Doubtnut Promotions Sticky

किसी बंदरगाह में 72 km/h की चाल से हवा चल रही है और बंदरगाह में खड़ी किसी नौका के ऊपर लगा झंडा N-E दिशा में लहरा रहा है | यदि वह नौका उत्तर की ओर 51 km/h चाल से गति करना प्रारम्भ कर दे तो नौका पर लगा झंडा किस दिशा में लहराएगा ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

जब नाव बंदरगाह पर खड़ी है, तब नाव में लगा झण्डा पूर्वोत्तर दिशा (N-E) में लहरा रहा है | इसका तातपर्य यह है के हवा पूर्वोत्तर दिशा में बह रही है |
अतः हवा का वेग, vw=72 किमी/घण्टा
(पू०-उ० दिशा में )
जब नाव चलना शुरू कर दे तब इसका वेग,
vB=51 किमी/घण्टा (उत्तर की ओर )
संलग्न चित्र में vB तथा vW क्रमश: सदिशों OBOA से प्रदर्शित है |
जब नाव चलना शुरू कर देगी तो नाव का झण्डा हवा का नाव के सापेक्ष आपेक्षिक वेग vWB की दिशा में लहराएगा | अतः
vWBvw+(vB)
ocr_image
जहाँ vWB हवा का नाव के सापेक्ष आपेक्षिक वेग या OA के अनुदिश हवा के वेग vW तथा vB (जो कि नाव का OB दिशा में वेग vB के बराबर परन्तु उसकी दिशा के विपरीत दिशा OC में वेग है ) का परिणामी वेग है | जो कि समानांतर चतुर्भुज OADC के विकर्ण OD से निरूपित किया गया है |
माना परिणामी वेग vWB हवा के वेग vW की दिशा से α कोण बनाता है | तब,
tanα=|vB|sin135|vW|+|vB|cos135
=51×0.70772+{51×(0.707)}1
अथवा α45
अब चूँकि AOE=45, अतः vWB,OE के अनुदिश अर्थात पूरब की ओर होगा | अतः झण्डा लगभग पूर्व दिशा में लहराएगा |

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions