Doubtnut Promotions Sticky

चित्र में दिखाए अनुसार तीन गुटके m1,m2 एवं m3 आपस में डोरियों द्वारा जुड़े हुए हैं | सभी सतहें घर्षणरहित हैं तथा डोरियों एवं घिरनियों के भार नगण्य हैं | गुटके m1 का त्वरण ज्ञात करें |
चित्र में दिखाए अनुसार तीन गुटके m(1),m(2) एवं m(3) आपस में डोरियों द्वारा जुड़े हुए हैं | सभी सतहें घर्षणरहित हैं तथा डोरियों एवं घिरनियों के भार नगण्य हैं | गुटके m(1) का त्वरण ज्ञात करें |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

मान लें कि m1 का त्वरण दाहिनी ओर a0 है | घिरनी B का भी त्वरण a0 ही होगा | ऐसा इसलिए कि m1 से घिरनी B तक की डोरी की लंबाई निश्चित है |
aB, ground=a0.
गुटके m2 तथा m3 को जोड़नेवाली डोरी की लंबाई भी निश्चित है | अत:, घिरनी B से m2 की दूरी जितनी घटेगी (या बढ़ेगी) उतनी ही B से m3 की दूरी बढ़ेगी (या घटेगी) | अत:, घिरनी B के सापेक्ष m2 का जितना त्वरण ऊपर की ओर होगा उतना ही m3 का नीचे की ओर होगा | इस राशि को a मानें | घिरनी B के सापेक्ष m2 का त्वरण ऊपर की ओर मानते हुए,
m2 का त्वरण ऊपर की ओर मानते हुए,
m2 का जमीन के सापेक्ष त्वरण
=m2 का घिरनी के सापेक्ष त्वरण + घिरनी का जमीन के सापेक्ष त्वरण
=a0a नीचे की ओर |
इसी प्रकार, m3 का जमीन के सापेक्ष त्वरण =a0+a नीचे की ओर |
मान लें की m1 से B तक की डोरी में तनाव = T और m2 तथा m3 को जोड़ने वाली डोरी में तनाव = T'.
घिरनी B पर न्यूटन के गति-नियम का उपयोग करने पर,
2T'T=0 T'=T2.
m1 पर न्यूटन के गति-नियम का उपयोग करने पर,
T=m1a0. ...(i)
m2 पर गति-नियम का उपयोग करने पर,
m2gT'=m2(a0a)
या m2gT2=m2(a0a). ...(ii)
m3 पर गति-नियम का उपयोग करने पर,
m3gT2=m3(a0+a). ...(iii)
a0 का मान निकालने के लिए इन तीनों से T तथा a को हटाना होगा | समीकरण (i) से T का मान लेकर समीकरण (ii) तथा (iii) में रखने पर,
a0a=m2gm1a02m2=gm1a02m2
तथा a0+a=m3gm1a02m3=gm1a02m3
इन्हें जोड़ने पर, 2a0=2gm1a02(1m2+1m3)
या a0=gm1a04(1m2+1m3)
या a0[1+m14(1m2+1m3)]=g
या a0=g1+m14(1m2+1m3).

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions