Doubtnut Promotions Sticky

किसी सदिश में परिमाण व दिशा दोनों होते है | क्या इसका यह अर्थ है कि कोई राशि परिमाण व दिशा हो, वह अवश्य ही सदिश होगी ? किसी वस्तु के घूर्णन की व्याख्या घूर्णन-अक्ष की दिशा और अक्ष के परितः घूर्णन कोण द्वारा की जा सकती है | क्या इसका यह अर्थ है कि कोई भी घूर्णन एक सदिश है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

नहीं, यह आवश्यक नहीं कि किसी राशि के परिमाण व दिशा होने पर सदिश राशि हो, क्योकि किसी राशि के सदिश होने के लिए परिमाण व दिशा होने के साथ-साथ उसे सदिशों के योग के क्रम-विनिमय नियम व त्रिभुज के योग के नियम का पालन अवश्य करना चाहिए |
निश्चित घूर्णन योग के क्रम-विनिमय नियम का पालन नहीं करते, अतः वे सदिश नहीं है | यद्यपि अनन्तः सूक्ष्म घूर्णन सदिशों के योग के के क्रम-विनिमय नियम का पालन करते है, अतः वे सदिश है | इस प्रकार बड़े घूर्णन कोण अदिश तथा अत्यंत सूक्ष्म कोण सदिश होते है |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions