Class 10 | MATHS |
Chapter | दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म |
NCERT HINDI | प्रश्नावली 3.2 |
Number Of Questions | 7 |
Academic Year | 2023-24 |
निम्न समस्याओं में रेखिक समीकरणों के युग्म बनाइए और उनके ग्राफीय विधि से हल ज्ञात कीजिए।
(i) कक्षा 10 के 10 विद्यार्थियों ने एक गणित की पहेली प्रतियोगिता में भाग लिया। यदि लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या से 4 अधिक हो तो प्रतियोगिता में भाग लिए लड़कों और लड़कियों की संख्या ज्ञात कीजिए।
(ii) 5 पेंसिल तथा 7 कलमों का कुल मूल्य रू0 50 है जबकि 7 पेंसिल तथा 5 कलमों का कुल मूल्य रू0 46 है। एक पेंसिल का मूल्य तथा एक कलम का मूल्य ज्ञात कीजिए।
अनुपातों `(a_(1))/(a_(2)),(b_(1))/(b_(2))` and `(c_(1))/(c_(2))` की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि निम्न समीकरण युग्म द्वारा निरूपित रेखाएं एक बिंदु पर प्रतिच्छेद करती है, समांतर है अथवा संपाती है:
(i) `{: (4x-4y+8=0),(7x+8y-9=0):}`
(ii) `{:(9x+3y+12=0),(18x+6y+24=0):}`
(iii) `{: (6x-3y+10=0),(2x-y+9=0):}`
अनुपातों `(a_(1))/(a_(2)),(b_(1))/(b_(2))` और `(c_(1))/(c_(2))` की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म संगत है या असंगत
(i) `3x+2y=5, 2x-3y=7`
(ii) `2x-3y=8, 4x-6y=9`
(iii) `3/2x+5/3y=7,9x-10y=14`
(iv) `5x-3y=11,-10x+6y=-22`
(v) `4/3x+2y=8,2x+3y=12`
निम्न रैखिक समीकरणों के युग्मों में से कौन से युग्म संगत/असंगत है यदि संगत हो तो ग्राफीय विधि से हल ज्ञात कीजिए।
(i) `x+y=5,2x+2y=10`
(ii) `x-y=8, 3x-3y=16`
(iii) `2x+y-6=0, 4x-2y-4=0`
(iv) `2x-2y-2=0, 4x-4y-5=0`
एक आयताकार बाग, जिसकी लंबाई, चौड़ाई से 4m अधिक है का अर्धपरिमाप 36m है। बाग की विमाएं ज्ञात कीजिए।
एक रैखिक समीकरण `2x+3y-8=0` दी गई है। दो चरों में एक ऐसी और रैखिक समीकरण लिखिए, ताकि प्राप्त युग्म का ज्यामितीय निरूपण जैसा कि
(i) प्रतिच्छेद करती रेखाएं हों।
(ii) समांतर रेखाएं हों।
(iii) संपाती रेखाएं हों।
समीकरणों `x-y+1=0` and `3x+2y-12=0` का ग्राफ खींचिए। `x` अक्ष और इन रेखाओं से बने त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक ज्ञात कीजिए और त्रिभुजाकार पटल को छायांकित कीजिए।
प्रश्नावली 3.2 questions and complete solutions for chapter दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म of NCERT गणित(HINDI) of Class 10