Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दिये गये उदाहरणों में कौन (लगभग) सरल आवर्त गति को तथा कौन आवर्ती परन्तु सरल आवर्त गति निरूपित नहीं करते हैं?
(i) पृथ्वी की अपने अक्ष के परितः घूर्णन गति।
(ii) किसी U नली में दोलायमान पारे के स्तम्भ की गति।
(iii) किसी चिकने वक्रीय कटोरे के भीतर एक बॉल बियरिंग की गति जब उसे निम्नतम बिन्दु से कुछ ऊपर के बिन्दु से मुक्त रूप से छोड़ा जाये।
(iv) किसी बहु परमाणुक अणु की अपनी साम्यावस्था की स्थिति के परितः व्यापक कम्पन।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) यह आवर्ती गति है लेकिन सरल आवर्ती गति नहीं। चूंकि निश्चित बिन्दु के दोनों ओर इधर-उधर गति नहीं होती है।
(ii) यह सरल आवर्त गति है।
(iii) यह सरल आवर्त गति है।
(iv) यह गति आवर्ती है लेकिन सरल आवर्ती गति नहीं। एक बहु परमाण्विक अणु में कई नैसर्गिक आकृतियाँ होती हैं और आम तौर से विभिन्न आवर्ती वाले S.H.M. की परिणामी गति आवर्ती है परन्तु सरल आवर्त गति नहीं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions