Doubtnut Promotions Sticky

लैंथेनॉइड श्रेणी के उन सभी तत्वों के नाम लिखिए जो +4 ऑक्सीकरण अवस्था तथा +2 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करते है | दोनों के इस प्रकार के व्यवहार में इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर सहसंबन्ध स्थापित कीजिए |

Text Solution
Verified by Experts

ऑक्सीकरण अवस्था +4=Ce,Pr,Nd,Tb तथा Dy (परमाणु क्रमांक क्रमशः 58, 59, 60, 65 तथा 66) +2=Nd,Sm,Eu,Tm तथा Yb (परमाणु क्रमांक क्रमशः 60, 62, 63, 69 तथा 70)
लैंथेनॉइड जिनका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 5d06s2 होता है वे +2 ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करते है |
लैंथेनॉइड +4 ऑक्सीकरण अवस्था तब प्रदर्शित है जब उनके आयनों का विन्यास 4f0 के आस-पास (अर्थात 4f0,4f1,4f2) रह जाता है या 4f7 के निकट (i.e.,4f7 या 4f8) रह जाता है |

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions