| Class 12 | MATHS |
| Chapter | PARABOLA |
| ALLEN HINDI | EXERCISE - 04 [A] |
| Number Of Questions | 23 |
| Academic Year | 2023-24 |
परवलय का समीकरण ज्ञात कीजिए जिसकी नाभि `(-3,0)` तथा नियता `x+5=0` है।
परवलय `x^(2)+2y-3x+5=0` का शीर्ष, अक्ष, नाभि, नियता, नाभिलम्ब ज्ञात कीजिए।
परवलय का समीकरण ज्ञात कीजिए जिसकी नाभि `(1,-1)` तथा शीर्ष `(2,1)` है। इसका अक्ष तथा नाभिलम्ब भी ज्ञात कीजिए।
यदि परवलय `y^(2)=4ax` की जीवा के सिरे `P(t_(1))` तथा `Q(t_(2))` सम्बन्ध `t_(1)t_(2)=k` (अचर) को संतुष्ट करते है, तो सिद्ध कीजिए कि जीवा हमेशा स्थित बिन्दु से गुजरेगी। वह बिन्दु भी ज्ञात कीजिए।
शीर्ष से परवलय `y^(2)=4ax` पर खींची जाने वाली सही जीवाओं के मध्य बिन्दु का बिन्दुपथ ज्ञात कीजिए।
परवलय `y^(2)=4ax` का शीर्ष O है और L नाभिलम्ब का ऊपरी सिरा है। यदि LH, OL के लम्बवत है, जो OX को H पर मिलता है, तो सिद्ध कीजिए कि H से जाने वाले द्वि कोटि की लम्बाई `4asqrt(5)` है।
परवलय `y^(2)=4x` के अंतर्गत बने एक समबाहु त्रिभुज की लम्बाई ज्ञात कीजिए ताकि इसका एक कोणीय बिन्दु शीर्ष पर हो।
मूलबिन्दु 'O' से परवलय `y=x^(2)` पर दो लम्बवत जीवाएं खींची जाती है, जो परवलय को P तथा Q मिलती है। आयत POQR पूर्ण है। शीर्ष R का बिन्दुपथ ज्ञात कीजिए।
अंतराल `[pi//2,3pi//2]` में `alpha` के मानों का समुच्चय ज्ञात कीजिए जिसके लिए बिन्दु `(sinalpha,cosalpha)` परवलय `2y^(2)+x-2=0` के बाहर स्थित न हो।
परवलय `y^(2)=4ax` की नाभिय जीवा की लम्बाई ज्ञात कीजिए, जो शीर्ष से p दूरी पर हो।
यदि 'm' परिवर्तित होता है, तो c का परिसर ज्ञात कीजिए जिसके लिए रेखा `y=mx+c` परवलय `y^(2)=8(x+2)` को स्पर्श करती है।
परवलय `y^(2)=16x` की स्पर्श रेखाओं के समीकरण ज्ञात कीजिए, जो रेखा `2x-y+5=0` के क्रमशः समांतर व लम्बवत है। उनके स्पर्श बिन्दुओं के निर्देशांक भी ज्ञात कीजिए।
परवलय `y^(2)=12x` की स्पर्श रेखाओं के समीकरण ज्ञात कीजिए जो बिन्दु `(2,5)` से गुजरती है।
सिद्ध कीजिए कि परवलय `y^(2)=4ax`, की नियता के बिन्दुओं से खींची गई सभी स्पर्श रेखाओं के मध्य बिन्दुओं का बिन्दुपथ `y^(2)(2x+a)=a(3x+a)^(2)` है।
परवलय `y^(2)=8x` की दो स्पर्श रेखाएं, इसके शीर्ष पर स्पर्श रेखा को बिन्दु P तथा Q पर मिलती है। यदि इकाई `PQ=4` है, तो सिद्ध कीजिए कि दो स्पर्श रेखाओं के प्रतिच्छेद बिन्दु का बिन्दुपथ `y^(2)=8(x+2)` है।
उस वृत्त का समीकरण ज्ञात कीजिए, जो परवलय `x^(2)=4y` की नाभि से गुजरता है तथा इसे बिन्दु `(6,9)` पर स्पर्श करता है।
परवलय `y^(2)=4ax` में, बिन्दु P पर स्पर्श रेखा जिसका भुज, नाभिलम्ब के समान है, अक्ष को T पर मिलती है तथा P पर अभिलम्ब परवलय को पुनः Q पर काटता है। सिद्ध कीजिए `PT:PQ=4:5` है।
दर्शाइए कि परवलय `y^(2)=4ax` के नाभिलम्ब का ऊपरी सिरा व बिन्दु `(4a,4a)` पर बने अभिलम्ब उसी प्रावली पर प्रतिच्छेद करते है।
यदि परवलय `y^(2)=8x` के बिन्दु `P(18,12)` पर अभिलम्ब परवलय को पुनः Q पर काटता है, तो प्रदर्शित कीजिए कि `9PQ=80sqrt(10)` है।
सिद्ध कीजिए कि परवलय `y^(2)=4ax` के अभिलम्ब का भाग जो वक्र व अक्ष के बीच अन्तःखण्डित होता है, के मध्य बिन्दु का बिन्दुपथ एक दूसरा परवलय है। दूसरे परवलय के शीर्ष व नाभिलम्ब ज्ञात कीजिए।
बिन्दु T से परवलय `y^(2)=4ax` पर खींची गई स्पर्श रेखाओं के स्पर्श बिन्दु P और Q है। यदि PQ परवलय के बिन्दु P पर अभिलम्ब है, तो सिद्ध कीजिए नियता, TP को समद्विभाजित करती है।
परवलय `y^2 =4ax` के बिन्दु P पर बनाया गया अभिलम्ब इसकी अक्ष को Gपर मिलता है। परवलय पर स्थित एक अन्य बिन्दु Q इस प्रकार है कि QG परवलय की अक्ष के लम्बवत् है। सिद्ध कीजिए `QG^(2) - PG^2` = अचर है।
परवलय `y^(2)=4x` के तीन अभिलम्ब है, बिन्दु `(15,12)` से गुजरते है। दर्शाइए कि उनमे से एक अभिलम्ब `y=x-3` है तथा शेष के समीकरण ज्ञात कीजिए।
EXERCISE - 04 [A] questions and complete solutions for chapter PARABOLA of ALLEN HINDI of Class 12