Doubtnut Promotions Sticky

नीचे दिये गये उदाहरणों में कौन आवर्ती गति को निरूपित करता है?
(i) किसी तैराक द्वारा नदी के एक तट से दूसरे तट तक जाना और अपनी एक वापसी यात्रा पूरी करना।
(ii) किसी स्वतंत्रतापूर्वक लटकाये गये दंडचुम्बक को उसकी N-S दिशा से विस्थापित कर छोड़ देना।
(iii) अपने द्रव्यमान केन्द्र के परितः घूर्णी गति करता कोई हाइड्रोजन अणु।
(iv) किसी कमान से छोड़ा गया तीर।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) यह आवर्ती गति को निरूपित नहीं करता है चूंकि तैराक निश्चित बिन्दुओं के बीच आता-जाता है, लेकिन उसका समय निश्चित नहीं है।
(ii) यह आवर्ती गति है चूंकि स्वतंत्रतापूर्वक लटकाया गया चुम्बक एक बार N-S दिशा से विस्थापित करने के पश्चात् माध्य स्थिति के दोनों ओर दोलन करता है। अत: यह सरल आवर्त गति भी है।
(iii) यह आवर्ती गति है।
(iv) यह आवर्ती गति नहीं है।
कमान से छोड़े तीर की गति परवलयाकार पथ पर होती है तथा दोहरायी नहीं जाती।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions