Doubtnut Promotions Sticky

एक थैले में 12 गेंद है जिनमे x सफेद गेंद है -
(i) यदि थैले से एक गेंद यादृच्छया निकाली जाती है तब क्या प्रायिकता है कि वह गेंद सफेद होगी ?
(ii) यदि थैले में 6 और सफेद गेंद रख दी जाएँ तो एक सफेद गेंद निकालने कि प्रायिकता थैले में 6 सफेद गेंद रखने के पहले, सफेद गेंद निकालने की प्रायिकता की दोगुनी हो जाती है। तो x ज्ञात करे ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) चूँकि थैले में 12 गेंद है इसलिए एक गेंद 12 तरीको से चुनी जा सकती है।
इसलिए स्थितयो की कुल संख्या =12
तथा यहाँ x सफेद गेंद थैले से निकाली जाती है तो एक x तरीको से चुनी जा सकती है।
अनुकूल परिणामो की संख्या =x
अभीष्ट प्रायिकता p 1 = x 12
(ii) यदि थैले में 6 और सफेद गेंदे रख दी जाए, तब थैले में कुल गेंदों की संख्या = 12 + 6 = 18
थैले में सफेद गेंदों की संख्या =x+6
अभीष्ट प्रायिकता p 2 = x + 6 18
प्रश्नानुसार, p 2 = 2 p 1 x + 6 18 = 2 × x 12
x के लिए हल करने पर, x=3

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions