Doubtnut Promotions Sticky

(क) जड़त्व की परिभाषा दो।
(ख) जड़त्व की किस्में बताओ। हरेक के लिए दो उदाहरण भी दो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जड़त्व-जड़त्व वस्तु का वह गुण है जिसके फलस्वरूप वस्तु अपनी विराम अवस्था या सरल रेखीय गति की अवस्था को बदलने में अक्षम होती है।
(ख) इसी गण के कारण न्यूटन के पहले गति-नियम को जड़त्व का नियम कहा जाता है। जड़त्व दो प्रकार का होता है|
. विराम जड़त्व- इसका अर्थ है कि जो वस्तु विराम अवस्था में है वह विराम अवस्था में ही रहने का बल करती
इसको निम्नलिखित उदाहरण द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है(1) कांच के गिलास पर एक गत्ते रखो। गत्ते के मध्य में एक सिक्का रखो। गले को झटके से टुनका लगाओ। गत्ता आगे सरक जाएगा, कित सिक्का गिलास में जा गिरेगा। ऐसा बिराम-जडत्व के कारण होता है।
(ii) खड़ी बस या रेलगाड़ी में आराम से खड़ा व्यक्ति बस या रेलगाड़ी अचानक चलने पर पीछे की ओर गिरता है। इसका कारण यह है कि व्यक्ति का निचला हिस्सा तो गति में आ जाता है, किंतु उसका उपरी भाग विराम-जड़त्व के कारण विराम अवस्था में ही रहने का यल करता है।
II, गति-जड़त्व- इसका अर्थ यह है कि जो वस्तु गतिशील है वह उसी दर से गति में रहने का बल करती है।
उदाहरण- (i) चल रही बस या गाड़ी में आराम से बैठा व्यक्ति बस या गाड़ी के एकदम रुकने पर आगे की ओर गिरता है। ऐसी अवस्था में यात्री के शरीर का निचला भाग तो गाड़ी के रुकते ही विराम अवस्था में आ जाता है, किंतु उसके शरीर का ऊपरी भाग गति की दिशा में गतिशील रहने की कोशिश करता है।
(ii) लंबी छलांग लगाने से पहले एक एथलीट कुछ दूरी तक दौड़ लगाता है, ताकि उसके शरीर का गति-जड़त्व उलांग लगाते समय उसके पेशीय बल की सहायता करता है। दिशायी-जड़त्व-वस्तु का यह गुण वस्तु को अपनी दिशा स्थिर रखने में सहायता करता है।
व्याख्या के लिए उदाहरण-पहिए पर पडगाई दिशायी-जड़त्व के कारण स्पर्श रेखीय दिशा में आ रहे कीचड़ से बचाव के लिए लगाए जाते हैं।
एक धागे के साथ बन्धे एक पत्थर पर विचार करें, जोकि क्षैतिज वृत्त में चक्र काट रहा है। यदि ऐसा करते हुए यह धागा टूट जाए तो दिशायी-जड़त्व के कारण पत्थर की गति की दिशा जाए तो दिशायी-जड़त्व के कारण पत्थर वृत्त की स्पर्श रेखीय दिशा में उड़ कर सरल रेखीय दिशा में गतिशील हो जाता है।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions