Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित युग्मों में किसकी (i) आयनन ऊर्जा कम होगी, Sr या Be की ?
(ii) अधातुई गुण अधिक होगा, Ga या P की?
(iii) परमाणु त्रिज्या अधिक होगी, Mg या Sr की?
(iv) इलेक्ट्रॉन बंधुता अधिक होगी,Br या I की?

Text Solution
Verified by Experts

आवर्त सारणी में किसी वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर तत्त्वों के आयनन ऊर्जा, इलेक्ट्रॉन बंधुता और अधातुई गुण कम होते जाते हैं और आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर इन गुणों मे वृद्धि होती जाती है। किंतु, वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर परमाणु त्रिज्या का मान बढ़ता है, जबकि आवर्त में बाएँ से दाएँ जाने पर परमाणु त्रिज्या का मान घटता है। अतः,
(i) Sr की आयनन ऊर्जा Be से कम होगी।
(ii) Ga की तुलता में P अधिक अधातुई गुणवाला है।
(iii) Sr की परमाणु त्रिज्या Mg से अधिक है।
(iv) Br की इलेक्ट्रॉन बंधुता I से अधिक है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions