Doubtnut Promotions Sticky

हँसियाकार रुधिराणु एनीमिया पर टिप्पणी लिखिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

हँसियाकार रुधिराणु एनीमिया अर्थात् सिकेल सेल एनीमिया एक ऑटोसोमल अप्रभावी विशेषक (Autosomal recessive trait) है। यह रोग संतति में तभी हो सकता है जब माता और पिता दोनों ही रोग के वाहक (carrier) हों अर्थात् विषमयुग्मजी (heterozygous) हो।
इस रोग के एलील को HbAHbS संकेताक्षर द्वारा व्यक्त किया जाता है। मनुष्य में तीन जीनोटाइप हो सकते हैं-HbAHbA,HbAHbS तथा HbSHbS| केवल समयुग्मजी HbSHbS ही रोग प्रदर्शित करते हैं। विषमयुग्मजी हल्के लक्षण प्रदर्शित करते हैं लेकिन वाहक होते हैं। रोग का कारण असामान्य हीमोग्लोबिन है जो सामान्य हीमोग्लोबिन से प्रोटीन बीटा ग्लोबिन के एक ऐमीनो अम्ल में भिन्न होता है। हीमोग्लोबिन का यह परिवर्तन इसकी बीटा ग्लोबिन श्रृंखला के छठवें स्थान पर स्थित ऐमीनो अम्ल ग्लूटेमिक अम्ल के वेलीन द्वारा प्रतिस्थापन से होता है। यह रोग बहुप्रभाविता (pleiotrophy) का भी उदाहरण है।
जीन में उत्परिवर्तन के कारण, जीन परिवर्तित हीमोग्लोबिन का निर्माण करती है जिससे लाल रक्त कोशिकाओं का आकार हँसियाकार हो जाता है।
लक्षण-गम्भीर रक्ताल्पता, शारीरिक कमजोरी।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions