Class 10 | MATHS |
Chapter | दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म |
NCERT HINDI | उदाहरण |
Number Of Questions | 16 |
Academic Year | 2023-24 |
हम अनुच्छेद 3.1 में दिया गया उदाहरण लेते हैं। अखिला मेले में रू0 20 लेकर जाती है और वह चरखी की सवारी करना तथा हूपला खेल खेलना चाहती है। इन स्थितियों की बीजगणितीय तथा ग्राफीय (ज्यामितीय) रूपों में व्यक्त कीजिए।
रोमिला एक स्टेशनरी की दुकान में गई और रू0 9 में 2 पेंसिल तथा 3 रबड़ खरीदीं। उसकी सहेली सोनाली ने रोमिला के पास नई तरह की पेंसिल और रबड़ देखी और उसने भी रू0 18 में उसी तरह की 4 पेंसिल और 6 रबड़ खरीदीं। इस स्थिति को बीजगणितीय तथा ग्राफीय (ज्यामितीय) रूपों में व्यक्त कीजिए।
दो रेल पटरियां, समीकरणों `x+2y-4=0` and `2x+4y-12=0` द्वारा निरूपित की गई हैं। इस स्थिति को ज्यामितीय रूप में व्यक्त कीजिए।
ग्राफ द्वारा जांच कीजिए कि समीकरण युग्म
`x+3y=6`………….1
and `2x-3y=12`…………2
संगत है। यदि ऐसा हो तो उन्हें ग्राफ द्वारा ही कीजिए।
निम्न समीकरण युग्म का हल ज्ञात कीजिए
`5x-8y+1=0` ……………..1
`3x-24/5y+3/5=0`…………..2
चंपा एक सेल में कुछ पैंट और स्कर्ट खरीदनें गई। जब उसकी सहेलियों ने पूछा कि प्रत्येक के कितने नग खरीदे, तो उसने उत्तर दिया, स्कर्ट की संख्या खरीदी गई पैंटों की संख्या की दो गुना से दो कम है। स्कर्ट की संख्या गई पैंटों की संख्या की चार गुनी से भी चार कम है। सहेलियों की यह जानने के लिए सहायता कीजिए कि चंपा ने कितनी पैंट और स्कर्ट खरीदीं।
प्रतिस्थापन विधि द्वारा निम्न रैखिक समीकरण युग्म को हल कीजिये -
`7x-15y=2`
`x+2y=3`
दो व्यक्ति यों की आय का अनुपात `9:7` है और उनके खर्चों का अनुपात `4:3` है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति माह में 2000 रू0 बचा लेता है तो उनकी मासिक आय ज्ञात कीजिए।
विलोपन विधि का प्रयोग करके निम्न रैखिक समीकरण युग्म के सभी संभव हल ज्ञात कीजिए
`2x+3y=8`…………..1
`4x+6y=7`………….2
दों अंकों की एक संख्या एवं उसके अंकों को उलटने पर बनी संख्या का योग 66 है। यदि संख्या के अंकों का अंतर 2 हो तो संख्या ज्ञात कीजिए। ऐसी संख्याए कितनी हैं?
बैंगलोर के एक बस स्टैंड से यदि हम दो टिकट मल्लेश्वरम के तथा 3 टिकट यशवंतपुर के खरीदें तो कुल लागत रू0 46 है । परंतु यदि हम 3 टिकट मल्लेश्वरम के और 5 टिकट यशवंतपुर के खरीदें, तो कुल लागत रू0 74 है। बस स्टैंड से मल्लेश्वरम का किराया तथा बस स्टैंड यशवंतपुर का किराया ज्ञात कीजिए।
`p` के किन मानो के लिए, निम्न समीकरणों के युग्म का एक अद्वितीय हल है-
`4x+py+8=0`
`2x+2y+2=0`
`k` के किस मान के लिए, निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म के अपरिमित रूप से अनेक हल होगें?
`kx+3y-(k-3)=0`
`12x+ky-k=0`
समीकरणों के निम्न युग्म को हल कीजिएः
`2/x+3/y=13`
`5/x-4/y=-2`
निम्न समीकरण युग्म को रैखिक समीकरणों के युग्म में बदल कर हल कीजिएः
`5/(x-1)+1/(y-2)=2`
`6/(x-1)-3/(y-2)=1`
एक नाव 10 घंटे में धारा के प्रतिकूल 30 किमी तथा धारा के अनुकूल 44 किमी जाती है। 13 घंटें में वह 40 किमी धारा के प्रतिकूल एवं 55 किमी धारा के अनुकूल जाती है । धारा की चाल तथा नाव को स्थिर पानी में चाल ज्ञात कीजिए।
उदाहरण questions and complete solutions for chapter दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म of NCERT गणित(HINDI) of Class 10