Doubtnut Promotions Sticky

आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं। बाल्टी पर लगने वाले बलों के नाम बताइए। विचार-विमर्श कीजिए कि बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

पानी से भरी प्लास्टिक की बाल्टी पर पेशीय व गुरुत्वीय बल कार्य कर रहे हैं। इन बलों से गति की अवस्था में परिवर्तन नहीं आता क्योंकि दोनों बल बराबर परिमाण में व विपरीत दिशा में कार्य कर रहे हैं। गुरुत्व बल बाल्टी को नीचे की ओर खींच रहा है जबकि पेशीय बल बाल्टी को इसके विपरीत ऊपर की ओर खींच रहा है। यदि गुरुत्वीय बल अधिक परिमाण वाला हो तो पानी से भरी बाल्टी नीचे की ओर अधिक खिंच जाती है जिसे अधिक पेशीय बल लगाकर उसे बराबर करने का प्रयास किया जाता है अन्यथा शरीर गुरुत्वीय बल को थोड़ा झुककर इसके परिमाणीय प्रभाव को संतुलित करने का प्रयास करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions