Doubtnut Promotions Sticky

संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है ? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

संतुलित रासायनिक समीकरण-संतुलित रासायनिक समीकरण वह होता है, जिसके दोनों पक्षों (अभिकारक एवं उत्पाद) में प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या बराबर होती है |
रासायनिक समीकरण को संतुलित करने का महत्व-द्रव्यमान संरक्षण नियम के अनुसार किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्य का न तो निर्माण होता है न ही विनाश अर्थात किसी भी रासायनिक अभिक्रिया के उत्पाद तत्वों का कुल द्रव्यमान अभिकारक तत्वों के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है | अत: रासायनिक अभिक्रिया के पहले एवं बाद में प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान होती है | इसलिए कंकाली समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है | जैसे- Fe+H2OFe3O4+4H2
(कंकाली समीकरण)
3Fe+4H2OFe3O4+4H2 (संतुलित समीकरण)

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions