Doubtnut Promotions Sticky

हिमालय के अभिभूत कर देने वाले सौंदर्य का सैलानियों की मनःस्थिति पर क्या प्रभाव पड़ा? लेखिका की स्थिति अन्य सैलानियों से किस प्रकार भिन्न थी?

Text Solution
Verified by Experts

हिमालय की गहरी घाटियों और चौड़ी वादियों के बीच बिखरी सुदरता को निहारते हुए सैलानी पुलकित होकर गाने लगे थे-"सुहाना सफर और ये मौसम सी।" इस सुंदरता ने लेखिका को भी अभिभूत कर दिया था, लेकिन वह पुलकित होकर गाने की अपेक्षा मौन थी। किसी ऋषि की भांति शांत । उसके मन के भीतर कुछ बूंद-बूंद पिघलने लगा था। वह उस असीम संदरता को हमेशा के लिए अपने मन में बसा लेना चाहती थी। कभी वह आसमान छूते पर्वत-शिखरों को देखती और कभी तिस्ता नदी को, जिसका सौंदर्य अपनी पराकाष्ठा के साथ इसके समक्ष था। वह इतनी खूबसूरत नदी पहली बार ही देख रही थी। मन के भीतर रोमांच भी था और पुलकन भी, लेकिन वह मौन थी। अन्य सैलानी .सेवन सिस्टर्स वॉटर फालि. की तसवीरें उतारने में मशगूल थे, लेकिन लेखिका नीचे जलधारा में बिखरे पड़े भारी-भरकम पत्थरों पर बैठकर ऊँचाई से गिरते झरने के संगीत के साथ आत्मा के संगीत को सुन रही थी। उसे लग रहा था कि यह झरना जीवन की अनंतता का प्रतीक है। उन अद्भुत अनूठे क्षणों में उसे अपने भीतर जीवन की शक्ति का अहसास हो रहा था। उसे लग रहा था उसके मन की सारी कलुषता, सारी तामसिकता उस पावन जल धारा के साथ बह गई है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions