Doubtnut Promotions Sticky

1.5 टेस्ला का एक एकसमान चुंबकीय क्षेत्र, 10.0 सेमी त्रिज्या के बेलनाकार क्षेत्र में विघमान है। इसकी दिशा अक्ष के समांतर पूर्व से पश्चिम की ओर है। एक तार जिसमे 7.0 ऐम्पियर विघुत धारा प्रवाहित हो रही है इस क्षेत्र में होकर उत्तर से दक्षिण की ओर गुजरती है। तार पर लगने वाले बल का परिमाण ओर दिशा क्या है, यदि
(a) तार अक्ष को काटता हो,
(b) तार N-S दिशा से घुमाकर उत्तर पूर्व-उत्तर पश्चिम दिशा में कर दिया जाए,
(c ) N-S दिशा में रखते हुए ही तार को अक्ष से 6.0 सेमी नीचे उतर दिया जाए?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ocr_image
(a) बेलनाकार क्षेत्र में तार की लम्बाई
l = बेलन का व्यास = 20 सेमी =0.20 मीटर
चुम्बकीय क्षेत्र B तथा वैघुत धारा i के बीच कोण θ=90
तार पर लगने वाला बल F=Bil=1.5×70×0.20
= 2.1 न्यूटन।
फ्लेमिंग के बायें हाथ के नियम से चुम्बकीय बल F की दिशा ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर दिष्ट है।
(b) जब तार को N-S दिशा से N-E तथा N-W दिशा में घुमा दिया जाता है, तो तार में धारा की दिशा चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा से 45 का कोण बनाती है तथा तार की लम्बाई भी बढ़कर l'=lsin45 हो जाती है।
चुम्बकीय बल F'=Bil'sin45
=Bi(lsin45)sin45
= 2.1 न्यूटन, ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर।
ocr_image
(c) तार को N-S दिशा में रखते हुए नीचे की ओर 6 सेमी खिसकायी जाती है, तो तार की स्थिति PQ हो जाती है।
ocr_image
तार की नई लम्बाई l''=2×8 सेमी =16 सेमी
चुम्बकीय बल F'' = Bil''
=0.15×7.0×0.16
=1.68 न्यूटन, ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions