Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to एन. सी. ई. आर. टी. प्रश्न of chapter दृढ़ पिण्डों की घूर्णन गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterदृढ़ पिण्डों की घूर्णन गति
KUMAR MITTALएन. सी. ई. आर. टी. प्रश्न
Number Of Questions21
Academic Year2023-24
  1. एक समान द्रव्यमान घनत्व के निम्नलिखित पिण्डों में प्रत्येक के द्रव्यमान-केंद्र की अवस्थिति लिखिएः
    a. गोला b. सिलिण्डर c.छल्ला तथा d घन


    02:44
    View Solution
  2. `HCl` अणु में दो परमाणुओं के नाभिकों के बीच पृथकन लगभग `1.27Å(1Å=10^(-10)m)` है। इस अणु के द्रव्यमान केंद्र की लगभग अवस्थिति ज्ञात कीजिए । यह ज्ञात है कि क्लोरीन का परमाणु हाइड्रोजन के परमाणु की तुलना में 35.5 गुना भारी होता है तथा किसी परमाणु का समस्त द्रव्यमान उसके नाभिक पर केंन्‍द्रित होता है।


    05:40
    View Solution
  3. कोई बच्चा किसी चिकने क्षैतिज फर्श पर एकसमान चाल `v` से गतिमान किसी लम्बी ट्रॉली एक सिरे पर बैठा है। यदि बच्चा खड़ा होकर ट्रॉली पर किसी भी प्रकार से दौड़ने लगता है तब निकाय (ट्रॉली+बच्चा) के द्रव्यमान केंद्र की चाल क्या है?


    02:44
    View Solution
  4. दर्शाइए कि `veca` एवं `vecb` के बीच बने त्रिभुज का क्षेत्रफल `vecaxxvecb` के परिमाण का आधा है।


    05:54
    View Solution
  5. दर्शाइए कि `vecA.(vecBxxvecC)` का परिमाण तीन सदिशों `vecA,vecB` एवं `vecC` से बने समांतर षट्फलक के आयतन के बराबर है।


    05:17
    View Solution
  6. एक कण, जिसके स्थिति-सदिश `vecr` के `X,Y,Z` अक्षों के अनुदिश अवयव क्रमशः `x,y,z` हैं और रेखीय संवेग सदिश `vecp` के अवयव `p_(x),p_(y),p_(z)` हैं के कोणीय संवेग `J` के अक्षों के अनुदिश अवयव ज्ञात कीजिए। दर्शाइए कि यदि कोण केवल `X-Y` तल में ही गतिमान हो तो कोणीय संवेग का केवल `Z` अवयव ही होता है।


    05:21
    View Solution
  7. दो कण जिनमें से प्रत्येक का द्रव्यमान `m` एवं चाल `v` है `d` दूरी पर समांतर रेखाओं के अनुदिश, विपरीत दिशाओं में चल रहे है। दर्शाइए कि इस द्विकण निकाय का सदिश कोणीय समान रहता है चाहे हम जिस बिंदु के परितः कोणीय संवेग लें।


    10:08
    View Solution
  8. `W` भार की एक असमांग छड़ को उपेक्षणीय भार वाली दो डोरियों से चित्र में दर्शाये अनुसार लटका कर विरामावस्था में रखा गया है। डोरियों द्वारा ऊर्ध्वाधर से बने कोण क्रमशः `36.9^(@)` एवं `53.1^(@)` है। छड़ `2m` लम्बाई की है। छड़ के बाएं सिरे से इसके गुरूत्व केंद्र की दूरी `d` ज्ञात कीजिए।


    09:57
    View Solution
  9. एक कार का भार 1800 kg है। इसकी अगली और पिछली धुरियों के बीच की दूरी 1.8m है। इसका गुरूत्व केंद्र अगली धुरी से 1.05m पीछे है। समतल धरती द्वारा इसके प्रत्येक अगले और पिछले पहियों पर लगने वाले बल की गणना कीजिए।


    04:18
    View Solution
  10. a. किसी गोले का इसके किसी व्यास के परितः जड़त्व-आघूर्ण `2MR^(2)//5` है जहां `M` गोले का द्रव्यमान एवं `R` इसकी त्रिज्या है। गोले पर खींची गई स्पर्श रेखा के परितः इसका जड़त्व –आघूर्ण ज्ञात कीजिए।
    b. `M` द्रव्यमान एवं `R` त्रिज्या वाली किसी डिस्क का इसके किसी व्यास के परितः जड़त्व –आघूर्ण `MR^(2)//4` है। डिस्क के लम्बवत इसकी कोर से गुजरने वाली अक्ष के परितः इस चकती का जड़त्व –आघूर्ण ज्ञात कीजिए।


    07:19
    View Solution
  11. समान द्रव्यमान और त्रिज्या के एक खोखले बेलन और एक ठोस गोले पर समान परिमाण के बल –आघूर्ण लगाये गये हैं। बेलन अपनी सामान्य सममित अक्ष के परितः घूम सकता है और गोला अपने केंद्र से गुजरने किसी अक्ष के परितः। एक दिये गये समय के बाद दोनों में कौन अधिक कोणीय चाल प्राप्त कर लेगा?


