Doubtnut Promotions Sticky

रासायनिक अभिक्रिया से क्या आशय है ? उदाहरण सहित समझाइए |

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

रासायनिक अभिक्रिया-वह अभिक्रिया जिसमे प्राप्त उत्पाद मूल पदार्थ से रासायनिक गुणों एवं संघटन में भिन्न होता है, उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं | रासायनिक अभिक्रिया में अभिकारकों से उत्पादों का निर्माण होता है परन्तु पदार्थ का कुल द्रवमान संरक्षित रहता है | रासायनिक अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण से व्यक्त किया जाता है | उदाहरण-
2Mg(s)+O2(g)2MgO(s)
मैग्नीशियम के फीते को ऑक्सीजन में जलाने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड का श्वेत रंग का चूर्ण प्राप्त होता है |
अन्य उदाहरण-
C(s)+O2(g)CO2(g)
इस प्रकार रासायनिक अभिक्रियाओं में यौगिकों के परमाणुओं के मध्य उपस्थित बंध टूटते हैं तथा नए बंधो का निर्माण होता है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions