Doubtnut Promotions Sticky

Complete Solutions to एन. सी. ई. आर. टी. अतिरिक्त प्रश्न of chapter दृढ़ पिण्डों की घूर्णन गति of Class 11 book with complete answers and questions

Class 11PHYSICS
Chapterदृढ़ पिण्डों की घूर्णन गति
KUMAR MITTALएन. सी. ई. आर. टी. अतिरिक्त प्रश्न
Number Of Questions11
Academic Year2023-24
  1. जैसा चित्र में‌ दिखाया गया है एक खड़ी होने वाली सीढ़ी के दो पक्षों `BA` और `CA` की लम्बाई `1.6m` है और इनको A पर कब्जा लगा कर जोड़ा गया है। इन्हें ठीक बचल में 0.5m लम्बी रस्सी है। सीढ़ी BA के अनुदिश B से 1.2m की दूरी पर स्थित बिंदु `F` से `40kg` का एक भार लटकाया गया है। यह मानते हुए कि फर्श घर्षण रहित है और सीढ़ी पर फर्श द्वारा लगाया गया बल ज्ञात कीजिए। (`g=9.8m//s^(2)` लीजिए)


    11:29
    View Solution
  2. कोई व्यक्‍ति एक घूमते हुए प्लेटफॉर्म पर खड़ा है। उसने अपनी दोनों बाहें फैला रखी हैं और उनमें से प्रत्येक में `5kg` भार पकड़ रखा हे। प्लेटफॉर्म की कोणीय चाल 30 rev/min है। फिर वह व्यक्‍ति बाहों को अपने शरीर के पास ले आता है जिससे घूर्णन अक्ष से प्रत्येक भार की दूरी 90cm से बदल कर 20 cm हो जाती है। प्लेटफॉर्म सहित व्यक्‍ति के जड़त्व आघूर्ण का मान `7.6kgm^(2)` ले सकते हैं।
    a. उसका नया कोणीय वेग क्या है?(घर्षण की उपेक्षा कीजिए )
    b. क्या इस प्रक्रिया में गतिज ऊॅर्जा संरक्षित होती है? यदि नहीं तो इसमें परिवर्तन का स्रोत क्या है?


    10:02
    View Solution
  3. `10g` द्रव्यमान और `500m//s` चाल वाली बंदूक की गोली एक दरवाजे के ठीक केंद्र में टकराकर उसमें अंतः स्थापित हो जाती हैं दरवाजा 1.0m चौड़ा है। और इसका द्रव्यमान `12kg` है। इसके एक सिरे पर कब्जे लगे हैं और यह इनसे गुजरती एक ऊर्ध्वाधर अक्ष के परितः लगभग बिना घर्षण के घूम सकता है। गोली के दरवाजे में अंतः स्थापन के ठीक बाद इसका कोणीय वेग ज्ञात कीजिए।


    12:22
    View Solution
  4. दो चक्रिकाएं जिनके अपने-अपने अक्षों (चक्रिका के अभिलम्बवत तथा चक्रिका के केंद्र से गुजरने वाले) के परितः जड़त्व आघूर्ण `I_(1)` तथा `I_(2)` हैं और जो `omega_(1)` तथा `omega_(2)` कोणीय चालों से घूर्णन कर रही हैं को उनके घूर्णन अक्ष सम्पाती करके आमने-सामने लाया जाता है। a. इस दो चक्रिका निकाय की कोणीय चाल क्या है? b. यह दर्शाइए कि इस संयोजित निकाय की गतिज ऊर्जा दोनों चक्रिकाओं की आम्भिक गतिज ऊर्जाओं के योग से कम है। ऊर्जा में हुइ हानि की आप कैसे व्याख्या करेंगे? `omega_(1)!=omega_(2)` लीजिए।


    10:19
    View Solution
  5. a.लम्बवत अक्षों के प्रमेय की उपपत्‍ति करें b. समांतर अक्षों के प्रमेय की उपपत्‍ति करें


    08:50
    View Solution
  6. सूत्र `v^(2)=(2gh)/((1+k^(2)//R^(2)))` को गतिकीय दृष्‍टि( अर्थात बलों तथा बल आघूर्णों को विचार) से व्युत्पन्न कीजिए। जहां `v` लोटनिक गति करतेक पिण्ड (वलय, डिस्क, बेलन या गोला) का आनत तल की तली में वेग है। आनत तल पर `h` वह ऊंचाई है जहां से पिण्ड गति प्रारम्भ करता है। `k` सममित अक्ष के परितः पिण्ड की घूर्णन त्रिज्या है और `R` पिण्ड की त्रिज्या है।


    04:44
    View Solution
  7. अपने अक्ष पर `omega_(0)` कोणीय चाल से घूर्णन करने वाली किसी चक्रिका को धीरे –से (स्थानान्तरीय धक्का दिए बिना) किसी पूर्णतः घर्षण रहित मेज पर रखा जाता है। चकती की त्रिज्या `R` है। चित्र में दर्शाई चक्रिका में बिंदुओं A,B,C पर रैखिक वेग क्या है? क्या यह चक्रिका चित्र में दर्शाई दिशा में लोटनिक गति करेगी?


    04:30
    View Solution
  8. `10cm` त्रिज्या की कोई ठोस चक्रिका तथा इतनी ही त्रिज्या का कोई छल्ला किसी क्षैतिज मेज पर एक क्षण `10 pi rads^(-1)` की कोणीय चाल से रखे जाते हैं। इनमें से कौन पहले लोकटनिक गति आरम्भ कर देगा? गतिज घर्षण गुणांक `mu_(k)=0.2`


    08:09
    View Solution
  9. `10kg` द्रव्यमान तथा 15 cm त्रिज्या का कोई सिलिण्डर किसिी `30^(@)` झुकाव के समतल पर परिशुद्धतः लोटनिक गति कर रहा है । स्थैतिक घर्षण गुणांक `mu_(s)=0.25` है।
    a. सिलिण्डर पर कितना घर्षण बल कार्यरत है?
    b. लोटन की अवधि में घर्षण के विरूद्ध कितना कार्य किया जाता है?
    c. यदि समतल के झुकाव `theta` में वृद्धि कर दी जाए तो `theta` के किस मान पर सिलिण्डर परिशुद्धतः लोटनिक गति करने की बजाय फिसलना आरम्भ कर देगा?


    10:51
    View Solution
  10. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रकथन को ध्यानपूर्वक पढिये तथा कारण सहित उत्तर दीजिए कि इनमें से कौन-सा सत्य है और कौन –सा असत्य है? a. लोटनिक गति करते समय घर्षण बल उसी दिशा में कार्यरत होता है जिस दिशा में पिण्ड का द्रव्यमान-केंद्र गति करता है।
    b. लोटनिक गति करते समय सम्पर्क बिंदु की तात्ष् णिक चाल शून्य होती है।
    c. लोटनिक गति करते समय सम्पर्क बिंदु का तात्क्षणिक त्वरण शून्य होता है।
    d. परिशुद्ध लोटनिक गति के लिए घर्षण के विरूद्ध किया गया कार्य शून्य होता है।
    e. किसी पूर्णतः घर्षणरहित आनत समतल पर नीचे की ओर गति करते पहिए की गति फिसलन गति (लोटनिक गति नहीं) होगी।


    06:58
    View Solution
  11. कणों के किसी निकाय की गति को इसके द्रव्यमान केंद्र की गति और द्रव्यमान केंद्र के परितः गति के अलग-अलग करके विचार करना। दर्शाइए कि
    a. `p=p’_(i)+m_(i)v,` जहां `p_(i)` (`m_(i)` द्रव्यमान वाले) `i` वें कण का संवेग है और `p’_(i)=m_(i)v’_(i)` ध्यान दें कि `v’_(i)` द्रव्यमान –केंद्र के सापेक्ष `i` वें कण का वेग है। द्रव्यमान केंद्र की परिभाषा का उपयोग करके यह भी सिद्ध कीजिए कि `Sigmap’_(t)=0`
    b. `K=K’+1/2Mv^(2)`
    `K` कणों के निकाय की कुल गतिज ऊर्जा `K’=` निकाय की कुल गतिज ऊर्जा जबकि कणों की गतिज ऊर्जा द्रव्यमान केंद्र के सापेक्ष ली जाये। `Mv^(2)//2` सम्पूर्ण निकाय के (अर्थात निकाय के द्रव्यमान –केंद्र के) स्थानान्तरण की गतिज ऊर्जा है। इस परिणाम का उपयोग भाग 7.14 में किया गया है।
    c. `L=L’+RxxMv`
    जहां `L’=Sigmar’_(i)xxP’_(i)` द्रव्यमान के परितः निकाय का कोणीय संवेग है जिसकी गण्ना में वेग द्रव्यमान-केंद्र के सापेक्ष मापे गये हैं। याद कीजिए `r’_(i)=r_(i)-R,` शेष सभी चिन्ह अध्याय में प्रयुक्त विभिन्न राशियों के मानक चिन्ह हैं। ध्यान दें कि `L’` द्रव्यमान –केंद्र के परितः निकाय का कोणीय संवेग एवं‌ `MRxxv` इसके द्रव्यमान केंद्र का कोणीय संवेग है।
    d. `(dL’)/(dt)=Sigmar’_(i)xx(dp’)/(dt)`
    यह भी दर्शाइए कि `(dL’)/(dt)=tau_("ext")^(‘)`
    (जहां `tau_("ext")^(i)` द्रव्यमान केंद्र के परितः निकाय पर लगने वाले सभी बाह्य बल आघूर्ण है)


    19:39
    View Solution

एन. सी. ई. आर. टी. अतिरिक्त प्रश्न questions and complete solutions for chapter दृढ़ पिण्डों की घूर्णन गति of NAGEEN PHYSICS (HINDI) of Class 11