    02:40
    View Solution
  12. 20 kg द्रव्यमान का कोई ठोस सिलिण्डर अपने अक्ष के परितः `100 rads^(-1)` की कोणीय चाल से घूर्णन कर रहा है। सिलिण्डर की त्रिज्या `0.25 m` है। सिलिण्डर के घूर्णन से सम्बद्ध गतिज ऊर्जा क्या है? सिलिण्डर का अपने अक्ष के परितः कोणीय संवेग का परिमाण क्या है?


    02:17
    View Solution
  13. a. कोई बच्चा किसी घूर्णिका (घूर्णी मन्च) पर अपनी दोकनों भुजाओं को बाहर की ओर फैलाकर खड़ा है। घूर्णिका को 40rev/min की कोणीय चाल से घूर्णन कराया जाता है। यदि बच्चा अपने हाथों को वापस सिकोड़ कर अपना जड़त्व –आघूर्ण अपने आरम्भिक जड़त्व-आघूर्ण का 2//5 गुना कर लेता है तो इस स्थिति में उसकी कोणीय चाल क्या होगी? यह मानिए कि घूर्णिका की घूर्णन गति घर्षणरहित है।
    b. यह दर्शाइए कि बच्चे की घूर्णन की नयी गतिज ऊर्जा उसकी आरम्भिक घूर्णन की गतिज ऊर्जा से अधिक है। आप गतिज ऊर्जा में हुई इस वृद्धि की व्याख्या किस प्रकार करेंगें?


    04:35
    View Solution
  14. `3kg` द्रव्यमान तथा `40cm` त्रिज्या के किसी खोखले सिलिण्डर पर कोई द्रव्यमान की रस्सी लपेटी गई है। यदि रस्सी को 30N बल से खींचा जाए तो सिलिण्डर को कोणीय त्वरण् क्या होगा? रस्सी का रैखिक त्वरण क्या है? यह मानिए कि इस प्रकरण में कोई फिसलन नहीं है।


    03:59
    View Solution
  15. किसी घूर्णक (रोटर) की `200rads^(-1)` की एक समान कोणीय चाल बनाय रखने के कलिए एक इन्जन द्वारा `180Nm` का बल-आघूर्ण प्रेषित करना आवश्यक होता है। इन्जन के लिए आवश्यक शक्‍ति ज्ञात कीजिए।


    01:43
    View Solution
  16. R त्रिज्या वाली सामग डिस्क से `R/2` त्रिज्या का एक वृताकार भाग काट कर निकाल दिया गया है इस प्रकार बने वृताकार सुराख़ का केंद्र मूल डिस्क के केंद्र से दुरी `R/2` पर है। अवशिष्ट डिस्क के गुरुत्व केंद्र की स्थिति ज्ञात कीजिएः


    05:25
    View Solution
  17. एक मीटर छड़ के केंद्र के नीचे क्षुर-धार रखने पर वह इस पर संतुलित हो जाती है जब दो सिक्के, जिनमें प्रत्येक का द्रव्यमान 5g है 12.0cm के चिन्ह पर एक के ऊपर एक रखे जाते हैं तो छड़ 45.0cm चिन्ह पर संतुलित हो जाती है। मीटर छड़ का द्रव्यमान क्या है?


    05:09
    View Solution
  18. एक ठोस गोला, भिन्न नति के दो आनत तलों पर एक ही ऊँचाई से लुढ़कने दिया जाता है। a. क्या वह दोनों बार समान चाल से तली में पहुंचेगा? b. क्या उसको एक तल पर लुढ़कने में दूसरे से अधिक समय लगेगा? c. यदि हां तो किस पर और क्यों?


    12:13
    View Solution
  19. `2m,` त्रिज्या के एक वलय (छल्ले) का भार 100kg है। यह एक क्षैतिज फर्श पर इस प्रकार लोटनिक गति करता है कि इसके द्रव्यमान केंद्र की चाल `20cm//s` हो। इसको रोकने के लिए कितना कार्य करना होगा?


    06:08
    View Solution
  20. ऑक्सीजन अणु का द्रव्यमान `5.30xx10^(-26)kg` है तथा इसके केंद्र से होकर गुजरने वाली और इसके दोनों परमाणुओं को मिलाने वाली रेखा के लम्बवत अक्ष के परितः जड़त्व-आघूर्ण `1.94xx10^(46)kgm^(2)` है। मान लीजिए कि गैस के ऐसे अणु की औसत चाल `500m//s` है और इसके घूर्णन की गतिज ऊर्जा स्थानान्तरण की गतिज ऊर्जा की दो तिहाई है। अणु का औसत कोणीय वेग ज्ञात कीजिए।


    05:28
    View Solution
  21. जैसा चित्र में‌ दिखाया गया है एक खड़ी होने वाली सीढ़ी के दो पक्षों `BA` और `CA` की लम्बाई `1.6m` है और इनको A पर कब्जा लगा कर जोड़ा गया है। इन्हें ठीक बल में 0.5m लम्बी रस्सी है। सीढ़ी BA के अनुदिश B से 1.2m की दूरी पर स्थित बिंदु `F` से `40kg` का एक भार लटकाया गया है। यह मानते हुए कि फर्श घर्षण रहित है और सीढ़ी पर फर्श द्वारा लगाया गया बल ज्ञात कीजिए। (`g=9.8m//s^(2)` लीजिए)


    11:29
    View Solution

एन. सी. ई. आर. टी. प्रश्न questions and complete solutions for chapter दृढ़ पिण्डों की घूर्णन गति of NAGEEN PHYSICS (HINDI) of Class 11