Doubtnut Promotions Sticky

इलाहाबाद के पथ पर कवि निराला जी ने क्या देखा ?

Text Solution
Verified by Experts

वह तोड़ती पत्थर' कविता में कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी जी ने इलाहाबाद में भयानक गर्मी में रास्ते पर पत्थर तोड़ने का काम करने वाली एक मजदूर स्त्री को देखा।
कड़ी धूप में वह पत्थर तोड़ने का मेहनत का काम कर रही थी। उसके नजदीक कोई भी पेड़ नहीं था जिसके नीचे बैठकर छाँव में वह अपना काम कर सके। कवि ने देखा कि पत्थर तोड़ने जैसा कठिन काम कड़ी धूप में करने के लिए उसके जीवन की विवशता ने मजबूर किया है। उसके सामने विशाल भवन है जिसे वह अनदेखा करती है जैसे उसे वह देखने से कोई फायदा भी न हो। उसके भाग्य में तो पत्थर ही तोड़ना लिखा है। उसे जलती हुई धूप और गर्म हवा ही आखिर सहनी है।
उस स्त्री के हृदय के सितार ऐसी विवशता से टूटकर उसके तार छिन्न होते हैं जिसकी करुण ध्वनि कवि को सुनाई देती है तो उनका हृदय दहल जाता है।
उस स्त्री को किसी भी बात में दिलचस्पी नहीं वह कवि को भी बडी उपेक्षा से देखती है। अपने माथे का पसीना पोंछकर फिर अपने काम में लग जाती है।
इस तरह कवि ने इलाहाबाद के पथ पर कड़ी धूप में पत्थर तोड़ने वाली लीन स्त्री को अपने काम के प्रति श्रद्धा रखते हुए देखा है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions