीकरण ज्ञात कीजिए।
`alpha` का मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए बिंदु `(alpha-1,alpha)` परवलय `y^(2)=4x` के अंदर स्थित हो।
परवलय `y^(2)=4x` के शीर्ष O से दो जीवायें OP और OQ खींची जाती हैं, जो एक-दूसरे से समकोण बनाती हैं। दिखाइए कि P की सभी स्थितियों के लिए PQ, परवलय के अक्ष को एक नियत बिन्दु पर काटता है। PQ के मध्य-बिन्दु का बिन्दुपथ ज्ञात कीजिए।
परवलय `y^(2)=9x` की स्पर्श रेखा का समीकरण, जो बिन्दु `(4,10)` से गुजरती है, होगा-
बिन्दु P का बिन्दुपथ ज्ञात कीजिए, जिससे परवलय `y^(2)=4ax` पर स्पर्श रेखाएं खींची जाती है जिनकी प्रवणताएं `m_(1)` तथा `m_(2)` इस प्रकार है कि-
(i) `m_(1)^(2)+m_(2)^(2)=lambda` (अचर) (ii) `theta_(1)-theta_(2)=theta_(0)` (अचर)
जहाँ `theta_(1)` तथा `theta_(2)` धनात्मक x-अक्ष से स्पर्श रेखाओं के झुकाव है।
यदि किसी बिन्दु से परवलय `y^(2)=4ax` पर खींचे गए दो अभिलम्ब अक्ष के साथ `alpha` तथा `beta` कोण इस प्रकार बनाते है कि `tanalpha.tanbeta=2` तो इस बिन्दु का बिन्दुपथ ज्ञात कीजिए।
बिन्दु `(14,7)` से वक्र `y^(2)-16x-8y=0` पर तीन अभिलम्ब खींचे जाते है। अभिलम्बो के पादो के निर्देशांक ज्ञात कीजिए।
यदि समीकरण `m^(2)(x+1)+m(y-2)+1=0` रेखाओं के परिवार को प्रदर्शित करती है जहाँ m प्राचल है तब उस वक्र का समीकरण ज्ञात कीजिए जिस पर यह रेखाएं हमेशा स्पर्श रेखाएं हो।
बिन्दु `(-a,2a)` से परवलय `y^(2)=4ax` पर खींची गई स्पर्श रेखाओं के मध्य का कोण है-
परवलय `y^(2)=20x` की चर जीवा `x+ay-5=0` (a प्राचल है) को व्यास मानकर बनाए गया वृत्त, हमेशा निम्न रेखा को स्पर्श करेगा-
यदि रेखा `x-y-1=0` परवलय `y^(2)=8x` को P तथा Q पर प्रतिच्छेद करती है, तो P व Q पर स्पर्श रेखाओं का प्रतिच्छेद बिन्दु ज्ञात कीजिए।
उस बिन्दु का बिन्दु पथ ज्ञात कीजिए जिसकी परवलय `y^(2)=4bx` के सापेक्ष स्पर्श जीवा, परवलय `y^(2)=4ax` की स्पर्श रेखा हो।
परवलय `y^(2)=4ax` की जीवा जो `(p,q)` से गुजरती है, के मध्य बिन्दु का बिन्दुपथ ज्ञात कीजिए।
परवलय `y^(2)=4ax` की जीवा जो शीर्ष पर समकोण बनाती है, के मध्य बिन्दु का बिन्दुपथ ज्ञात कीजिए।
परवलय `y^(2)=8ax` तथा वृत्त `x^(2)+y^(2)=2a^(2)` की उभयनिष्ठ स्पर्श रेखा है-
यदि परवलय `y^(2)=4ax` बिन्दु `(1,-2)` से होकर जाता है, तब इस बिन्दु पर स्पर्श रेखा है
यदि `P(-3,2)`, परवलय `y^(2)+4x+4y=0` की नाभीय जीवा का एक सिरा है, तो अभिलम्ब की प्रवणता है-
सिद्ध कीजिए कि दो परवलय `y^(2)=4ax` तथा `y^(2)=4c(x-b)`, का उभयनिष्ठ अभिलम्ब (अक्ष के अलावा) होगा यदि `b//(a-c)gt2` हो।
यदि `r_(1),r_(2)` परवलय `y^(2)=4ax` के शीर्ष से खींची गई लम्बवत जीवों की लम्बाई है, तो प्रदर्शित कीजिए कि `(r_(1)r_(2))^(4//3)=16a^(2)(r_(1)^(2//3)+r_(2)^(2//3))` है।
एक समकोण त्रिभुज की एक भुजा पर समबाहु त्रिभुज खिंचा गया है | तो सिद्ध कीजिए कि वर्ण पर बने त्रिभुज का क्षेत्रफल, अन्य दो भुजाओं पर बने त्रिभुज के क्षेत्रफलो के योग के बराबर है |
सिद्ध कीजिए कि परवलय कि तीन स्पर्श रेखाओं से बने त्रिभुज का लम्बकेन्द्र, नियता पर स्थित होगा।
उदाहरण questions and complete solutions for chapter PARABOLA of ALLEN HINDI of Class 12