Doubtnut Promotions Sticky

पौधों तथा जन्तुओं के उचित उदाहरण देते हुए वर्गिकी पदानुक्रम का चित्रण कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वर्गीकरण एकल सोपान प्रक्रम नहीं है, बल्कि इसमें पदानुक्रम सोपान (hierarchy of steps) होते हैं जिसमें प्रत्येक सोपान पद अथवा वर्ग (rank or category) को प्रदर्शित करता है। चूंकि संवर्ग (category) समस्त वर्गिकी व्यवस्था है इसलिए इसे वर्गिकी संवर्ग (taxonomy category) कहते हैं और तभी सारे संवर्ग मिलकर वर्गिकी पदानुक्रम (taxonomic hierarchy) बनाते हैं। प्रत्येक संवर्ग वर्गोकरण की एक इकाई को प्रदर्शित करता है। वास्तव में, यह एक पद को दिखाता है और इसे प्राय: वर्गक (टैक्सोन) कहते हैं।
वरगिकी संवर्ग तथा पदानुक्रम का वर्णन निम्न उदाहरण द्वारा कर सकते हैं। कोट (insects) जीवों के एक वर्ग को दिखाता है जिसमें एक समान गुण जैसे तीन जोड़ी संधिपाद (टॉँगे) होती हैं। इसका अर्थ है कि कौट स्वीकारणीय सुस्पष्ट जीव है जिसका वर्गीकरण किया जा सकता है, इसलिए इसे एक पद (rank) अथवा संवर्ग (category) को दिखाता है। प्रत्येक पद ( rank) अथवा वर्गक (taxon ) चास्तव में, वर्गीकरण की एक इकाई को बताता है। ये वर्गिकी वर्ग/संवर्ग सुर्पष्ट जैविक हैं न कि केवल आकारिकीय समूहन।
सभी ज्ञात जीवों के वर्गिकीय अध्ययन से सामान्य संवर्ग जैसे जगत (kingdonm), संघ (phylum) अथवा भाग (पौधों के लिए), वर्ग (class), गण (order), कुल (family), वश (genus), तथा जाति (species) का विकास हुआ। पौधों तथा प्राणियों दोनों में जाति सबसे निचले संवर्ग में आती है। इनका वर्गीकरण निम्नवत होता
आम तथा मनुष्य का वर्गिकी पदानुक्रम में बगीकरण निम्न प्रकार है-
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions