Doubtnut Promotions Sticky

सहलग्नता एवं विनिमय में अन्तर लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सहलग्नता (Linkage)-एक ही क्रोमोसोम पर स्थित जीनों को सहलग्न जीन कहते हैं और इस स्थिति को सहलग्नता कहते हैं। बेटसन एवं पुनेट (Bateson and Punnett, 1906) ने लेथाइरस ओडोरेटस प्रजाति में सहलग्नता को प्रदर्शित किया।
सहलग्न जीन एक ही गुणसूत्र पर रैखिक क्रम में स्थित होते हैं तथा इनका संचरण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में एक साथ होता है। सहलग्न जीन गुणसूत्र पर एक विशिष्ट लोकस पर स्थित होते हैं।
सहलग्नता स्वतन्त्र अपव्यूहन नियम का अपवाद है।
विनिमय (Crossing over)-अर्द्धसूत्री विभाजन की पूर्वावस्था प्रथम की पैकीटीन उपअवस्था में समजात गुणसूत्रों के अभगिनी क्रोमैटिड्स के मध्य के काइऐज्मेटा पर आदान-प्रदान को विनिमय कहते हैं। इससे पुनर्संयोजनों का निर्माण होता है। नजदीक स्थित जीन के मध्य क्रॉसिंग ओवर की सम्भावना कम होती है अत: कम पुनर्संयोजन आवृत्ति प्राप्त होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions